नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर फिलहाल कमजोर पड़ गया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जहां प्रतिदिन भारत में नए संक्रमण के मामले 4 लाख 10 हजार से अधिक पहुंच गए थे वहीं पिछले 24 घंटों में 50,040 संक्रमण के नए मामले सामने आए.
भारत में कुल सक्रिय मामले और कम होकर 5,86,403 पर आ गए. अब कुल सक्रिय मामले 94 प्रतिशत हैं. अभी तक देश भर में 2,92,51,029 से अधिक व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 57,944 रोगी स्वस्थ हुए. पिछले लगातार 45 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही. अब रिकवरी दर बढ़ कर 96.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर लगातार 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.91 प्रतिशत है. दैनिक पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 2.82 प्रतिशत है, लगातार 20 दिनों से यह 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है.
विश्...
भारत में एक बार फिर आतंकवादियों की बड़ी करतूत की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन सीधे तौर पर भारतीय सुरक्षा को चुनौती जरूर देने की कोशिश की है।
जम्मू-कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर देर रात 5 मिनट के अंतर से रात 1 बजकर 37 मिनट पर और दूसरा रात 1 बजकर 42 मिनट पर धमाका हुआ. एक धमाके से जहां एक छत को नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरा धमाका एक खुले क्षेत्र में हुआ। हालांकि, इस धमाके में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है.
एहतियात के तौर पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके मोर्चा संभाल लिया है और पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि है यह आतंकी साजिश है और इसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। ड्रोन हमले के जरिए किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में यह हरकत की गई। उधर NIA और NSG की टीम ने भी ए...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी विवाद के बीच अब कमलनाथ भी गहलोत और पायलट के पचड़े में नहीं पड़ना चाहते. सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ ने आलाकमान से कहा है कि वो घोषित मध्यस्थ नहीं बनना चाहते, पर हां वो आलाकमान के निर्देश पर अघोषित तौर पर दोनों से आवश्यक बातचीत कर सुलह का प्रयास जरूर करेंगे.
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े जानकारों का कहना है कि वो इस पचड़े में पड़कर खुद किसी तरह के विवादों का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. क्योंकि इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे को भी दी गई थी लेकिन विवाद तो सुलझा नहीं उनकी प्रदेश से विदाई जरूर हो गई. इसके बाद अजय माकन को जिम्मेदारी मिली तो अब माकन भी इसमें पस्त हो गए हैं.
चूंकि गहलोत और पायलट दोनों ही वरिष्ठ नेता हैं और दोनों के मामले में कुछ भी ऐसा हुआ की किसी एक खेमे स...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने कोरोना की नई अनलॉक गाइडलाइन्स जारी कर दी है.
इसके तहत अब सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे. पर जहां 26 से कम कर्मचारी है वहां सौ फीसदी तो जहां इससे ज्यादा स्टाफ है वहां पचास फीसदी स्टाफ के साथ कार्यालय खोले जा सकेंगे. अब रेस्टोरेंट सुबह नो बजे से शाम 4 बजे तक पचास फीसदी लोगों को बैठाकर खाना खिलाने के लिए अनुमत होंगे. 30 जून तक शादी समारोह में केवल 11 लोग ही अनुमत होंगे लेकिन 1 जुलाई से 40 लोग विवाह समारोह में शामिल हो सकेंगे इसमें 10 बैंड बाजे वाले भी शामिल हैं.
दुकानों, प्रतिष्ठानों के कार्मिकों का कम से कम 60 फीसदी स्टाफ हो चुका वैक्सीनेट, ऐसे प्रतिष्ठानों को शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक अतिरिक्त 3 घंटे की छूट मिलेगी. यानी अब प्रतिष्ठान सुबह 6 बजे से साँय 7 बजे तक खुले रहेंगे. वैक्सीनेशन वाले लोगों को पार्कों में शाम ...
नई दिल्ली. अयोध्या को आध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन केंद्र और स्थाई स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा करते हुए यह बात कही.
इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें अयोध्या के विकास के विभिन्न पहलू शामिल किए गए थे.
प्रधानमंत्री को अयोध्या से कनेक्टिविटी को सुधारने वाली आगामी और प्रस्तावित अवसंरचना परियोजनाओं से अवगत कराया गया। बैठक में हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन का विस्तार, बस स्टेशन, सड़कें तथा राजमार्गों जैसी विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
आने वाले दिनों में बनाए जाने वाले ग्रीनफील्ड टाउनशिप के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधाएं, आश्रमों, मठों , होटलों और विभिन्न राज्यों के भवनों के लिए जगह शामिल ...
जयपुर. राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और सराहनीय कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने राज्य के लेबर कमिश्नर प्रतीक झाझड़िया को दो अन्य लोगों के साथ 3 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया है. झाझड़िया भारतीय डाक सेवा के अधिकारी हैं और एक बड़ी एप्रोच के बाद राजस्थान में बेहतर सेवाएं देने के नाम पर राज्य सरकार से डेपुटेशन पोस्टिंग करवाई थी. दिसम्बर, 2019 से भारत सरकार से डेपुटेशन पर राज्य सरकार में सेवाएं दे रहे हैं. उनके साथ ही दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में इस पूरे मिशन को अंजाम तक पहुंचाया गया. एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में तीनों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई ताकि और जानकारियां जुटाई जा सकें. लेबर कमिश्नर प्रतीक झाझड़िया के घर पर सर्च के दौरान 5 लाख 37 हज़ार रुपये की नकदी मिली, 4 भूखंडों के दस्तावेज भी एसीबी ने जब्त...
जयपुर। देश और दुनिया में सिर दर्द का पर्याय बना डेल्टा प्लस पर ये अब राजस्थान में भी एंट्री कर गया है। देश के 8 राज्यों में डेल्टा प्लस वेरियंट के मिलने के बाद अब राजस्थान में भी इस वेरियंट का पहला केस मिला है। इसके साथ ही राजस्थान देश का 9वां ऐसा राज्य बन गया, जहां कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की मौजूदगी साबित हो गई है।
राज्य में इस नये स्ट्रेन की रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन में अलर्ट हो गया है। ये वेरियंट बीकानेर की एक 65 वर्षीय महिला में मिला है, पर राहत की बात ये है कि वह अभी पूरी तरह स्वस्थ्य है। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले इस महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे महिला कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी है।...
नई दिल्ली. क्या कोरोना वैक्सीन से प्रजनन क्षमता पर कोई नकारात्मक असर पड़ता है? यह सवाल सबके मन में घर किया हुआ है और लोग जाने अंजाने में इस तरह की अफवाहों के चक्कर में वैक्सीनेशन से अभी भी दूरी बनाए हुए हैं. इन सबके बीच The National Technical Advisory Group on Immunisation in India (NTAGI) में कोविड-19 कार्य समूह के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा द्वारा कोविड-19 टीकाकरण पर सामान्य प्रश्नों के जवाब दिए और उन्होंने साफ कहा कि कोविड वैक्सीन से प्रजनन क्षमता पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता.
सवाल. क्या वैक्सीन से प्रजनन क्षमता पर कोई असर पड़ता है?
जवाब. जब पोलियो वैक्सीन आई थी और भारत तथा दुनिया के अन्य भागों में दी जा रही थी, तब उस समय भी ऐसी अफवाह फैली थी। उस समय भी यह गलतफहमी पैदा की गई थी कि जिन बच्चों को पोलियो वैक्सीन दी जा रही है, आगे चलकर उन बच्चों की प्रजनन क्ष...
जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जिनोम सिक्वेन्सिंग की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। राज्य स्तर पर टोटल जिनोम सिक्वेन्सिंग की सुविधा उपलब्ध होने की दृष्टि से राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।
कोविड-19 की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश में जिनोम सिक्वेन्सिंग की यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिनोम सिक्वेन्सिंग की तकनीक से वॉयरस के नये वेरियेन्ट के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में करीब 1 करोड रूपये व्यय कर जिनोम सिक्वेन्सिंग की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि जिनोम सिक्वेन्सिंग के लिये अब तक प्रदेश से सेम्पल केन्द्र सरकार की इण्डियन कौसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा राजस्थान के लिये निर्धारित दिल्ली स्थिति आईजीआईबी लैब में भिजवाये जा रहे थे। प्रदेश से प्रतिदिन 10...
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें विभिन्न 8 राजनीतिक दलों के 14 नेता शामिल हुए. इस बीच जम्मू-कश्मीर और एलओसी पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया.
बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए वो वचनबद्ध हैं. दिल्ली की दूरी और दिल की दूरी कम होगी. परिसीमन की प्रक्रिया के बाद चुनाव होंगे.
पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बहुत ही अच्छे माहौल में बात हुई. 5 अगस्त 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत मुश्किल में हैं. 370 को गैरकानूनी तरीके से हटाया गया. उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल हो. मैं फिर कह रही हूं कि पाकिस्तान से बातचीत हो. लोगों की भलाई के लिए पाकिस्तान से भी बात हो.” महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के सुकून के लिए प...