India

राजस्थान में रेंजीडेट और इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त, अधिकांश मांगों पर बनी सहमति

जयपुर। राजस्थान में रेंजीडेट और इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त हो गई है। अधिकांश मांगों पर सहमति बन जाने के बाद हड़ताल वापसी पर बात बनी। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के राजकीय आवास पर शुक्रवार देर शाम रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर्स ने मुलाकात की एवं उनकी मांगों पर हुई सहमति के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर्स ने कोविड महामारी के दौर में पूर्ण लगन और निष्ठा से मरीजों की सेवा के लिए अपना संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया एवं निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ.केके शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पूर्व चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा सचिव व जनस्वास्थ्य निदेशक ने रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर्स के प्रतिनिधि मंडल से उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। अधिकांश मांगों पर सहमति के बाद रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों ने मांगों को लेकर हु...

कोरोना संकटकाल में भी कालाबाजारी पर एक्शन, औषधि नियंत्रक दल ने जयपुर में तीन दवा दुकानों सहित चार फर्म पर मारे छापे

जयपुर। दवाओं की कालाबाजारी रोकने व दवाओं के निर्धारित दर से अधिक की वसूली पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गए औषधि नियंत्रक टीम ने बिना एमआरपी एवं बिना निर्माता के नाम के निम्नस्तरीय पल्स ऑक्सीमीटर को लेकर जयपुर स्थित चार फर्मों पर शुक्रवार को छापेमार कार्रवाई की। औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा ने बताया कि नाहरगढ़ रोड, स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज द्वारा कॉस्मेटिक्स की आड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों में काम आने वाले पल्स ऑक्सीमीटर को मनमाने दामों पर बेचने की शिकायत प्राप्त हुई। टीम ने पहुंचकर मौके पर पल्स ऑक्सीमीटर बरामद किए जिन पर निर्माता का नाम एवं एमआरपी अंकित नहीं थी एवं प्रथम दृष्टया उक्त ऑक्सीमीटर निम्न स्तरीय गुणवत्ता के पाए गए जो कि पेपर एवं प्लास्टिक के भी ऑक्सीजन डाटा दिखा रहे थे। मौके पर उपलब्ध पल्स ऑक्सीमीटर के क्रय एवं विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने पर टीम ने पल्स ऑक्सीमीटर को जप्त कर, ...

तहलका मैगजीन के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल रेप केस में 8 साल बाद बरी

गोवा। तहलका मैगजीन के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल को एक बड़ी राहत मिली है। उन्हें 8 साल बाद रेप केस मामले में बरी कर दिया गया है। 'तहलका' के पूर्व प्रधान संपादक पर 2013 में गोवा के एक लक्जरी होटल की लिफ्ट के भीतर महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप था। तरुण तेजपाल के खिलाफ गोवा पुलिस ने नवंबर 2013 में एफआईआर दर्ज की थी। फिर तरुण तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। तरुण तेजपाल मई 2014 से जमानत पर बाहर हैं। गोवा पुलिस ने फरवरी 2014 में उनके उनके खिलाफ 2846 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।...

कोरोना से हर तीसरी मौत भारत में, हर दिन मिल रहे दुनिया के 40 % से ज्यादा केस

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,59,591 नए मामले सामने आए और 4,209 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,60,31,991 हो गई है। 4,209 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,91,331 हो गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना केस हर दिन भारत में मिल रहे है। वहीं दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है। भारत अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. 3,57,295 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,27,12,735 पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 30,27,925 है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,61,683 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,44,17,870 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।...

महामारी के दौर में भी भारत ने जमकर किया भैंस के मांस का निर्यात, 70 से अधिक देशों में 317 करोड़ डॉलर का निर्यात

दिल्ली। भारत भैंस के मांस के प्रमुख निर्यातकों में से एक है और पिछले एक साल से अधिक की अवधि में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बावजूद भारत वर्ष 2020-21 में 03 अरब 17 करोड़ अमरीकी डॉलर मूल्य के उत्पादों का निर्यात करने में सफल रहा है जो इससे पिछले सामान्य स्थिति वाले वित्तीय वर्ष 2019-20 के स्तर के बराबर ही है। भैंस के मांस के निर्यात से होने वाली आय भी 2754 अमरीकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़ कर 2921 अमरीकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई। भारत का पौष्टिक एवं जोखिम रहित भैंस का मांस विश्व के 70 से अधिक देशों में बहुत ही लोकप्रिय है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के मुताबिक हांगकांग, वियतनाम, मलयेशिया, मिस्र, इंडोनेशिया, ईराक, सऊदी अरब, फिलीपीन्स और संयुक्त अरब अमीरात भारत से भैंस के मांस का आयात करने वाले प्रमुख देश हैं। किसी भी खतरे (जोखिम) से बचने के लिए भैंस के म...

केंद्रीय प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार महकमे की सलाह, कोविड-19 के फैलाव की रोकथाम के लिये स्वच्छता का पालन हो, घरों को हवादार रखा जाये

दिल्ली। केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के महकमे ने सरल दिशा-निर्देश जारी किये हैं, जिनका पालन आसानी से किया जा सकता है। इसके तहत कहा गया है कि कोविड-19 के फैलाव की रोकथाम के लिये संक्रमण को रोका जाये, महामारी का मुकाबला किया जाये, मास्क, सामाजिक दूरी, स्वच्छता का पालन किया जाये और घरों में हवा के आने-जाने की व्यवस्था हो। भारत में महामारी की भीषणता को देखते हुये हमें यह याद रखना चाहिये कि साधारण उपायों और व्यवहार से हम कोविड-19 के फैलाव को रोक सकते हैं। परामर्श में हवादार स्थानों के महत्त्व को रेखांकित किया गया है। घरों में हवा आने-जाने की समुचित व्यवस्था होने से वायरल लोड कम होता है, जबकि जिन घरों, कार्यालयों में हवा के आने-जाने का उचित प्रबंध नहीं होता, वहां वायरल लोड ज्यादा होता है। हवादार स्थान होने के कारण संक्रमण एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने का जोखिम कम...

BBC, CNN, अल जजीरा को टक्कर देने और दुनियाभर में भारत की आवाज बुलंद करने के लिए DD इंटरनेशनल चैनल जल्द होगा शुरू

नई दिल्ली। पिछले कई सालों से सीएनएन और बीबीसी की तरह ही एक वैश्विक भारतीय चैनल की भी जरूरत महसूस की जा रही थी जिसके बाद में आखिर कार दूरदर्शन इंटरनेशनल चैनल को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद में चैनल को शुरू कर दिया जाएगा। वैश्विक मंचों पर भारत के नजरिये को मजूबत आवाज देने, मजबूती से भारतीय पक्ष रखने के लिए प्रसार भारती ने दूरदर्शन इंटरनेशनल चैनल लांच करने की दिशा में बढ़ा कदम उठाया है। मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक कूटनीति की व्यवस्था में भारत के दृष्टिकोण को स्थापित करने के लिहाज से इस चैनल की कार्ययोजना बनाई गई है। जिसका एक मुख्य मकसद समसामयिक विषयों पर देश के बारे में वैश्विक मीडिया के एकांगी नजरिये का जोरदार जवाब देते हुए भारत की सही तस्वीर पेश करना भी होगा। प्रसार भारती के सीईओ एस. एस. वेम्पति के मुताबिक इस तरह की एक परियोजना पिछले कुछ स...

पिछले 24 घंटों में COVID के 2,76,070 नए मामले सामने आए, 3874 लोगों की मौत

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,76,070 नए मामले सामने आए, वहीं 3874 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,57,72,400 हो चुकी है। 3,874 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,87,122 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,29,878 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,23,55,440 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,70,09,792 हो गया है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 32,23,56,187 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,55,010 सैंपल कल टेस्ट किए गए।...

अब खुद ही घर पर कीजिए कोरोना टेस्ट, और मोबाइल एप से पाएं अपनी रिपोर्ट

दिल्ली। कोराना की जांच के लिए अब लैब जाने या लाइन में लग कर टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है। अब घर पर ही कोरोना टेस्ट किया जा सकेगा। आईसीएमआर ने एक किट को मंजूरी दी है। इस किट के जरिये घर में ही नाक से कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकते हैं। यह एक होम रैपिड एंटीजन टेस्टिंग (आरएटी) किट है। इसका यूज कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं। ICMR ने कोरोना टेस्ट किट को लेकर नई एडवाइजरी भी दी है। आईसीएमआर ने साफ कहा है कि होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है। यह उनके लिए भी है जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हों। होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के जरिये पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी। जो लोग होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट स्ट्रिप पिक्चर खींचनी होगी और उसी फो...

पूर्व राज्यपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन

जयपुर। पूर्व राज्यपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि 'प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे। श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। प्रारम्भ से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था, उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।'   उधर राजस्थान सरकार ने फैसला किया है कि 20 मई, गुरूवार को जगन्नाथ पहा...