नई दिल्ली। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) और भारतीय उद्यमिता संस्थान (आईआईई) ने व्यक्तिगत रूप से इंडियन बिजनेस स्कूल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एक शीर्ष क्रम का वैश्विक बिजनेस स्कूल, इंडियन बिजनेस स्कूल (आईएसबी) ने युवाओं, नौकरी चाहने वालों और नवोदित उद्यमियों के लिए लक्षित उद्यमशीलता कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व स्तर की प्रबंधन शिक्षा प्रदान करने के लिए 1 सितंबर 2022 को इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी आईएसबी फैकल्टी और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा दो कार्यक्रमों- बिजनेस फाउंडेशन और एंटरप्रेन्योरियल स्किल्स और बिहेवियरल स्किल्स प्रोग्राम के विकास और कार्यान्वयन को सक्षम बनाएगी। इसके अतिरिक्त, एनआईईएसबीयूडी और आईआईई इन दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आईएसबी एलएमएस पर ...
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
डॉ. शर्मा ने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से की जा रही कार्मिकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से उपस्थिति नहीं भेजने, कार्यालय में देरी से आने व जल्दी जाने वाले कार्मिकों को नोटिस व चार्ट शीट जारी कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। तीन जनों को निलंबित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पोस्ट ऑडिट की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन जिलों में पोस्ट ऑडिट के बाद 50 प्रतिशत से भी अधिक प्रकरण निरस्त किए गए है, उन जिलों में शीघ्र ही लंबित समस्त प्रकरणों की पोस्ट ऑडिट की जाये। उन्होंने कहा कि 02 अक्ट...
जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के गृह राज्य मंत्री के यहां आयकर विभाग ने बड़ी छापेमारी की है। उनके जयपुर सहित पूरे देश भर में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह से ही लगातार ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। छापेमारी की कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में काला धन उजागर हो सकता है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें कारोबारी के घर, दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद बताया जा रहा है कि कारोबारी के अन्य सहयोगियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। गृह राज्य मंत्री यादव के जयपुर सहित अन्य इलाकों में कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। वहीं विभाग जयपुर, कोटपुटली, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया है। आयकर विभाग फिलहाल जयपुर सहित कई जगह...
जयपुर. सचिन पायलट का जन्मदिन राजस्थान की सियासत में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। इस दौरान पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को सीएम बनाने की मांग कर डाली। सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को जल्द सीएम बनाने की मांग की।
पहले ही जहां पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और इंद्राज गुर्जर पायलट को सीएम बनाने की मांग लगातार उठाते रहे हैं वहीं सचिन पायलट के जन्मदिन से पहले हुए समारोह में शामिल होने के बाद इन दोनों विधायकों ने एक बार फिर पायलट को सीएम बनाने की खुलकर पैरवी की। उन्होंने पायलट को अब तक पद नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए सब्र का बांध टूटने तक की बात कही।
जयपुर के चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने तो राज्य सरकार के इशारे पर जयपुर शहर से सचिन पायलट के पोस्टर और होर्डिंग हटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा यह सरकार ह...
“रोगों की निगरानी, रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एनसीडीसी की क्षेत्रीय शाखाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये शाखाएं अविलंब निगरानी, त्वरित पहचान और रोगों पर नजर रखने और इस प्रकार आरंभिक हस्तक्षेपों को समर्थ बनाते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को प्रोत्साहन देंगी।” ये विचार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 6 राज्यों- (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश) में एनसीडीसी की शाखाओं की आभासी रूप से आधारशिला रखते हुए प्रकट किए।
डॉ. मांडविया ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देशभर में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दृष्टिकोण “टोकन” स...
कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और मनोनीत प्राधिकरण ने झारखंड के 20 गैर-परिचालित कैप्टिव व वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय व पीसीसीएफ, झारखंड के अधिकारियों के साथ झारखंड के निदेशक (खान व भूविज्ञान) और परियोजनाओं के प्रस्तावक उपस्थित थे।
कोयला मंत्रालय ने झारखंड के गैर-परिचालित कोयला ब्लॉकों की समग्र स्थिति में सुधार और राज्य खनन व वन विभाग की ओर से प्रदान की गई सहायता की सराहना की। यह पाया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 3 से 4 कोयला ब्लॉकों के लिए खनन की अनुमति मिल जाएगी और चार कोयला ब्लॉकों से कोयले का उत्पादन शुरू किया जाएगा। 2022-23 में झारखंड के कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से लगभग 37.3 मिलियन टन कोयले के उत्पादन की संभावना है। इससे पहले 2021-22 में यह आंकड़ा 17.72 मिलियन टन था। इस तरह 2021-22 की त...
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज से ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करनी शुरू कर दी हैं। यह खंड या सेगमेंट गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक वार्षिक प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी युवा रचनात्मक प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ाने में मदद करना है। यह पहल अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर गई है, जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के एक हिस्से के रूप में भारत की आजादी के 75वें वर्ष को निर्दिष्ट करने के लिए वर्ष 2021 में लॉन्च किया गया था। जितने फिल्म निर्माताओं की पहचान की जा रही है, वह भारत की आजादी के कुल वर्षों का प्रतीक है। यह परिकल्पना की गई है कि आने वाले वर्षों में इस अनूठे प्रयास की भावना को अक्षुण्ण रखने ...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। उन्होंने शिक्षकों को यह भी याद दिलाया कि भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाना अधिक महत्वपूर्ण है, जो एक शिक्षक भी हैं और ओडिशा के दूर-दराज के इलाकों में पढ़ाती रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज जब देश आजादी के अमृतकाल के अपने विराट सपनों को साकार करने में जुट चुका है, तब शिक्षा के क्षेत्र में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रयास हम सभी को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर मैं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” प्रधानमंत्री ने शिक्षकों के ज्ञान और समर्पण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी गुणवत्ता एक सकार...
नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम हुआ, इसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित की।
इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी और वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा गया। 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने जा रही है। इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दूसरे कई नेताओं ने संबोधित किया. रैली में देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की इस रैली को देखते हुए रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती भी की गई थी।...
पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है।रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में यह नतीजा आया। पाकिस्तान ने सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के शानदार 60 रनों की बदौलत सात विकेट पर 181 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.
गौर करने वाली बात यह है कि 182 रनों के टारगेट को पाकिस्तान ने एक बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. वहीं नवाज ने ताबड़तोंड़ 44 रनों का योगादान दिया. भारत के लिए विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय पारी की शुरुआत भी काफी शानदार रही और उसने शुरुआती 5 ओवर में ही 54 रन बना दिए....