India

उदयपुर घटना की जांच के लिए SIT का किया गठन

जयपुर। राजस्थान सरकार ने उदयपुर में एक युवक की हत्या कर देने के मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है। उदयपुर घटना की जांच के लिए बनाई गई SIT में एसओजी एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे। बता दें कि एडीजी अशोक राठौड़ और एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार दोनों ही लंबा पुलिस का अनुभव रखते हैं।और पुलिस महकमे में एक बोल्ड और बेहतरीन निर्णय लश्मता वाले ऑफिसर के रूप में इनकी पहचान है।   उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की घटना की जाँच के लिए एडीजी एसओजी अशोक राठौर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। विशेष अनुसंधान दल अति. महानिदेशक पुलिस, ए.टी.एस. एवं एस.ओ.जी., राजस्थान के पर्यवेक्षण में कार्य करेगा। प्रफुल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस, ए.टी.एस. (SIT प्रभारी),  गौरव यादव, पुलि...

उदयपुर घटना के बाद राजस्थान में आगामी 24 घण्टे बंद रहेगा इंटरनेट, 1 माह के लिए धारा 144

उदयपुर की घटना को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदेशभर में आगामी 24 घण्टे बंद रहेगा इंटरनेट धारा 144 होगी लागू घटना का वीडियो प्रसारित करने पर होगी सख्त कार्रवाई जयपुर। उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की घटना के बाद मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम उच्च स्तरीय बैठक लेकर सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों एवं जिला कलेक्टरों को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से प्रदेशभर में आगामी 24 घण्टे के लिए इंटरनेट बंद किये जाने, सभी जिलों में आगामी एक माह तक धारा 144 लागू कर चार लोगों से अधिक के एकत्रित होने पर रोक लगाने, पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों के अवकाश निरस्त करने, शांति समिति की बैठकें ...

उदयपुर में एक टेलर की हत्या कर वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, PM मोदी को भी मारने की दी थी धमकी

उदयपुर। उदयपुर में नूपुर शर्मा से जुड़े विवाद में उनके पक्ष में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखने वाले टेलर की हत्या करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।राजसमंद के भीम इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन कर जबरदस्त नाकेबंदी कर रखी थी जिसका नतीजा यह हुआ कि आरोपी राजसमंद के भीम से नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए।   CM ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि 'उदयपुर में युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार किया गया है। इस केस में अनुसंधान केस ऑफिसर स्कीम के तहत किया जाएगा एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित कर अपराधियों को न्यायालय कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। मैं पुन: सभी से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं।' &nb...

उदयपुर की घटना कोई मामूली घटना नहीं है, जिस रूप में की गई है, कल्पना के बाहर है कि ऐसा भी कोई कर सकता है: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के घटनाक्रम पर दुख जाताया है और इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए हैं। CM गहलोत ने कहा कि बहुत दुःखद घटना है और जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। बहुत चिंता वाली बात है कि इस प्रकार से मर्डर करना किसी का ये बहुत ही दुःखद भी है, शर्मनाक भी है। मैं समझता हूं कि माहौल ठीक करने की आवश्यकता भी है। पूरे देश के अंदर तनाव का माहौल बन गया है, मैं बार-बार बोलता हूं मोदी जी को और अमित शाह जी को कि आप क्यों नहीं पूरे देश को एड्रेस करें कि जो हालात बन गए हैं कुछ कारणों से, गलियों में, मोहल्लों में लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं। कस्बों में जहां जिसकी आबादी कम संख्या में है, चाहे वो हिंदू है, मुस्लिम है, कोई भी है वो ज्यादा चिंतित है। इतना आपस में डिस्टेंस हो गया है, तनाव हो गया है, इसको समझने की आवश्यकता है, अगर हम लोग ...

नुपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट डालने पर युवक की हत्या, दो युवकों ने हत्या कर वीडियो किया वायरल

उदयपुर (राजस्थान)। राजस्थान में कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा है। उदयपुर में टेलर का काम करने वाले एक युवक की उसकी दुकान में घुसकर हत्या कर दी गई है। इस युवक ने कुछ दिनों पहले नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की थी। युवक को पोस्ट करने के बाद से ही लगातार धमकियां मिलती जा रही थी। हालांकि युवक ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी थी लेकिन पुलिस के एक्शन में देरी से घटनाक्रम हुआ। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि आज दोपहर को बाइक पर आए दो बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए इन बदमाशों ने उदयपुर के भूत महल के पास सुप्रीम टेलर नाम की दुकान में घुसे। कन्हैया लाल तेली (39) उस समय दुकान पर था। दोनों अपने कपड़ों का नाप देने के लिए दुकान पर गए। जब कन्हैयालाल नाप ले रहा था तो दोनों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से कई बार कन्हैयाल...

आकाश अंबानी होंगे रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड के नए चेयरमैन

आकाश अंबानी होंगे रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड के नए चेयरमैन। पंकज पवार को अगले 5 वर्षों के लिए कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे। नई दिल्ली: जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अब रिलायसं जियो इनफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन होंगे। 27 जून को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में उनके नाम पर मोहर लगी। इससे पहले आकाश अंबानी बोर्ड में नॉन एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी की तरफ से की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई। ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक आकाश अंबानी से पहले उनके पिता मुकेश अंबानी कंपनी के चेयरमैन के नाते काम देख रहे थे। मुकेश अंबानी का चेयरमैन पद से उनका इस्तीफा भी बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। इस नियुक्ति को नई पीढ़ी को नेतृत्व ...

मृत कांग्रेस कार्यकर्ता की विधवा से रेप का आरोप, सोनिया गांधी के निजी सचिव PP माधवन पर FIR दर्ज

नई दिल्ली। सोनिया गांधी के निजी सचिव PP माधवन पर मृत कांग्रेस कार्यकर्ता की विधवा से रेप का आरोप है और उन पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसके पति कांग्रेस के कार्यक्रमों में होर्डिंग्स व पोस्टर लगाते थे। वर्ष 2018 से वह भी कांग्रेस के कार्यक्रमों में जाने लगी थी। इस दौरान वह कई बार पार्टी कार्यालय गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसके पति की मौत के बाद उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई। मदद की आस में वह कांग्रेस दफ्तर गई तो वहां पर पीपी माधवन का नंबर किसी ने दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पीपी माधवन से बात की और अपनी दयनीय स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद उनसे बातचीत का सिलसिला चलता रहा। महिला के मुताबिक पीपी माधवन ने इस वर्ष 21 जनवरी को नौकरी के इंटरव्यू के लिए सुंदर नगर के एक मकान में बुलाया। महिला ने आरोप लगाया कि कागजात ले...

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में गिरफ्तार, नूपुर शर्मा विवाद का जनक माना जा रहा इसी पत्रकार को

Mohammed Zubair Arrested: धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया है। ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आज मोहम्मद जुबेर को पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबेर को गिरफ्तार किया है. जुबेर के खिलाफ सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक अशांति फैलाने का आरोप है. पुलिस ने जुबेर को आईपीसी की धारा 153A और 295 के तहत गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक जुबेर के खिलाफ 27 तारीख को ट्विटर के जरिए एक शिकायत मिली थी, जिसमें जुबेर के एक ट्वीट का जिक्र किया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आज जुबेर को पूछताछ के...

कृषि उपज मंडी सचिव अमरचंद सैनी अपने दलाल के साथ 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई ने कार्यवाही करते हुये चौमूं की कृषि उपज मंडी समिति के सचिव अमर चंद सैनी को उनके दलाल के साथ 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दलाल किशोर कुमार खटीक सुरक्षा गार्ड है जो ठेकाकर्मी के मार्फत लगा हुआ था।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि उपज मंडी में दुकान के व्यवसाय में पाटर्नर बनवाने की एवज में अमर चंद सैनी, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति द्वारा अपने दलाल किशोर कुमार खटीक सुरक्षा गार्ड ठेकाकर्मी के माध्यम से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आहद खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक नीरज भारद्वाज ए...

मैंने खुद देखा है गजेंद्र सिंह और पायलट दोनों मिले हुए हैं: शांति धारीवाल, गहलोत सरकार के मंत्री

कोटा। राजस्थान की सियासत में कांग्रेस भाजपा से निपटने के बजाय अंतर कलह से बड़े स्तर पर जूझ रही है। पार्टी में इस कदर फूट हो चुकी है कि अब इसे संभालना लोहे के चने चबाने से कम नहीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उन्हीं के सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट की मिलीभगत का बयान देने के बाद में अब राजस्थान सरकार में गहलोत के बाद सबसे ताकतवर मंत्री माने जाने वाले शांति धारीवाल ने भी अपने बयान से सियासी हलचल मचा दी है। मंत्री शांति धारीवाल ने अपनी ही पार्टी के पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मिले हुए होने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ठीक ही कहते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, मैं उनकी बात से सहमत हूं, हमने तो खुद यह देखा है दोनों मिले हुए ...