आईपीएल के सभी बचे हुए मैच अब यूएई में होंगे। बीसीसीआई की शनिवार को हुई स्पेशल जनरल मीटिंग(एसजीएम) में यह फैसला लिया गया। आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को लेकर अब यूएई में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात पुष्टि की है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला इसलिए भी लिया है, क्योंकि सितम्बर-अक्टूबर में भारत में आमतौर पर मौसम खराब रहता है।
बता दें कि बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया था। और अब जब कोरोना से थोड़े हालात सुधरते हुए नजर आ रहे हैं तो फिर से मैच कराने का फैसला किया गया।...
दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती नजर आ रही है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमण के नए मामलों की संख्या कम हो गई है और रिकवरी केस बढ़ गए हैं।
पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,73,790 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई। वहीं 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,22,512 हो गई है।
हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी भी काफी ज्यादा है अब इसके कम होने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,84,601 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए।
2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 पहुंच गया है। ...
नई दिल्ली। कोरोना की जंग को जीतने के लिए एक ओर जहां पूरा देश दिन-रात जूझ रहा है वहीं अब आयुर्वेद वर्सेस एलोपैथी की लड़ाई तेज हो गई है। योग गुरु रामदेव (Ramdev) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) विवाद में हुए अब आयुर्वेदिक डॉक्टरों की संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) भी शामिल हो गई है।
पहले जहां IMA ने केंद्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी वही अब NIMA ने देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) के नाम पत्र लिख कर आयुर्वेद व बाबा रामदेव पर सवाल उठाने वाले एलोपैथी चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर डाली है। साथ ही पूछा है कि, 'देश में कोरोना संक्रमण से जो रिकवरी रेट ज्यादा है और मौत की दर कम है उसमें क्या सिर्फ एलोपैथिक डॉक्टरों की ही मेहनत है? क्या आयुर्वेदिक डॉक्टरों का कोई योगदान नहीं ह...
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली, जहां एक डॉक्टर दंपत्ति की दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
बदमाश इतने बेखौफ थे कि मौत के घाट उतारने के बाद भी फायर करते रहे। शुक्रवार को नीम दा गेट इलाके में यह घटना हुई। डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता की कार को रोक कर बाइक से आए दो युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर आरबीएम अस्पताल में दोनों के शवों को रखवा दिया गया। हमलावरों की तलाश जारी है।
बता दें कि डॉ सीमा गुप्ता वही महिला है जिसने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका और उसके बच्चे की जलाकर हत्या कर दी थी। तब कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. सुदीप और डॉ. सीमा को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि हत्यारा उसी पुरानी रंजिश और लेनदेन के विवाद का बदला लेने आया था, और...
नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जारी भारतीय जंग में सबसे मजबूत संजीवनी के रूप में देखी जा रही DRDO Anti Covid Drug 2DG की कीमत तय कर दी गई है। डॉ. रेड्डीज लैब ने DRDO की 2DG एंटी-कोविड-19 दवा की कीमत 990 रु रखी है।
कोरोना मरीजों के ऑक्सीजन में सुधार करने वाली इस दवा को काफी कारगर माना गया है। हालांकि सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकार को दवा रियायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बता दें कि हाल ही में डीआरडीओ ने अपनी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी को लांच किया था। इस दवा के रिलीज होने के साथ ही कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक और हथियार अब डॉक्टरों को मिला था। डीआरडीओ की ओर से तैयार की गई एंटी कोविड-19 दवा की पहली बैच बीते दिनों जारी की गई थी और इसकी लांचिंग के कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल रहे थे।...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि राजस्थान के संदर्भ में गलत खबरें फैलाई जा रही है।
CM अशोक गहलोत ने कहा कि 'प्रदेश में कोविड वैक्सीन की 11.5 लाख डोज़ बर्बाद होने की खबर झूठी है। BJP ऐसे झूठे आरोप लगाकर 14 महीने से मेहनत कर रहे हमारे कोरोना वॉरियर्स का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है जो निंदनीय है।'
साथ ही गहलोत ने कहा कि 'मैं विपक्ष के नेताओं से अपील करूंगा कि महामारी के समय ऐसी नकारात्मक राजनीति ना करें।' CM गहलोत ने जारी किया यह स्टेटमेंट:
...
जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,86,364 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,75,55,457 हो गई है। 44 दिनों के लंबे समय बाद भारत में प्रतिदिन मिलने वाले नए केस इतने कम हुए हैं।
3,660 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,18,895 हो गई है। 2,59,459 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,48,93,410 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,43,152 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,19,699 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,57,20,660 हुआ।...
सैंट गोबेन ने राजस्थान में पहले चरण में 2010 से अब तक 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया
सैंट गोबेन ने मुख्यमंत्री को अपनी प्रस्तावित निवेश योजना प्रस्तुत की, राज्य की औद्योगिक पालिसी फ़्रेमवर्क के तहत समर्थन के लिए अनुरोध किया
भिवाड़ी और अलवर में कंपनी ने दूसरे चरण में 1100 करोड़ के निवेश प्रस्तावित किया
राज्य में 1100 के वर्तमान प्रत्यक्ष रोजगार के साथ, कंपनी का लक्ष्य दूसरे चरण में 300 और रोजगार के अवसर को भादवा देगा ।
जयपुर। सैंट गोबेन ने फ्लोट ग्लास की एशियाई मांग के निर्माण के लिए राजस्थान में दूसरे चरण के विस्तार के लिए निवेश करने की इच्छा ज़ाहिर की। 2010 से अपनी निवेश घोषणा के बाद से, सैंट गोबेन पहले ही 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चूका हैं, और 1100 को प्रत्यक्ष रोजगार भी दिया है। इसके चलते सैंट गोबेन ने मुख्यमंत्री को प्रस्तावित निवेश योजना प्रस...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना का कहर लगातार कम होता नजर आ रहा है। यदि सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो अब मौतों का आंकड़ा भी 100 से नीचे चला गया है। अब प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमण के केस जो कभी अकेले जयपुर में हुआ करते थे अब वह पूरे राजस्थान में मिल रहे हैं।
यदि 27 मई की शाम जारी पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे राजस्थान में 3 हजार 454 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 85 कोरोना रोगियों की मौत हुई है।
राज्य में सर्वाधिक 775 नए कोरोना पॉजिटिव जयपुर में मिले। वहीं जोधपुर में 229, अजमेर में 121, अलवर में 212, बीकानेर में 102, श्रीगंगानगर में 231, हनुमानगढ़ 148, झुंझुनूं में 121, पाली में 111, उदयपुर में 102, जैसलमेर में 108, बारां में 45, बूंदी में 28 व झालावाड़ में 32 नए कोरोना केस सामने आए। कोटा में गुरुवार को 111 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। कोटा के 2628 सैंपल टेस्ट किए गए थे।...
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद जानलेवा साबित हो रहे हैं ब्लैक फंगस को लेकर एक राहत की खबर आई है। ब्लैक फंगस इंफेक्शन के इलाज के लिए वर्धा में जेनेटेक लाईफ सायन्सेस ने Amphotericin B Emulsion इंजेक्शन का बहुत कम दामों पर उत्पादन शुरू किया हैं। इससे पहले जहां भारत में एक ही कंपनी इसका उत्पाद करती थी वहीं अब उत्पादन के बाद इसी सोमवार से इस इंजेक्शन का वितरण शुरू हो जाएगा।
इसकी कीमत 1200 रुपये होगी जबकि अभी यह इंजेक्शन 7000 रुपये तक मिल रहा था। कई लोग मांग ज्यादा होने से मनमाने दाम भी वसूल रहे थे।
बता दें कि इस पूरे प्रोजेक्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मदद कर रहे थे। इससे पहले कंपनी रेमडेसिवीर इंजेक्शन का भी उत्पादन शुरू कर चुकी है।
गड़करी के ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कोशिशों से कोविड के बाद तेज़ी से फैल रहे ब्लैक फंगस इन...