India

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 'MI एमिरेट्स ' और 'MI केपटाउन’ ब्रांड का अनावरण किया

मुुंबई / दुबई / केपटाउन : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने MI #OneFamily में शामिल होने वाली दो नई फ्रेंचाइजी के नाम और ब्रांड पहचान का अनावरण किया. यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में शामिल होने वाली ‘MI एमिरेट्स’ है. वहीं, क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग में ‘MI केपटाउन’ टीम हिस्सा लेगी. मुंबई इंडियंस के साथ-साथ अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास तीन टी20 टीम हो गई हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता एम. अंबानी ने MI एमिरेट्स’ और ‘MI केपटाउन’ का स्वागत करते हुए कहा, “ हमारे लिए MI क्रिकेट से कहीं आगे हैं. यह सपने देखने, निडर होने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रतीक है. मुझे यकीन है कि MI एमिरेट्स और MI केपटाउन दोनों एक ही व्यवहार को अपनाएंगे और MI की वैश्विक क्रिकेट विरासत और भी अधिक...

कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की हालात नाजुक, हार्ट अटैक के बाद तीन दिन से नहीं आया होश, बेटी बोली- पापा की अच्छी सेहत के लिए दुआ कीजिए

दिल्ली। देश को हंसाने और खुश रखने वाले कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की हालात नाजुक बनी हुई है। उनकी सेहत में सुधार नहीं दिख रहा है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें फौरन दिल्ली के AIIMS में एडमिट कराया गया था। तीन दिन बाद भी राजू श्रीवास्तव की कंडीशन क्रिटिकल बनी हुई है। AIIMS से मिली जानकारी के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के दौरान राजू श्रीवास्तव के ब्रेन को भारी नुकसान पहुंचा था। वो इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की स्थिति जैसी थी वैसी ही बनी हुई है। उनकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। उधर राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआओं की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि 'वो अब भी गंभीर हालत में है, अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टर्स उनका इलाज ICU में ही कर रहे हैं...

PM मोदी ने जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;'६श्री जगदीप धनखड़ जी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मैं उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई देता हूं और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनने की बृहस्पतिवार को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। धनखड़ (71) ने बृहस्पतिवार को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी भी शामिल हुए।...

भारतीय नौसेना के वीरता पुरस्कार विजेताओं को महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया

महाराष्ट्र। आज़ादी के अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत पश्चिमी नौसेना कमान ने भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। यह समारोह दिनांक 10 अगस्त 2022 को मुल्ला सभागार, मुंबई में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी थे और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने उनका स्वागत किया। समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा तीन वीर चक्र, पांच शौर्य चक्र और 30 नौ सेना पदक (वीरता) पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में 13 सेवानिवृत्त अधिकारी और आठ सेवानिवृत्त नाविक शामिल थे। एडमिरल वीएस शेखावत, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीआरसी (सेवानिवृत्त) को भी 1971 के युद्ध में उनकी शानदार भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।...

डाक विभाग 1.5 लाख डाकघरों के सर्वव्यापी नेटवर्क के साथ देश के हर एक नागरिक के लिए "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के क्रियान्वयन में जुटा

नई दिल्ली। डाक विभाग अपने 1.5 लाख डाकघरों के सर्वव्यापी नेटवर्क के साथ देश के हर एक नागरिक के लिए "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम को कार्यान्वित कर रहा है। भारतीय डाक ने 10 दिनों की छोटी अवधि के भीतर डाकघरों के साथ-साथ ऑनलाइन के माध्यम से नागरिकों को 1 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की है। विभाग ने 25 रुपये की बेहद कम कीमत पर इसकी बिक्री की है। वहीं, विभाग ने ऑनलाइन बिक्री के लिए पूरे देश में किसी भी पते पर राष्ट्रीय ध्वज को नि:शुल्क पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है। अब तक नागरिकों ने ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से 1.75 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की ऑनलाइन खरीदारी की है। पूरे देश के 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने शहरों, कस्बों व गांवों में, सीमावर्ती क्षेत्रों में, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों (एलडब्ल्यूई) और पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” के...

भारत ने एकमात्र बड़े मांसाहारी चीते को पुनर्स्थापित करने की योजना पर काम शुरू किया

नई दिल्ली। भारत एकमात्र बड़े मांसाहारी चीते को पुनर्स्थापित करने की योजना बना रहा है, जो स्वतंत्र भारत में दुर्लभ हो गया है। इस प्रयास से भारत में व्यवहार्य चीता मेटापॉपुलेशन स्थापित हो जो चीते को एक शीर्ष शिकारी के रूप में अपनी कार्यात्मक भूमिका निभाने की अनुमति देता है और चीते को उसकी ऐतिहासिक सीमा के भीतर विस्तार के लिए स्थान प्रदान करता है जिससे उसके वैश्विक संरक्षण प्रयासों में सहयोग मिलता है। परियोजना के उद्देश्य हैं: चीतों की आबादी को प्रजनन के लिए उसकी ऐतिहासिक सीमा में सुरक्षित आवासों में स्थापित करना और उन्हें एक मेटापॉपुलेशन के रूप में प्रबंधित करना। खुले जंगल और सवाना प्रणालियों को बहाल करने के लिए संसाधनों को इकट्ठा करने के लिए चीते को एक करिश्माई फ्लैगशिप और छत्र प्रजातियों के रूप में उपयोग करने के लिए जो इन ईकोसिस्टम से जैव विविधता और ईकोसिस्टम सेवाओं को ल...

पशुधन में लम्पी स्किन रोग रोकने के लिए स्वदेशी वैक्सीन लाॅन्च

नई दिल्ली। देश के पशुधन के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु स्वदेशी वैक्सीन (लम्पी- प्रो वैक-इंड/ Lumpi-ProVacInd)  लांच की। यह वैक्सीन राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार, हरियाणा ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थानए इज्जतनगर, बरेली के सहयोग से बनाई है। तोमर ने इस वैक्सीन को लम्पी बीमारी के निदान के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि मानव संसाधन के साथ ही पशुधन हमारे देश की बड़ी ताकत हैए जिन्हें बचाना हमारा बड़ा दायित्व है। तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, आईसीएआर के तहत यह वैक्सीन विकसित करके एक और नया आयाम स्थापित किया गया है। उन्होंने अश्व अनुसंधान केंद्र व पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को बधाई दीए जिनके प्रयासों से लम्प...

SMS हाॅस्पिटल के डाॅक्टर ध्रुव सिंह मीणा ने दी थी रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में पहुंचाया सलाखों के पीछे

जयपुर. पत्रकार काॅलोनी क्षेत्र में धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल का एसोसिएट प्रोफेसर डाॅक्टर ध्रुव सिंह मीणा था। 9 अगस्त को एक कारोबारी को 30 लाख रूपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के लिए आरोपी ने परिवार के लोगों का एक लिफाफा थमाया था जिसमें दो छोटी राखी और एक जिंदा कारतूस सहित धमकी भरा पत्र था। रकम नहीं देने पर कारोबारी को उसकी पत्नी और बच्चों सहित मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद डीसीपी साउथ योगेश गोयल के निर्देशन में कई लोगों से पूछताछ, आसपास के 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चैक किए, 300 से अधिक चैपहिया वाहन की तलाश कर पुलिस आरोपी तक पहुंची। डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि फिलहाल आरोपी के किसी बडे गैंगेस्टर से जुडे होने के बारे में पूछताछ की जा रही है। ले...

बिहार में बीजेपी और जेडीयू का तलाक़! नीतीश कुमार अब बीजेपी का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ बनाएंगे सरकार

पटना। बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीजेपी का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ सरकार बनाएंगे। बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका है। बता दें कि जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। कम सीटें मिलने के बाद भी नीतीश कुमार को बीजेपी ने सीएम बनाया था। हालांकि तब से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी और कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी भी करते नजर आए थे। अब ये तय हो गया है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन टूट गया है।...

महिला से अभद्रता का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश और कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

नोएडा। पिछले एक सप्ताह से महिला से अभद्रता के मामले में चर्चा में आया इनामी बदमाश श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। श्रीकांत के साथ उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को श्रीकांत की लोकेशन उसके पत्नी के फोन से मिली। नोएडा के कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, ''आज शाम को श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। संपत्ति भी जब्त होगी।''...