जयपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजस्थान में एक दिन में रिश्वतखोरों के खिलाफ 4 ट्रैप किए. राजस्थान एसीबी DG बीएल सोनी के निर्देशन में इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया.
बीकानेर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MN नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनीश अली को दबोचा, जबकि अजमेर में तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह को ट्रैप किया. वहीं भरतपुर में ACB ने संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को 5000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा. बीकानेर में MN नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनीश अली को लिपिक मनीष बड़गुजर के साथ 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया. एडिशनल एसपी रजनीश पूनिया की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई.
अजमेर के नसीराबाद में ACB ने बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए AVVNL के तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह को ट्रैप किया. आरोपी को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा. ASP सतनाम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया ह...
जयपुर. युवा कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास की अनुमति से प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा के नामों पर यह मुहर लगाई गई है. बड़ी बात यह है कि पहली बार संगठन महासचिव का पद सृजित किया गया है जिसमें आयुष भारद्वाज युवा कांग्रेस के पहले संगठन महासचिव बनाए गए. प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने 3 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 18 सचिव, 36 संयुक्त सचिव सहित कुल 80 पदाधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए.
प्रदेशाध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा ने बताया कि उपाध्यक्ष के पद पर अरुण व्यास (बीकानेर), अशोक कुल्हाड़िया (हनुमानगढ़) एवं अरबाब खान (झालावाड़) को पदोन्नत किया गया है. वहीं युवा कांग्रेस में पहली बार संगठन महासचिव का पद सृजित हुआ है, जिस पर मुख्य प्रवक्ता आयुष भारद्वाज को पदोन्नत किया गया है.
महासचिव के पद पर महीन खान (उदयपुर), रामदत्त मीना (बूंदी), देवेन्द...
जयपुर. राजस्थान में बढते अवैध खनन और परिवहन के मामलों ने सरकार की चिंता बढा दी है और अब इसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने माइंस विभाग की विजिलेंस विंग के पुनर्गठन की कवायद तेज कर दी है.
इसी कड़ी में राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने विभाग की विजिलेंस विंग को प्रभावी और कारगर बनाने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ विस्तार से सभी संभावित विकल्पों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों की टीम को विस्तार से सभी संभावित विकल्पों के साथ जल्दी ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
भाजपा की सरकार आते ही सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी की साख हुई बर्बाद: अशोक गहलोत, CM
एसीएस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि विभाग के सामने अवैद्य खनन व परिवहन को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके साथ ही सरकारी राजस्व की छीजत को रोककर राजस्व को बढ़ाना है...
शिमला. कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री (Chief Minister) रहे वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में बुधवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने कहा कि 'वे हमारे संस्थान में 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज़्यादा खराब हुई और आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोविड से रिकवर कर गए थे, परन्तु पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे.'
उधर निधन के बाद हिमाचल में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है....
जयपुर (आलोक शर्मा). कहते हैं इंसान तभी इंसान कहलाता है, जब वह अपनी मानवता दिखाता है. मानवता की सेवा करने वाले हाथ उतने ही धन्य होते हैं, जितने परमात्मा की प्रार्थना करने वाले होंठ। कई बड़े लोग जहां पद और प्रभाव के घमण्ड में मानव सेवा तो दूर की बात गरीबों, जरूरतमंदों, पीड़ितों और असहायों की ओर देखना तक पसंद नहीं करते, उस दौर में आज भी कई लोगों के दिलों में पद और प्रभाव प्राप्त करने के बाद भी इंसानियत नजर आती है. ऐसा ही नायाब और दिल को छू लेने वाला उदाहरण पेश किया राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने.
जो बुधवार शाम 4:00 बजे अपने निवास से सुभाष नगर में एक तीये की बैठक में जा रहे थे, तभी उनकी नजर खासा कोठी पुलिया के नीचे तड़पते हुए एक गरीब, असहाय व्यक्ति पर पड़ी और तुरंत गाड़ी को रूकवाकर उस व्यक्ति तक पहुंचकर उसके हाल जाने. तो पता चला कि उस व्यक्ति ने तीन दिन...
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से प्रदेश में प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान संचालित करने, विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन, राजस्थान राज्य पारिस्थितिकी पर्यटन नीति-2021 के अनुमोदन, मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। बैठक में चिरंजीवी योजना, इंदिरा गांधी शहरी के्रडिट कार्ड योजना, इंदिरा रसोई योजना, राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम, राजीव गांधी युवा विकास प्रेरक योजना एवं कोविड वैक्सीनेशन पर भी चर्चा की गई।
10 बड़े फैसले:
1. मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के कार्मिकों के सेवा नियमों में एकरूपता लाने तथा सरलीकरण के उद्देश्य से राजस्थान शैक्षिक (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 की अधिसूचना के प्रारूप का अनु...
नई दिल्ली. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में 43 को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई. इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो की घोषणा की है. पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं हरदीपपुरी को पेट्रोलियम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है. अनुराग ठाकुर खेल एवं युवा मामलात मंत्री होंगे, अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे. धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. पीयूष गोयल वाणिज्य उद्योग कपड़ा मंत्री, भूपेन्द्र यादव को श्रम विभाग एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया है. मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे. किरण रिजीजू कानून मंत्री होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट का विस्तार (Modi Cabinet Expansion) कद दिया गया है. 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ
ली. कई नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में मौका दिया गया है. आगामी 5 राज्यों में प्रस्तावित चुनावों की छाप भी इस कैबिनेट विस्तार पर देखने को मिली.
BIG NEWS: रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन सहित एक दर्जन मंत्रियों का मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा
बड़ी बातें
1- राष्ट्रपति भवन में सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शपथ ली.
2- इनके बाद सर्बानंद सोनवाल ने शपथ ली, जो कि असम के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.
3- वीरेंद्र कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.
4- कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल किया है.
5- अश्विनी वै...
नई दिल्ली. मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई बड़े चेहरों का इस्तीफा हो गया है. रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन जैसे दिग्गज्जों के साथ कई बड़े चेहरों से इस्तीफा ले लिया गया है. यह साफ तौर पर संकेत है कि मोदी कैबिनेट में बहुत बड़ा यह बदलाव है.
विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी (Ministers Dropped) ने सबको चौंका दिया है. इनके अलावा बाबुल सुप्रियो, रमेश पोखरियाल निशंक, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और प्रताप सारंगी को इस्तीफा (Ministers Resign) देने के लिए कहा गया.
सभी मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे अपनी अपनी राजनीतिक कहानियां बताई जा रही हैं.
...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वालों की प्रोत्साहन राशि ढाई लाख से बढाकर तीन लाख कर दी है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत मुखबिर योजना को अधिक प्रभावी बनाते हुये प्रोत्साहन राशि को बढाया गया है.
प्रमुख शाषन सचिव अखिल अरोड़ा ने योजना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं. यह दिशा-निर्देश वित्तीय वर्ष 2021-22 से प्रभावी होंगे। प्रदेश में भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम हेतु पीसीपीएनडीटी अधिनियम का गंभीरता से पालन करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुखबिर योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी प्राप्त सूचना पर 3 किश्तों में ढाई लाख रुपये तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती थी। लेकिन अब इसे और व्यवहारिक और आकर्षक बनाते हुये सफल डिकाय ऑपरेशन पर मुखबिर, डिकाय गर्भवती...