India

इतनी महंगाई बढ गई कि आम आदमी का अपना घर चलाना मुश्किल, यह PM की गलत नीति और नीयत का नतीजा: CM गहलोत

जयपुर। महंगाई के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है. गहलोत ने बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और नीयत को जिम्मेदार बताया है। गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले सात साल में महंगाई को कम करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जिसके कारण आज इतनी महंगाई हो गई है कि आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। कोविड के कारण पहले ही सभी की आमदनी कम हुई है एवं बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के जेब खर्च का हिसाब बिगाड़ दिया है। यह दिखाता है कि केन्द्र सरकार बुरी तरह असफल हो गई है जिसके पास ना तो सही नीति है और ना ही साफ नीयत है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजें महंगी होती जा रही हैं। गहलोत ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए महंगाई के आंकड़ों पर बात करते हुए कहा कि अप्रैल में खुदरा महंगा...

केन्द्र सरकार ने मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक, 2021 पर टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए 

नई दिल्ली. भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक, 2021 के मसौदे पर सभी हितधारकों से टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं. विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकना और उनका मुकाबला करना है। पीड़ितों को उनके अधिकारों का सम्मान करते हुए देखभाल, सुरक्षा और पुनर्वास प्रदान करने के लिए, और उनके लिए एक सहायक कानूनी, आर्थिक और सामाजिक वातावरण तैयार करना तथा अपराधियों और उससे जुड़े या उसके आनुषंगिक मामलों के लिए के लिए अभियोजन को सुनिश्चित करना शामिल है। एक बार अंतिम रूप देने के बाद विधेयक को मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा और फिर अधिनियम बनने के लिए संसद के दोनों सदनों की सहमति के लिए भेजा जाएगा। यह अधिनियम सीमा-पार प्रभाव सहित सभी व्यक्तियों की तस्करी के प्रत्येक अपराध पर लागू होगा। उपरोक्...

तीसरी लहर की आशंका लेकिन फिलहाल ठंडी पड़ी कोरोना की दूसरी लहर, रिकवरी रेट बढकर 97.09% पहुंचा

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की तीसरी लहर का डर जरूर बना हुआ है पर दूसरी लहर फिलहाल ठंडी पड़ती नजर आ रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में जहां पहले प्रतिदिन 4 लाख 10 हजार से ज्यादा तक केस पहुंच गए थे वहीं पिछले 24 घंटे में 43,071 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए. भारत में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,85,350 हो गई है. सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है. देश में अब तक कुल 2,96,58,078 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं. यदि पिछले 24 घंटे की बात करें तो 52,299 लोगों ने कोरोना को मात दी. लगातार 52वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा हो गई है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.09 प्रतिशत पर पहुंच गई है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है, इस समय 2.44 प्रतिशत है. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 प्रतिशत है जो लगातार...

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य जैसे दिग्गज खफा!

उत्तराखंड। राज्य के नए मुख्यमंत्री बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी होंगे। सूत्रों के मुताबिक धामी शनिवार को शपथ नहीं लेना चाहते थे इसलिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल तक के लिए टाल दिया गया ह. इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई. फिर वह राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचे और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. उधर जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह के मुख्यमंत्री बनाए से नाराज होकर सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य विधायक दल की बैठक खत्म होते ही निकल गए. तीरथ सिंह रावत के अचानक इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में जारी सियासी हलचल के बीच धामी को आज शनिवार को नया सीएम बनाने पर सहमति बन गई. पुष्कर सिंह प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री होंगे और रविवार को शपथ ग्रहण करेंगे....

अब अभिनेता आमिर खान ने 15 साल बाद किरण राव से भी लिया तलाक़

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) की असल जिंदगी कभी परफेक्ट नहीं रह पाई. अब खबर आई है कि उन्होंने पत्नी किरण राव (Kiran Rao) से भी तलाक ले लिया है. कहा जा रहा है कि दोनों आपसी सहमती से अलग हुए हैं. इन्होंने 28 दिसंबर, 2005 को एक दूसरे से शादी की थी. किरण, आमिर की दूसरी पत्नी थीं. अब 15 साल बाद दोनों के तलाक की खबरों से सभी को चौंका दिया है. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की दूसरी शादी भी टूटने के पूरे बॉलीवुड में चर्चे हैं। उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने की घोषणा की है. आमिर और किरण ने इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया है. Official Statement '15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह न...

115 दिन के कार्यकाल के बाद ही उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

देहरादून. एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत उत्तराखंड (Uttarakhand) के सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने शुक्रवार रात गवर्नर बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. जिसके बाद उत्तराखंड में नया मुख्यमंत्री चुना जाना तय हो गया है. बीजेपी ने भी राज्य विधान मंडल दल की शनिवार को बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम के नए चेहरे का ऐलान किया जा सकता है. सीएम की कुर्सी संभालने के बाद अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे तीरथ सिंह रावत और उनकी सरकार की हरिद्वार कुंभ को लेकर भी किरकिरी हुई थी. अभी महज चार महीने ही तो हुए थे जब पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत को बीजेपी ने सूबे का सीएम बनाया था. 10 मार्च को सूबे की कमान संभालने वाले तीरथ सिंह रावत को चार महीने भी नहीं हुए कि उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ गया. सूत्रों की मानें तो रावत ने नड्डा को भेजे अपने पत्र म...

जयपुर के चौंप में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम! सरकार ने आरसीए को जारी किया पट्टा

जयपुर। राजस्थान के जयपुर का चौंप विश्व पटल पर छाने वाला है. कभी इस जगह को एक छोटे से गांव के रूप में देखा जाता था लेकिन अब इसकी पहचान दुनिया के बड़े स्टेडियम के रूप में होगी.  यहां राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा करीब 300 करोड़ रूपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा। आरसीए द्वारा स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग ढाई वर्ष में पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके वर्ल्ड के तीसरे और देश के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम होने का दावा किया जा रहा है। जिसमें 75 हजार दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे। स्टेडियम का निर्माण दो फेजों में किया जायेगा प्रथम फेज में 40 हजार दर्शक क्षमता एवं 11 क्रिकेट पिच, दो अभ्यास मैदान, एक क्रिकेट एकेडमी, हॉस्टल, पार्किंग सुविधा, स्पोटर्स क्लब, होटल एवं जिम आदि सुविधाऐं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की बनायी जायेंगी।  राजस्थान क्रिकेट संघ के युवा अध्यक...

राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन के लिए 4 वित्तीय और 15 अन्य समितियों का गठन

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में समितियों का गठन कर दिया गया है. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन संबंधी नियमों के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिये विधानसभा की 4 वित्तीय एवं 15 अन्य समितियों का गठन किया है.  जनलेखा समिति  श्री गुलाब चन्द कटारिया (43)   श्री परसराम मोरदिया (84)   श्री विनोद कुमार (162)           श्रीमती जाहिदा खान (59)   श्री मुरारी लाल (126)           श्री कालीचरण सराफ (25)   श्री वासुदेव देवनानी (159)           श्री मदन दिलावर (114)           श्री निर्मल कुमावत (80)   श्री संयम लोढा (176)           श्री महादेव सिंह (118)        ...

यूपी के शामली से पकड़ा गया दरभंगा ब्लास्ट का मास्टर माइंड सलीम, एनआईए ने किया गिरफ्तार

पटना: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट केस के मुख्य मास्टर माइंड सलीम को एनआईए ने यूपी के शामली से गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए के लिए इसे बड़ी कामयाबी कहा जा सकता है. बता दें कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट का 'पाकिस्तानी कनेक्शन' सामने आने के बाद एनआईए हर पहलू की गहराई से जांच कर रही थी जिसमें सामने आया था कि लश्कर के आतंकियों ने भारत मे गड़बड़ी फैलाने के लिए इकबाल काना से संपर्क किया था. फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा ISI हैंडलर इकबाल काना शामली का मूल निवासी था. साज़िश के तहत इकबाल ने शामली के सलीम को पैसे भेजे थे. पाकिस्तान से हवाला के जरिये सलीम को 1 लाख 60 हजार रुपये मिले थे. जिसके बाद सलीम ने कैराना के रहने वाले हैदराबाद में कपड़े का कारोबार करने वाले नासिर और इमरान को इस काम लिए तैयार किया. धमाके करने के बाद करोड़ों रुपये मिलने की बात हुई थी. पाकिस्तान से I...

20 करोड़ की डील के वायरल वीडियो पर RSS निम्बाराम के समर्थन में, कहा- वैचारिक द्वेष एवं दुर्भावना से लगाए जा रहे झूठे आरोप और लांछन

जयपुर. राजस्थान की सियासत में भ्रष्टाचार के मामले में आरएसएस का नाम जुड़ने के बाद पहले ही जहां बीजेपी क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के पक्ष में खुलकर सामने आ चुकी है वहीं अब आरएसएस ने भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और निम्बाराम के समर्थन में खुल कर मैदान में आ गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा बीवीजी कंपनी के साथ 20 करोड़ रुपए के लेनदेन में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम को आरोपी बनाने पर आरएसएस ने आपत्ति जताई है. आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह हनुमान सिंह राठौड़ ने गुरुवार को इस पर वीडियो और लिखित बयान जारी किया. और कहा कि 'वीडियो सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए जारी किया गया है. हमारे सामने कानून सम्मत कार्रवाई करने के सभी प्रकार के विकल्प खुले हैं. निम्बाराम के मामले में सफाई देते हुए राठौड़ ने कहा कि बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि निम्बाराम के पास प्रताप गौरव...