India

भारत में लॉन्च हुई वाहन स्क्रैप नीति, जानें क्या है यह नीति?

नई दिल्ली. भारत में वाहन स्क्रैप नीति लॉन्च कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत भारत की विकास यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने ट्विट कर लिखा कि “आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत भारत की विकास यात्रा का एक अहम पड़ाव है. वाहन स्क्रैपिंग अवसंरचना स्थापित करने के लिये गुजरात में हुये निवेशक सम्मेलन से संभावनाओं की नई दिशायें खुलती हैं. मैं देश के नौजवानों और स्टार्ट-अप कंपनियों से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों.” वाहन स्क्रैपिंग से धीरे-धीरे तथा पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाये प्रदूषण फैलाने वाले और अनुपयुक्त वाहनों को हटाने में मदद मिलेगी. हमारा लक्ष्य है पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये सभी हितधारकों के लिये एक कारगर #circulareconomy की रचना और मूल्य-संवर्धन करना।” बता द...

देश की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली के लिए बनेगा व्य​वस्थित तंत्र, अब स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालय मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली. जन स्वास्थ्य में आयुष प्रणाली को शामिल करने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आज निर्माण भवन में आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्रियों, सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दोनों कैबिनेट मंत्रियों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में, दोनों मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की उम्मीदों के अनुरूप, देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली क्षेत्र में एकीकरण के व्यापक दृष्टिकोण को सुव्यवस्थित और संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश की आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों के एकीकरण को हासिल करने के लिए एक व्यवस्थित तंत्र स्थापित किया जा रहा है। बैठक की शुरूआत में मनसुख मंडाविया ने कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया को मिलकर आगे ब...

राजस्थान में एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान

जयपुर. राज्य सरकार ने मंत्रियों की समिति की अनुशंसा के आधार पर एक सितंबर से राज्य में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान खोलने का निर्णय किया है। इसके लिए गृह विभाग ने गुरुवार शाम को गाइडलाइन जारी कर दी है। स्कूलों में फिलहाल कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ही कक्षाएं लगेंगी। एक से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी।  ये है गाइडलाइन – राज्य के सरकारी/निजी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/विद्यालयों (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) की नियमित शिक्षण गतिविधियों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 1 सितम्बर से प्रारम्भ किया जा सकेगा। – विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/विद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के संस्थान में आवागमन के लिए संचालित बस, आॅटो एवं कैब के चालक इत्यादि को 14 दिन पूर्व वैक्सीन की कम-से-कम एक खुराक अनिवार्य रूप से लेनी होगी। ...

अवैध खनन के दौरान खान ढही, 7 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत 

  भीलवाड़ा. राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के आसीन्‍द थाना क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जहां अवैध खदान में खनन कार्य के दौरान अचानक खान ढह गई. हादसे में 3 महिलाओं सहित‍ 7 मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई.  हालांकि प्रशासन ने आनन फानन में रेस्क्यू आॅपरेशन भी चलाया लेकिन वो जान बचाने में नाकाम रहे. घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया और प्रशासन के खिलाफ लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली. हादसे के बाद जहां स्थानीय जिला प्रशासन, खान विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं वहीं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इतने लम्बे समय से इस इलाके में अवैध खनन किसकी शह पर संचालित हो रहा था.  यह घटना आसीन्‍द थाना क्षेत्र के लाछूड़ा गांव में नूर मोहम्‍मद के खेत में अवैध र्क्‍वाटज निकालने की खान संचालित हो रही थी. इसे संग्राम स...

सावधान महाराष्ट्र! सितम्बर और अक्टूबर में आ सकती है तीसरी लहर, कोविड टास्क फोर्स की चेतावनी

मुंबई. महाराष्ट्र में एक ओर जहां पहले ही कोरोना का कहर शांत होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं चिंताएं अब और बढ गई हैं. महाराष्‍ट्र राज्‍य में एक बार फिर स्थिति बिगड़ रही है और इसको लेकर महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा गठित कोविड टास्क फोर्स ने आगाह करते हुए कहा कि सितम्बर या अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है.  केरल के साथ-साथ महाराष्‍ट्र के बुरे हाल किसी से छुपे नहीं हैं. देश में पहले ही महाराष्ट्र दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला राज्य बना हुआ है. इस बीच चिंता की बात यह है कि महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा गठित की गई कोविड टास्‍क फोर्स (Covid Task Force) ने राज्‍य में जल्‍द ही कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) आने की चेतावनी दी है. उधर टास्क फोर्स ने चेतावनी के साथ ही राज्य सरकार को आवश्यक तैयारियों पर सुझाव भी दिए हैं. जिसमें तीसरी लहर...

'टूट गए' IAS टीना डाबी और अतहर आमिर! ब्यूरोक्रेसी के सबसे चर्चित कपल को फैमिली कोर्ट ने तलाक की डिक्री जारी की

जयपुर. जिस शादी के चर्चे कुछ सालों पहले तक पूरे देश में थे प्रधानमंत्री से लेकर ब्यूरोक्रेसी के टॉप आॅफिसर्स जिस शादी में शरीक हुए और इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे, उस रिश्ते का इतना जल्दी अंत हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था. कभी दोनों ने एक दूसरे की आत्मा में अपनी खुशी ढूंढी थी वो ही रिश्ता टूटकर खुशियों की तलाश कर रहा है. बात ब्यूरोक्रेसी की सबसे च​र्चित जोड़ी आईएएस टीना टाबी और अतहर आमिर की हो रही है. जहां टीना डाबी (IAS Teena Dabi) और उनके आईएएस पति अतहर आमिर (athar amir) के बीच तलाक को जयपुर की फैमिली कोर्ट क्रम-1 ने विवाह विच्छेद की डिक्री जारी करने के आदेश दिए. यानी अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं. यह जोड़ी टूट गई है.  बता दें कि दोनों ने करीब छह माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक मांगा था, जिसके बाद मंगलवार को टीना डाबी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर...

उज्ज्वला 2.0 लांच, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं, सेल्फ डिक्लेरेशन ही पर्याप्त

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत की। योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 1 हजार महिलाओं को नए LPG कनेक्शन देकर की गई। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। बड़ी बात यह है कि इस बार इस योजना में सरकार फ्री LPG कनेक्शन के साथ-साथ भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री में देगी। उज्ज्वला 2.0 का लाभ लेने के लिए प्रवासियों को राशन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। जरूरतमंद परिवार अब खुद के द्वारा सत्यापित आवेदन देकर भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।...

राहुल गांधी का अकाउंट संस्पेंड करने के बाद अब INC TV का अकाउंट भी लॉक, ट्विटर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन 

नई दिल्ली. राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने से कांग्रेस के साथ शुरु ट्विटर का विवाद अब धरने प्रदर्शन तक पहुंच गया है. पहले ही जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले  ट्विटर अकाउंट (Twitter) सस्पेंड करने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी वहीं अब पार्टी के ही INC TV का अकाउंट भी लॉक कर दिया है. आरोप है कि पार्टी के टीवी चैनल के ट्विटर अकाउंट पर नियमों का उल्लंघन किया. जिसके बाद गुस्साए कांग्रेस की यूथ विंग ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. कांग्रेस की यूथ विंग के अध्यश्र श्रीनिवासी बी.वी. की अगुवाई में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्विटर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. बीवी ने इस संबंध में एक ट्विट कर लिखा- ‘राहुल गांधी सिर्फ एक व्यक्ति की आवाज़ नही, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों की आवाज़ है.’ सूत्रों के मुताबिक द...

जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता और पत्नी को गोली मारी, दोनों की मौत

जम्मू कश्मीर. अनंतनाग में आतंकवादियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाल चौक पर बीजेपी नेता गुलाम रसूलडार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया. अस्पताल में इलाज के लिए भी पहुंचाया गया लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी. जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे और सरपंच भी थे. हाल में उन्होंने पंचायत चुनाव जीता था. वो कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले थे. दिनदहाड़े लाल चौक पर हुई वारदार के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या करने के बाद स्थानीय सुरक्षाबल अलर्ट हो गया है. वारदाता को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा रहा है....

'प्रतिज्ञा' टीवी सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन

मुंबई. 'प्रतिज्ञा' टीवी सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) का 63 साल की उम्र में लंबी बीमारी से निधन हो गया है. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हुआ है. कुछ समय पहले भी अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से चर्चा में आए थे, वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे. उस समय बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनकी मदद भी की थी. मगर इस बार एक्टर जिंदगी से जंग हार गए....