जयपुर। दालों की कीमतों में वृद्धि होने की आशंका के मध्य नजर राजस्थान खाद्य विभाग ने संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए व्यापारियों को दाल के स्टॉक की घोषणा करने का आदेश जारी कर दिया है। खाद्य सचिव नवीन जैन ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जारी राजस्थान व्यापारिक वस्तु (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 के अनुसूची 2 में संशोधन करते हुए अनुसूची में साबुत या दली हुई दालें यथा उड़द, मूंग, अरहर, मसूर, मौठ, लोबिया राजमा, चना, मटर एवं अन्य दालों को जोड़ा गया है।
अंतिम स्टॉक की घोषणा 21 मई तक
शासन सचिव ने बताया कि दालों के विक्रेताओं मिल मालिकों व्यापारियों एवं आयातकों को 20 मई की सांय तक उपलब्ध दाल के वास्तविक अंतिम स्टॉक की घोषणा 21 मई तक देनी होगी। उन्होंने बताया कि दालों के सभी डीलरों को निर्धारित प्रपत्र में स्टॉक रजिस्टर का संधारण करना होगा। स्टॉक की साप्ताहि...
- दैनिक रिकवरी लगातार छठे दिन दैनिक नए मामलों से अधिक
- लगातार तीसरे दिन दैनिक नए मामलों की संख्या 3 लाख से कम
- पिछले 24 घंटों के दौरान 20 लाख से अधिक जांचें की गईं जो एक विश्व रिकॉर्ड
- दैनिक पोजिटिविटी दर गिरकर 13.31 प्रतिशत पर आई
- अभी तक 18-44 आयु समूह के 64 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाये गए
दिल्ली। भारत की दैनिक रिकवरी की संख्या लगातार छठे दिन दैनिक नए मामलों से अधिक रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,89,851 रिकवरी दर्ज की गई है। भारत की कुल रिकवरी की संख्या आज 2,19,86,363 तक पहुंच गई है।
राष्ट्रीय रिकवरी दर और अधिक बढ़कर 86.23 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नई रिकवरी के 74.94 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 लाख से अधिक जांचें की गईं ( भारत में एक दिन में की गई अब तक की सर्वाधिक जांच), जबकि दैनिक पोजिटिविटी दर गिरकर 13.31 ...
जयपुर। कोविड के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने, संक्रमित मरीजों को समुचित उपचार देने, उन्हें चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, मृत्यु दर को न्यूनतम किए जाने के लिए घर-घर सर्वे और दवाई वितरण के कार्य को गति देने के लिए राजस्थान में जिला स्तर पर ‘कोविड हैल्थ कन्सलटेन्ट‘ और ‘कोविड स्वास्थ्य सहायकों‘ लगाया जाएगा। 31 जुलाई 2021 तक नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा चयन या मनोनयन करने के निर्देश दिए हैं।
इनका चयन उसी तरह से होगा जैसे नागरिक सुरक्षा विभाग जिला स्तर पर स्वयंसेवकों का करता है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि प्रदेश 1 हजार कोविड हैल्थ कन्सलटेन्ट नियोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड हैल्थ कन्सलटेन्ट के लिए न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस एवं राजस्थान मेडिकल काउन्सिल...
जयपुर। कोरोना संकट के बीच लगातार बढ़ रहे हैं ब्लैक फंगस के खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही पूरे प्रदेश भर में प्रशासनिक अमले को भी अलर्ट कर दिया गया है और इस बीमारी के विशेष निगरानी के साथ विशेष इलाज के भी निर्देश दिए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि म्यूकोरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) मरीजों की संख्या में निरन्तर वृद्धि और कोरोना के साइड इफेक्ट के रूप में सामने आने तथा ब्लैक फंगस एवं कोविड का एकीकृत व समन्वित रूप से उपचार किए जाने के चलते पूर्व में घोषित महामारी कोविड-19 के अन्तर्गत ही राजस्थान महामारी अधिनियम के तहत (ब्लैक फंगस) को सम्पूर्ण राज्य में महामारी तथा नोटिफाएबल बीमारी घोषित कर...
दिल्ली। संभावना है कि अगले कुछ ही घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान “तौकते” उत्तर-पूर्वी दिशा में मुड़ जायेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। इसके अलावा निश्चित स्थान पर कम दबाव का क्षेत्र भी बनेगा। अगले दो दिनों के दौरान वहां से और उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ सकता है तथा पूरे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका बचा-खुचा असर दिखेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने सूचना दी है कि अत्यधिक तीव्र तूफान “तौकते” कमजोर पड़ जायेगा तथा दक्षिण राजस्थान और पड़ोसी गुजरात के इलाकों पर विक्षोभ में बदल जायेगा।
यह सूचना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 मई, 2021 को सुबह जारी की है। अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान “तौकते” का बचा-खुचा असर गहरे विक्षोभ के रूप में गुजरात के ऊपर कायम रहा और उत्तर-पूर्वी दिशा में सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़कर ...
प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण से राजस्थान के प्रतापगढ़ ज़िले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का निधन हो गया है। CM अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने निधन पर शोक व्यक्त किया।
मीणा का पिछले कुछ दिनों से उदयपुर के एमडी चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले उनके स्वास्थ्य में अचानक ज़्यादा गिरावट हुई जिससे उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर उपचार किया जा रहा था। बता दें कि गौतम लाल मीणा प्रदेश के चौथे विधायक हैं जिनका निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ है।...
दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,67,334 नए मामले सामने आए। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,54,96,330 हो गई है। लेकिन पिछले 24 घंटों में दुनिया के किसी भी देश मे हुई सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। जहां 4529 लोगों की जान गई।
नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,83,248 हो गई है। एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई थी. लेकिन अब भारत ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
संक्रमण कितना खतरनाक रूप भारत में ले चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं और दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,26,719 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,19,86,363 है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के कुल 32,03,01,177 सैंपल टेस्ट क...
बीकानेर। शिवबाड़ी के महंत् संवित सोमगिरी महाराज का कोरोना से निधन हो गया है। वो पिछले दिनों कुंभ में गए थे जहां कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने बीकानेर के पीबीएम में अंतिम सांस ली।
बता दें कि मूल रूप से इंजीनियर रहे संवित् सोमगिरी महाराज बीकानेर में आम सनातनी के लिए आस्था का केंद्र थे और उनकी बड़ी मान्यता थी। क्षेत्र में सामाजिक सुधारों और खेल को बढ़ावा देने में भी उनका काफी अहम रोल था। देशभर में गीता ग्रंथ के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने अनूठा काम किया, और बड़ी संख्या में लोगों को इससे जोड़ा।...
जयपुर। पूर्व मंत्री और राजस्थान के गुड़ामलानी से विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वो पायलट गुट के विधायक माने जाते हैं।
हेमाराम चौधरी लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार से भी नाराज चल रहे थे। सरकार को अस्थिर करते वक्त पिछले साल वो पायलट गुट के साथ लगातार विरोध में खड़े हुए थे। हेमाराम चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
...
वाशिंगटन। इजरायल और फिलीस्तीन में झगड़े का फायदा उठाते हुए अमेरिका ने इजरायल को करीब 5 हजार 400 करोड़ के हथियार बेचने को मंजूरी दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा 'राष्ट्रपति जो बाइडेन के 'हाथ खून' से सने हैं.' यह सब तब हुआ है जब फिलिस्तीन सहित कई देश अमेरिका से मध्यस्थता कर इजरायल से हमने रोकने की अपील कर रहे थे, सीज फायर की उम्मीद लगाए बैठे इजरायल विरोधी देशों को यह बड़ा झटका लगा है।
मौजूदा टकराव के बीच अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने इजरायल को 73.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 5.4 हजार करोड़ रुपये के हथियार बेचने को मंजूरी तो दे दी लेकिन कई देश इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी हिंसा के बावजूद सांसदों की तरफ से इस समझौते पर आपत्ति किए जाने की कोई संभावना भी नहीं है।
बाइडन प्रशासन इजरायल का लगातार ...