नई दिल्ली। ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 8वीं बैठक कल चीन की अध्यक्षता में वर्चुअल तरीके से आयोजित हुई। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में भाग लिया तथा आईसीटी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने सरकार द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में किए गए सुधारों को भी रेखांकित किया।
मंत्रियों ने 23-24 जून 2022 को आयोजित ब्रिक्स के 14वें शिखर सम्मेलन में पहचाने गए क्षेत्रों में आईसीटी के क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय किया। सभी मंत्रियों ने फ्यूचर नेटवर्क्स फॉर ब्रिक्स इंस्टीच्यूट (बीआईएफएन), डिजिटल ब्रिक्स टास्क फोर्स (डीबीटीएफ) के लिए अंतिम रूप दिए गए कार्य-योजनाओं की सराहना की तथा उम्मीद जताई कि ये तंत्र ब्रिक्स देशों के बीच नवोन्मेषी सहयोग को गहरा बनाने में सहायता करेंगे।
मंत्रियों ने 8वीं ब्रिक्स संचार बैठक के घोषणा...
नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और नामित प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से उत्पादन की समीक्षा की। पहली तिमाही के दौरान कुल 27.7 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया गया। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 की समान अवधि के दौरान उत्पादित 15.5 मिलियन टन कोयले से 79 प्रतिशत अधिक है।
मंत्रालय ने कोयला उत्पादन में इतनी अधिक बढ़ोतरी करने के लिए कोयला ब्लॉक आवंटितों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, यह उम्मीद व्यक्त कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से 32 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा इसकी सराहना किए जाने के साथ यह भी उल्लेख किया गया कि वाणिज्यिक नीलामी सुधारों के तहत 2021 में नीलाम की गई दो खदानें चालू हो गई हैं और इनसे पहली तिमाही में 1.57 मिलियन टन का उत्पादन किया गया है।
वर्तमान में कुल 36 कैप्ट...
जयपुर। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। चुनाव में सांसद,विधायक और सर्व समाज से समर्थन मांगने आ रहीं मुर्मू करीब 3 किलोमीटर का रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रदेश और जयपुर भाजपा, एससी और एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा की ओर से एयरपोर्ट से होटल क्लार्क्स आमेर तक रास्ते में 3 जगह स्वागत किया जाएगा।
मुर्मू के साथ भाजपा नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। होटल क्लार्क्स आमेर में सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओ, रिटायर्ड अफसरों, डॉक्टर, वकील, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। भाजपा सांसद-विधायक 12 जुलाई को जयपुर में रहेंगे मौजूद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए...
जोधपुर. फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी (Salman khan Lawyer Threatens) दी गई है। वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र दो दिन पहले उनके चैंबर के दरवाजे पर मिला है। जिसके बाद अधिवक्ता सारस्वत और उनके परिवार को पुलिस ने सुरक्षा दी है।
LPG Cylinder Price: महंगाई की मार के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तेल कंपनियों की तरफ से भारी बढ़ोतरी की गई है। कंपनियों ने 6 जुलाई की सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1079, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये हो गई है।...
अजमेर। राजस्थान के उदयपुर में अभी नूपुर शर्मा के विवाद में गर्दन काटने का बवाल थमा भी नहीं कि अब अजमेर शरीफ के खादिम ने भी एक विवादास्पद वीडियो वायरल कर के दहशत मचा दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि खादिम नशा करता है और हिस्ट्रीशीटर भी है।
इस वीडियो में सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर देने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है।
वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है।
वीडियो में खादिम सलमान चिश्ती रोते हुए कह रहा है, 'वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार...
नई दिल्ली। राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में सामाचार चैनल जी न्यूज (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। पहले उनके घर मंगलवार सवेरे छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन उनके हाथ अभी खाली है और नोएडा पुलिस ने पहले हिरासत में ले लिया।
नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी रोहित के खिलाफ केस दर्ज था। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में वे हिरासत में लिए गए हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस भी इसी मामले में यहां आई है।
रायपुर पुलिस जब रोहित के घर पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर कहा- रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट करते हुए लिखा कि बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन स...
नई दिल्ली। केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने होटलों और रेस्तरां में सेवा शुल्क लगाने के संबंध में अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों और उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेवा शुल्क लेने के खिलाफ उपभोक्ता राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए ई-दाखिल पोर्टल के माध्यम से शिकायत इलेक्ट्रॉनिक रूप से भी दर्ज की जा सकती है।
केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने होटलों और रेस्तरां में सेवा शुल्क लगाने के संबंध में अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सीसीपीए द्वारा जारी दिशा-निर्देश निर्धारित करते हैं कि होटल या रेस्तरां भोजन बिल में स्वचालित रूप से या गलती से सेवा शुल्क नहीं जोड़ेंगे।...
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने वायरलैस जैमर और बूस्टर के उचित उपयोग के बारे में जनता के लिए एडवाइज़री जारी की है। इसके साथ ही वायरलेस जैमर की अवैध सुविधा और बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को चेतावनी भी दी गई है। संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने वायरलैस जैमर और बूस्टर/रिपीटर्स के उचित उपयोग के बारे में आम जनता के लिए 1 जुलाई, 2022 को एक एडवाइज़री जारी की है।
यह बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से दी गई अनुमति के अलावा सेलुलर सिग्नल जैमर, जीपीएस ब्लॉकर या अन्य सिग्नल जैमिंग उपकरण का उपयोग आम तौर पर अवैध है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश https://cabsec.gov.in/others/jammerpolicy/ पर उपलब्ध हैं। निजी क्षेत्र के संगठन और/या व्यक्ति निजी तौर पर देश में जैमर्स की खरीदारी/उपयोग नहीं कर सकते हैं।
यह भी कहा गया है कि ऊपर उल्लिखित दिशा-निर्देशों के तहत प्राप्त अनुमति को ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। कई मामलों में लापरवाह अधिकारियों को फील्ड से हटाया गया है तो कईयों फील्ड में DM और SP पद पर लगाया गया है।
प्रदेश में पांच कलेक्टर बदलने के साथ ही तीन जिलों के एसपी बदले गए है। वहीं 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है। वही विश्राम मीणा को नगर निगम हेरिटेज आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ बनाया गया है। अवधेश मीणा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। टीना डाबी को जिला कलेक्टर और उनके पति प्रदीप गवांडे को प्रबंध निदेशक खान एवं खनिज निगम लिमिटेड बनाया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डॉ वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त, कै...