India

GST खामियों का भंडार, केंद्र सरकार GST क्षतिपूर्ति की सीमा 5 साल और बढ़ाए: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीएसटी के मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। केंद्र सरकार के जीएसटी सिस्टम को खामियों का भंडार बताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू GST खामियों का भंडार है। एक देश, एक टैक्स की बात कर लागू किए GST में पांच स्लैब बनाकर पांच अलग-अलग टैक्स लगा दिए। राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति का पैसा समय पर नहीं दिया जाता। दिव्यागों के लिए जरूरी उपकरणों पर GST लगाना मोदी सरकार की सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज छोटे व्यापारियों को इस जटिल GST प्रणाली के कारण लाखों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। राज्य सरकारों को भी GST के वर्तमान स्वरूप से नुकसान हो रहा है। GST के कारण राज्य सरकारों के आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र सरकार को GST क्षतिपूर्ति की सीमा को 5 साल और बढ़ाना चाहिए जिससे राज्य सरकारों के घाटे...

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- नूपुर ने देशभर में लोगों की भावनाओं को भड़काया, पूरे देश से TV पर आकर माफी मांगे

नई दिल्ली। उदयपुर घटनाक्रम के बाद में सुप्रीम कोर्ट की नूपुर शर्मा के खिलाफ कड़ी टिप्पणी आई है। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की। SC ने पैगंबर पर टिप्पणी मामले में बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाते हुए पूरे देश से माफी मांगने के लिए कहा है। इतना ही नहीं कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है। बता दें कि शुक्रवार को नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर को लेकर की गई टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और नूपुर की ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी ने देशभर में लोगों की भावनाओं को भड़का दिया है। आज जो कुछ देश में हो रहा है, उसके लिए वो जिम्मेदार हैं। कोर्ट ने कहा कि हमने डिबेट को देखा है, उसको भड़काने की कोशिश की। लेकिन उसके बाद उन्होंने जो कुछ कह...

उदयपुर घटनाक्रम के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, 32 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी

जयपुर। उदयपुर घटनाक्रम के बाद राजस्थान में कानून व्यवस्था को देखते हुए बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर देर रात 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। बड़ी बात यह है कि अशोक गहलोत ने अपने गृह जिले की कानून व्यवस्था की स्थित को देखते हुए जोधपुर कमिश्नर और दोनों डीसीपी को हटा दिया है। वहीं पूर्व में हुए करौली,जोधपुर और उदयपुर साम्प्रदायकि हिंसा के बाद अब आईजी और एसपी को भी बदला हैं। इसके अलावा उदयपुर रेंज में भी बदलाव करते हुए रेंज आईजी और झालावाड़ एसपी को भी फिल्ड पोस्टिंग से हटा दिया गया हैं। आप को बता दें उदयपुर रेंज आईजी और झालावाड़ एसपी सुधीर जोशी एसीबी की कार्रवाई के बाद विवादों में चल रहे थे। सरकार को वर्तमान में मौजूद एसपी और आईजी में से अभी कोई ज्यादा योग्य नहीं मिला है ऐसे में कोटा रेंज और जयपुर पश्च...

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शिंदे ने मराठी में शपथ ली। बता दें कि देंवेंद्र फडणवीस ने ही ऐलान किया था कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे।

अजमेर दरगाह के बाहर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में खादिम फखर जमाली समेत तीन गिरफ्तार

अजमेर। दरगाह के बाहर भीड़ में भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दरगाह थाना पुलिस ने खादिम समेत तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मौन जुलूस के दौरान हिंसा भड़काने जैसे नारे दिए थे। इस मामले में अजमेर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 17 जून को विनायक बिहार कॉलोनी, फाय सागर रोड, पुलिस थाना गंज हाल दरगाह थाने के कॉन्स्टेबल जयनारायण पुत्र कालूराम जाट ( 32) ने रिपोर्ट दी थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। दरगाह थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को खादिम मोहल्ला निवासी खादिम फखर जमाली, फूल गली निवासी ताजीम और गुजरात निवासी रियाज गिरफ्तार किया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती फरार है। पुलिस प्रकरण में गौहर चिश्ती को पूर्व में पाबंद कर च...

जयपुर संभाग के जिलों में आगामी 24 घंटे के लिये और इंटरनेट पर रहेगा अस्थाई प्रतिबंध

जयपुर। संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले ने एक आदेश जारी कर उदयपुर जिले में घटित हुई हत्याकांड की घटना को मध्यनजर रखते हुए जयपुर संभाग के सभी जिलों के समस्त राजस्व सीमा में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था एवं लोक सुरक्षा अथवा लोक आपात को दृष्टिगत रखते हुये 30 जून को सांय 5.30 बजे से आगामी 24 घंटे के लिये दिनांक 1 जुलाई को सांय 5.30 बजे तक इंटरनेट (लीज लाइन-ब्रॉडबैंड सेवाओं व लैंडलाइन फोन के साथ इंटरनेट सेवा को छोड़ते हुए) पर अस्थाई प्रतिबंध लागू रहेगा। गुरुवार को जारी आदेशानुसार संभाग के जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, एवं झुन्झुनू के सम्पूर्ण राजस्व सीमा में आगामी 24 घंटे तक प्रभावी रूप से इंटरनेट सेवा पर लागू रहेगा।...

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, खुद देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे की मौजूदगी में की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नहीं, एकनाथ शिंदे होंगे. इसकी घोषणा खुद देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे की मौजूदगी में की.  इस घोषणा के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी इतनी बड़ी पार्टी होने के बावजूद उन्होंने मुझे मौका दिया। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी का शुक्रगुजार हूं। एकनाथ शिंदे ने वादा किया कि वह महाराष्ट्र को एक मजबूत सरकार देंगे। उन्होंने कहा बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाया है।...

उदयपुर के बाद अब महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धनसिंह परमार को अज्ञात कॉलर ने पांच दिन में सिर काटने की धमकी दी

उदयपुर में कन्हैया का सिर काटने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब एक और व्यक्ति को सिर कलम करने की धमकी दी गई है। 5 दिन में इस घटना को अंजाम देने की धमकी दी गई है।  महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धनसिंह परमार को अज्ञात कॉलर ने धमकाया है। कॉलर ने पांच दिन में सिर काटने की धमकी दी है। इसके बाद परमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने व उन्हें व परिवार को सुरक्षा देने की गुहार की है। परमार ने बताया कि दरगाह के शिव मंदिर का मुद्दा उठाने के बाद उनको लगातार धमकियां मिल रही है। रात 11 बजे करीब उनके पास अज्ञात कॉलर का फोन आया और खुद की असली पहचान भी नहीं बताई।   कौन हैं परमार? बता दें कि महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार ने सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे पत्र में बताया था कि अजमेर स्थित हजरत ...

उदयपुर में कन्हैया लाल के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को CM गहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर हत्याकांड में पीड़ित कन्हैया के परिजनों से गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। उनके साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान पुलिस के डीजीपी भी मौजूद रहे। CM ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मिलकर इस अत्यंत दुःखद समय में उन्हें ढांढस बंधाया। सरकार इस दुःख की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है। परिवारजनों को आश्वस्त किया और भरोसा दिलाया कि इस जघन्य घटना में हम लोग पूरा सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिले और अपराधियों को कठोरतम दंड मिले। सरकार कोई कमी नहीं रखेगी।...

उदयपुर हत्या मामले में NIA जनता की भावनाओं को समझे, त्वरित कार्रवाई कर जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी सजा दिलवाए: अशोक गहलोत, CM

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनआईए को उदयपुर में घटित घटना के मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी कर चालान पेश करने और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की जो घटना हुई है, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिस तरीके से हत्या की गई, वो एक जघन्य अपराध है। हमने तत्काल और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया, एसओजी-एटीएस को केस दे दिया और पूरी रातभर में ही पता लगा लिया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से संबंधित है ये घटना, इसके मायने होते हैं कि आतंकवाद से संबंधित घटना है। ये कोई 2 धर्मों के बीच में झगड़े होने वाली बात नहीं है। इसलिए जब ये यूएपीए के अंतर्गत जो आतंकवादी गतिविधि होती है, उसकी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है एसओजी द्वारा, तो स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से बहुत तत्काल कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने सभ...