India

अब ज्वैलर नहीं बेच सकेंगे नकली या कम गुणवत्ता का सोना, आज से गोल्ड पर हॉलमार्क अनिवार्य, जानें 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। देश में सोने और उसके आभूषणों के नाम पर अब घटिया या नकली सोना बेचने वालों की खैर नहीं होगी। आज से देश में सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू हो गई है। हालांकि जिनका 40 लाख रुपये वार्षिक तक का टर्नओवर है, उनको रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। पोल्की मीना, कुंदन, जड़ाऊ ज्वैलरी और घड़ी को हॉल मार्किंग से बाहर रखा गया है। अभी गोल्ड हॉलमार्किंग लागू करने में अगस्त के अंत तक कोई जुर्माना नहीं लगेगा। सोने के आभूषणों का अनिवार्य हॉलमार्क प्रमाणीकरण ग्राहकों और कारोबार दोनों के लिए अच्छा कदम कहा जा रहा है।   10 बड़ी बातें 1- प्रारंभ में हॉलमार्किंग देश के 256 जिलों से शुरू की गई है, जहां जांच करने वाले मार्किंग सेंटर हैं। 2- 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले ज्वैलर्स को अनिवार्य हॉल मार्किंग से अभी छूट दी गई है। 3- भारत सरकार की व्यापार नीति के अनुसार ...

सोमवार से शनिवार सुबह 6 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे शॉपिंग मॉल, जिम खोलने की भी मिली इजाजत, जानें नई गाइडलाइन्स

जयपुर। कोरोना संक्रमण के नए केस कम होने के बाद में राजस्थान सरकार ने मॉडिफाइड लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश के ऐसे सभी सरकारी और निजी कार्यालय जिनमें कार्मिकों की संख्या 10 से कम है वहां 100% कार्मिकों के साथ कार्यालय खोले जा सकेंगे। जहां 10 से अधिक संख्या है वहां 50% कार्मिक अनुमत होंगे। इतना ही नहीं खेल कूद संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी संबंधित परिसर और स्टेडियम में कोच के निर्देशन में सोमवार से शनिवार सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अनुमत होगा। इसके अलावा वातानुकूलित शॉपिंग काम्प्लेक्स और मॉल को भी सुबह 6:00 से शाम 4:00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। यदि रेस्टोरेंट्स की बात करें तो रेस्टोरेंट्स में बैठा कर खाना खिलाने की सुविधा सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक की छूट दी गई है। यहां 50% के साथ एक छोड़कर एक व्यक्ति के बैठने की अनुमति होगी। ...

गहलोत के खिलाफ मानेसर जाने वाले विधायक अब बोले -गहलोत और पायलट खेमा संघर्ष विराम घोषित करे, फिलहाल कुछ होने वाला नहीं है

जयपुर। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर गहलोत और पायलट खेमा आमने सामने नजर आ रहा है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बीच कांग्रेस के विधायकों के लगातार सामने आ रहे हैं बयानों से ना केवल पार्टी की छवि खराब हो रही है बल्कि सरकार पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। अब सवाल यह भी उठता है कि ऐसी परिस्थिति में क्या किया जाए? बहरहाल अब इस पूरे मामले में सचिन पायलट के साथ पिछले साल सरकार के खिलाफ मानेसर जाने वाले विधायक भंवरलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। अशोक गहलोत को खुद का नेता बताया है। उन्होंने कहा जब आलाकमान ने अशोक गहलोत को राजस्थान का CM बनाया है वह भी गहलोत को अपना नेता मानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों और मंत्रियों को बेवजह की बयानबाजी से बचना चाहिए फिलहाल वक्त कोरोना संकटकाल का है। तीसरी लहर आने वाली है, उससे निपटने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। और दोनों ही...

राजस्थान में लीगल माइंस को भी रिश्वत नहीं देने पर बंद कराने की दी धमकी, एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के लसाड़िया एसडीएम सुनील झिंगोनिया को जयपुर में गिरफ्तार किया गया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई विशेष अनुसंधान इकाई की टीम ने की। झिंगोनिया पर माइन संचालक से बंधी मांगने का आरोप है। ACB डीजी बीएल सोनी ने बताया कि लिसाड़िया एसडीएम सुनील झिंगोनिया के खिलाफ एक माइंस कारोबारी ने जयपुर में एसीबीऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि वह लीगल माइंस चलाते हैं। इसको बंद करने की धमकियां देकर एसडीएम उसे परेशान कर रहा था। इस माइंस काम को चालू रखने की एवज में एसडीएम ₹ 50 हजार की मासिक बंधी मांग रहा है। इस पर चित्तौड़गढ़ एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया था। एसीबी कार्रवाई की भनक लगने पर सुनील झिंगोनिया फरार हो गया था। इसके बाद सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच डीएसपी सचिन शर्मा को सौंपा गई थी। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया क...

गृह निर्माण सहकारी समितियों की अनियमितताओं के खिलाफ सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए पुख्ता कार्रवाई के निर्देश

जयपुर। बैक डेट में योजना सृजित कर पट्टे जारी करना, भूखण्डों के नाप में परिवर्तन, समिति के स्तर पर एक ही भूखण्ड के दो पट्टे जारी करना, बंद अथवा निष्कि्रय एवं पंजीयन निरस्त होने के बाद भी अवैध भू-कारोबार करना, सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध पट्टे काटना, समय पर ऑडिट नहीं करवाना सहित विभिन्न अनियमितताएं करने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों की अब खैर नहीं होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए हैं। ताकि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर स्थायी निदान निकाल सकें। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि गृह निर्माण सहकारी समितियों में हो रही अनियमितताएं एक गंभीर मुद्दा है तथा इस...

अपनों की ही साजिश नहीं भांप पाए चिराग पासवान, LJP में दो फाड़

पटना। बिहार की सियासत में एक नई उठापटक हुई है। उठापटक भी ऐसी की दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में दो-फाड़ हो गए हैं। रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस ने पांच सांसदों को साथ लेकर अब पार्टी पर अपना अधिकार जता दिया है। और इसके बाद चिराग पासवान अब अलग-थलग पड़ गए हैं। पशुपति कुमार पारस को सर्वसम्मति से लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय दल का नेता चुना गया है। अपनों की ही साजिश नहीं चिराग पासवान भांप नहीं पाए।...

भारत ने दी इजरायल के नए PM नफ्ताली बेनेट को बधाई, नेतन्याहू के लिए भी कही ये बात

नई दिल्ली। 12 वर्षों के बाद इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई के साथ ही विपक्षी नेता और गठबंधन दलों के उम्मीदवार नफ्ताली बेनेट ने इजरायल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही पिछले 2 वर्षों में 4 बार चुनाव होने के बाद उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट का भी समाधान हो गया है। उधर, संसद में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 'मैं यहां लाखों इजरायलियों की ओर से खड़ा हूं, जिन्होंने मेरे नेतृत्व में Likud पार्टी को वोट दिया और अन्य लाखों इजरायलियों ने दक्षिणपंथी दलों को वोट दिया. अपने प्यारे देश के लिए रात-दिन काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी.' वहीं नफ्ताली बेनेट को इजराइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ के साथ ही दुनियाभर से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया कि &l...

नहीं रहे शौर्य, साहस के प्रतीक देश के लाल बिग्रेडियर रघुवीर सिंह राजावत, 98 साल की उम्र में निधन, युद्ध में पाकिस्तानी टैंकर्स को कब्रगाह में कर दिया था तब्दील 

टोंक. अपने अदम्य साहस के दम पर दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाले महावीर चक्र से सम्मानित बिग्रेडियर रघुवीर सिंह का निधन हो गया है. टोंक जिले की मालपुरा तहसील के सोडा गांव के निवासी थे. 98 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद ना केवल टोंक जिले में बल्कि पूरे राजस्थान और देश में शोक की लहर है. साहस, पराक्रम, दृढ निश्चय से लबरेज व्यक्तित्व के धनी रघुवीर सिंह राजावत का जन्म सोडा ग्राम में 2 नवम्बर 1923 हुआ था और 19 साल की उम्र के बाद ही यानी 1942 को सेना मे भर्ती हुए थे. उनके साहस और शौर्य का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि महावीर चक्र के साथ उन्हे कई बार बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया. उन्होेंने सेना के कई ट्रेनिंग कोर्स एवं सिविल कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरे किए थे. ना केवल भारत और भारत की सीमाओं पर बल्कि दक्षिण कोरिया, उतरी कोरिया, जापान, हांगकांग, सिंगापुर, गाजा...

एक साथ 38 पत्नियां हुईं विधवा, दुनिया के सबसे बडे परिवार के मुखिया का जिओना चाना का निधन, 94 बच्चे छोड़ गए अपने पीछे 

मिजोरम. दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के तौर अपनी पहचान रखने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और उनके निधन पर शोक जताया. चाना अपने पीछे परिवार में 38 पत्नियां और 94 बच्चे छोड़ गए हैं. 21 July 1945  को उनका जन्म हुआ था. बता दें कि चाना के परिवार में 181 सदस्य आज भी एक साथ रहते हैं। जिओना चाना इस परिवार के मुखिया थे। वह अपनी 38 पत्नियों, करीब 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों के अलावा एक नन्हें पड़पोते के साथ बड़े प्यार से यहां 100 कमरों के घर में रहते थे।  आमतौर पर परिवारों में शादी ब्याह या किसी बड़े फंक्शन में जितने लोगों का खाना बनता है उतना तो इस परिवार में रोजाना बनता है। यदि सुबह शाम की बात करें तो करीब दोनों वक्त की डाइट मिलाकर करीब पौने चार सौ के करीब लोगों का यहां खान...

भरतपुर में चर्चित डॉक्टर दंपति हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर गिरफ्तार

भरतपुर। 28 मई को डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता की बरहमी से गोली मारकर हत्या कर देने के मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर को बयाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले 15 दिनों से आरोपी ने अपने कई ठिकाने बदले थे और पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस पूरे मामले में चार अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। बता दें कि 28 मई को राजस्थान के भरतपुर में दो बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपति की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब डॉक्टर दंपति कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मृतक चिकित्सक दंपति की पहचान डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में हुई थी। डॉक्टर दंपति के ...