जयपुर। राजस्थान में जयपुर सहित 6 जिलों में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा से सबंधित महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इन जिलों में महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है।
आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में आयुर्वेद पद्धति की महत्ता भी प्रतिपादित हुई है। राज्य सरकार आयुर्वेद पद्धति के प्रचार—प्रसार व इससे सबंधित सुविधाओं को विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग में नयी भर्तियों व महाविद्यालयों की स्थापना से इस पद्धति का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।
डॉ शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जयपुर, कोटा, सीकर, बीकानेर व भरतपुर में राजकीय आयुर्वेद एवं योग व प्राकृति चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। उदयपुर में राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए भी स्व...
दिल्ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद में राहुल गांधी और प्रियंका के बेहद करीबी माने जाने वाले एक और युवा कांग्रेसी नेता ने बड़ा झटका कांग्रेस को दे दिया है।
जितिन प्रसाद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तर्ज पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले राहुल की कोर टीम को एक बड़ा झटका लगा है। जितिन प्रसाद ने आज दिल्ली में भाजपा का हाथ थामा।
कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका इस लिहाज से भी कहा जा सकता है कि यह वही जितिन प्रसाद है जिसको कांग्रेस आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बेहद अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल करवाया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इस बड़े सियासी उलटफेर ने कांग्रेस को कहीं न कहीं कमजोर किया है। कांग्रेस के बड़े ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से थे...
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा मॉडिफाइड लॉक डाउन के दिशा निर्देश जारी होने के बाद आज राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग ने भी इसी क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
राजस्व अर्जित करने वाले विभागों से संबंधित गतिविधियों को लेकर राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग के शासन सचिव टी. रविकांत ने आदेश जारी किए।
आदेशों के मुताबिक अब राजस्व अर्जन संबंधी कार्यालय जैसे वाणिज्य कर विभाग, आबकारी विभाग, RSBCL और RSGSM पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग के सभी कार्यालय कार्य दिवस में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुले रहेंगे। इन विभागों में संबंधित राजस्व संग्रहण गतिविधियां पहले की तरह ही निरंतर जारी रहेंगी।
आबकारी दुकानों के संबंध में भी विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक शराब क...
नई दिल्ली। भारत में कोरोना से प्रतिदिन होने वाली मौतों का आंकड़ा एक बार फिर से तेजी से नीचे आ रहा है, वही प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमण के नए केस भी अब काफी कम हो गए हैं। हालांकि इनके अभी और भी कम होने का इंतजार है।
पिछले 24 घंटों में भारत में COVID19 के 86,498 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,96,473 हो गई है। 2,123 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,51,309 हो गई है।
1,82,282 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,73,41,462 पहुंच गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,03,702 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में आज 63 दिनों बाद कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.62% है:...
जयपुर। राजस्थान में जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त आईएएस यज्ञ मित्र देव सिंह के साथ हुई मारपीट का मामला एक सियासत का नया रंग ले चुका है। इस पूरे मामले में 1 दिन पहले ही जहां आरोपी महापौर सौम्या गुर्जर को उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। उनके साथ ही तीन अन्य पार्षदों को भी निलंबित किया गया। वहीं अब राज्य की कांग्रेस सरकार ने एक और नया सियासी दांव खेला है। इसे सुपर मास्टर स्ट्रोक कहें तो कम नहीं होगा।
कांग्रेस राज्य सरकार ने इस पद पर भाजपा की ही शील धाबाई को कार्यवाहक महापौर नियुक्त कर दिया है। और इस बात को लेकर अपना पक्ष मजबूत कर लिया है कि उनकी निलबन की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं थी।
सूत्रों की मानें तो अब राज्य सरकार इस निर्णय को कोर्ट में अपने केस को मजबूत मान रही है। साथ ही अब उन चर्चाओं पर भी अब विराम लग गया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि कांग्रेसी पार्षद को कार्यवाहक...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद में अब सरकार ने राज्य में मॉडिफाइड लॉक डाउन की गाइडलाइन जारी कर दी है।
राज्य सरकार (Rajasthan Government) ने अधिकतर जिलों में कोविड संक्रमण के प्रसार में कमी तथा पॉजिटिविटी दर में गिरावट के दृष्टिगत व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों में राहत देने के लिए 8 जून से आगामी आदेशों तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन (Lockdown) लागू किए जाने का निर्णय लिया है।
राजस्थान में अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी कर दी गई। इसमें प्रमुख बात यह है कि अब राज्य में सभी तरह की दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी। शादी समारोह पर 30 जून तक रहेगी रोक। विवाह से संबंधित किसी तरह का समारोह आयोजित नहीं हो सकेगा। वीकेंड कर्फ्यू की समय सीमा कम कर दी गई है। अब यह शुक्रवार को शाम पांच बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। नई गाइडलाइन मंगलवार सुबह ...
नई दिल्ली। 21 जून, सोमवार से देश के हर राज्य में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए, भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम 5:00 बजे इसकी घोषणा की।
मोदी ने कहा कि देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत, प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी. प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे. इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा.'
पीएम ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा, 'आज सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा. महामारी के इस समय में, सरकार गरीब...
नई दिल्ली। भारत में COVID19 के 1,00,636 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,09,975 हो गई है।
लंबे समय बाद प्रतिदिन होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 2500 से नीचे पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 2,427 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,49,186 हो गई है।
1,74,399 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,71,59,180 हुई। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,01,609 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 61 दिनों में सबसे कम है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34% हो गई है। उधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हुआ।...
जयपुर। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर सौम्या गुर्जर को उनके महापौर पद से तुरंत निलंबित कर दिया गया है। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।आईएएस और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त यज्ञ मित्र देव सिंह से हाल ही में हुई मारपीट के मामले में यह कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया था। इतना ही नहीं महापौर के साथ इस घटनाक्रम में शामिल अन्य पार्षदों को भी उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। और इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द पेश करने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढें: राजस्थान में अफसरों और नेताओं में नहीं बैठ रही पटरी, पढें कौन से 8 SP और 6 कलेक्टर निशाने पर, और किसके साथ मारपीट की आई नौबत
स्वायत्त शासन विभाग ने मेयर सोम्या गुर्जर के साथ चेयरमैन पारस जैन, पार्षद अजय सिंह चौहान, शंकर शर्मा को भी पार्षद पद से किया निलम्बित कर दिया है। स्वायत्त शासन...
जयपुर। कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद के बजाए उनके साथ कालाबाजारी का खेल खेलने के मामले में जयपुर के इंडस हॉस्पिटल (Indus hospital) में कार्रवाई की गई। जहां कोरोना एवं नारकोटिक्स की दवाइयों के क्रय विक्रय में अनियमितताओं को लेकर औषधि नियंत्रण संगठन ने कार्रवाई की।
औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा के नेतृत्व में जयपुर के मानसरोवर स्थित इंडस अस्पताल में कोरोना एवं नारकोटिक्स की दवाइयों के क्रय विक्रय से संबंधित जांच की गई। जांच में अस्पताल की 24 घंटे चलने वाली फार्मेसी में एक भी फार्मासिस्ट उपस्थित नहीं पाया गया।
अप्रैल-मई में जब कोरोना संक्रमण चरम पर था, तो राज्य सरकार द्वारा कोरोना से संबंधित औषधि रेमडेसीविर का अधिकतम मूल्य ₹2800 निर्धारित किया गया था किंतु अस्पताल प्रशासन द्वारा उक्त औषधि को ₹4000 में विक्रय किया जाना पाया गया और रेमडेसीविर के स्टॉक में भी गड़बड़ियां पाई गई।
आई.सी.यू...