जयपुर. आईपीएस नीना सिंह राजस्थान के इतिहास में पहली महिला डीजी होंगी. राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने उनके एडीजी से डीजी पद पर प्रमोशन के आदेश जारी किए. प्रमोशन के साथ ही उन्हें अब सिविल राइट्स एण्ड एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग विभाग का ही डीजी बनाया गया है, इससे पहले नीना सिंह इसी विभाग में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं.
11 जुलाई 1964 को पटना में जन्मी नीना सिंह वर्ष 1989 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में राजस्थान पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर कार्यरत हैं. नीना सिंह के पति रोहित सिंह राजस्थान के सीनियर IAS ऑफिसर हैं. नीना सिंह ने हार्वड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिन में मास्टर डिग्री हासिल की है. उनके पति रोहित कुमार सिंह की गिनती टॉप इंटेलिजेंट ब्यूरोक्रेट्स में की जाती है.
उमेश मिश्रा बने DG
अपनी बेहतरीन लीडरशिप क...
नई दिल्ली। भारत में एक और राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल की शुरुआत हो गई है. 'टाइम्स नेटवर्क' के हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' का आज से आगाज हो गया है. चैनल प्रबंधन का दावा है कि 'टाइम्स नाउ नवभारत' ऐसे मुद्दों पर फोकस करेगा, जो सीधे लोगों को प्रभावित करते हैं. चैनल की टैगलाइन 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' रखी गई है.
इस मौके पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद ने कहा कि खबरों में समाज को बदलने और उसे बेहतर बनाने की शक्ति होती है। हमने टाइम्स नाउ के साथ इंग्लिश न्यूज का दुनिया में एक खास मुकाम बनाया है। अब टाइम्स नाउ नवभारत के साथ हम हिंदी क्षेत्र में धमाका करने जा रहे हैं। ऐतिहासिक लॉन्च का जश्न मनाने के लिए नेटवर्क ने हिंदी के बाजारों में एक जबर्दस्त मार्केटिंग कैम्पेन की योजना बनाई है। चैनल की कमान प्रधान संपादक के रूप म...
राजस्थान के आमागढ़ विवाद के बीच भाजपा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा पुलिस को गच्चा देने में सफल हो गए और सवेरे जल्दी अपने कुछ साथियों के सहित आमागढ़ की पहाड़ियों पर पहुंच वहां पर आदिवासी समाज का मत्स्य भगवान का सफेद झंडा किले पर फहराया। आनन फानन में मौके पर पहुंच पुलिस ने किरोड़ी मीना को उनके साथियों के साथ किया गिरफ्तार कर लिया।
उधर इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किरोड़ी मीणा का पक्ष लिया है और तुरंत किरोड़ी मीणा की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि 'आमागढ़ क़िले के मामले में सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ.किरोड़ी लाल मीणा जी की गिरफ़्तारी निंदनीय है।'...
नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट में फैरबदल के दौरान पद से हटाए गए आसनसोल से बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है. साथ ही सांसद का पद छोड़ने का भी ऐलान किया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि वह सिर्फ बीजेपी को पसंद करते हैं और वह किसी और पार्टी में नहीं शामिल हो रहे.
पूर्व पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने साफ कहा कि उनके इस फैसले का संबंध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है। हाल में जब उन्हें कैबिनेट से हटाया गया था तो उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह अपने लिए दुखी हैं. बांग्ला भाषा में लिखी गई एक सोशल मीडिया पोस्ट में बाबुल सुप्रियो ने बताया है कि वह जल्द ही लोकसभा सांसद से इस्तीफ़ा दे देंगे और अपना सरकारी आवास ख़ाली कर देंगे.
उन्होंने लिखा है, "चलता हूँ, अलविदा, अपने माँ-बाप, पत्नी, दोस्तों से बात करके मैं कह रहा हूँ कि मैं अब (राजनीति) छोड़ रहा हूँ. उन...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि उनके द्वारा चुनावों से पहले जन घोषणा पत्र में किए गए वादों में 64 फीसदी क्रियान्वित किए जा चुके हैं।
शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्यों तथा घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू एवं सांसद अमर सिंह के साथ जन घोषणा पत्र की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बात कही। गहलोत ने कहा कि जन घोषणा पत्र के 501 वादों में से 321 अर्थात 64 प्रतिशत को क्रियान्वित कर दिया गया है। इसके साथ ही 138 वादे प्रगतिरत हैं। केबिनेट सब-कमेटी जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। जन घोषणा पत्र के वादों को शीघ्रता के साथ पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। जिन वादों में प्रगति ...
जम्मू-कश्मीर. सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी कामयाबी मिली है. यहां जैश ए मोहम्मद का पुलवामा अटैक का टॉप पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया गया है. मारा गया आतंकी अबू सैफुल्ला, जिसे अदनान, इस्माइल और लंबू के नाम से भी जाना जाता है और 2017 से ही घाटी में सक्रिय था, पुलवामा जिले के त्राल के हंगलमर्ग में एक एनकाउंटर के दौरान एक अन्य आतंकवादी के साथ मारा गया. मारा गया आतंकी मसूद अजहर का भी काफी करीबी था.
सुरक्षाबलों के मुताबिक मारा गया आतंकी 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के साथ कई अन्य आतंकी हमलों में भी सक्रिय रहा था. मारा गया आतंकी अदनान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन में रऊफ अजहर, मौलाना मसूद अजहर और अम्मार का एक मजबूत सहयोगी था. सूत्रों की मानें तो वह IED का विशेषज्ञ था. अफगानिस्तान में भी तालिबान के साथ आतंकी हमलों में उसकी भूमिका थी. 2019 के पुलवामा हमले में ...
नई दिल्ली. राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने मोबाईल टावर रेडिएशन (विकिरण) एवं इससे होने वाली गंभीर बीमारियों की आशंका पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने हेतु अतारांकित प्रश्न के माध्यम से संचार मंत्रालय, भारत सरकार से यह प्रश्न किया था कि देश में कितने मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं और उनके लिए विकिरण संबंधी मानदंड क्या है? और सरकार द्वारा इस संबंध में उठाए गए अन्य सुधारात्मक कदमों का ब्यौरा क्या है? इनके साथ ही यह भी प्रश्न किया कि क्या दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टएसपी) द्वारा उक्त मानदंडों के उल्लंघन के मामले सरकार के संज्ञान में आए हैं और सरकार द्वारा विगत पांच वर्षों में उन सेवा प्रदाताओं पर कितनी राशि का जुर्माना लगाया गया है एवं कितनी जुर्माना राशि संग्रहित की गई है, उसका वर्ष-वार ब्यौरा क्या है?
संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चैहान ने प्रश्न के लिखित उत्तर में सदन को अवगत कराया कि ...
CBSE Board 12th Result 2021:
नई दिल्ली. सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। इस साल 12वीं में 99.37% छात्र पास हुए हैं।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।
जानकारी के मुताबिक कुल 1,50,152 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से 70,004 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। 90 फीसदी अंकों की संख्या पिछले वर्ष की तरह ही है लेकिन 95-100% वर्ग में छात्रों की संख्या लगभग दोगुनी है।...
जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर गुरुवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक और भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पायलट गुट से जुड़े विधायक भी इसमें मौजूद रहे. इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने विधायक कोष से वैक्सीनेशन के लिए काटने के फैसले को वापस लिया, इसके बाद अब विधायक उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर इस राशि को खर्च कर सकेंगे.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. पुरानी बातें भूलो और माफ करो, मिलजुल कर आगे बढ़ना है. सीएम ने सभी विधायकों को आगामी दो तीन माह में अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की डायरेक्टरी छपवाने के लिए भी निर्देश दिए.
बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि विधायकों ...
जयपुर। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान, 2021 एवं इसके निरंतर अद्यतन अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने में राजस्थान देश भर में अव्वल रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों के निरंतर अद्यतन अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने में राजस्थान ने देश के 37 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रथम रैंक हासिल की है।
गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कार्य की समीक्षा हुई। इसके लिए राजस्थान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।
संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात् भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा संशोधन करवाने की प्रक्रिया पूरे वर्ष उपलब्ध रहती है। यद्यपि निरंतर अद्यतन के दौरान केवल वही मतदाता नाम जुड़वा सकते हैं ...