India

राजस्थान में कोरोना से हुई मौतों का वास्तविकता आंकड़ा जानने के लिए होगी डेथ ऑडिट, 3 दल गठित

जयपुर। कोविड-19 से हुई मौतों के वास्तविक आंकडों को जानने के लिए राजस्थान में डेथ ऑडिट कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशों की अनुपालना में कोरोना मृत्यु के आंकड़ों का सभी जिलों में निर्धारित सैंपल साइज के अनुसार निर्धारित समयावधि में प्रमाणन करवाया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की अध्यक्षता में 3 दल गठित किए गए हैं। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में कुल 3 लाख 96 हजार 799 मृत्यु पंजीकृत हुई। वर्ष 2020 में यह आँकडा बढ़कर 4 लाख 20 हजार 403 हो गया। वर्ष 2019 की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत (5.94%) की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार वर्ष 2020 में माह जनवरी, 2020 से 25 मई, 2020 तक 1 लाख 66 हजार 392 मृत्यु पंजीकृत हुई। वर्ष 2021 में उक्तानुसार अवधि में 1 लाख 75 हजार 244 मृत्यु पंजीकृत हुई। इस अवधि में हुई वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में 5.31% रही है। उन्होंने बताया कि ...

राजस्थान में बजरी की समस्या का होगा समाधान, राज्य सरकार की बड़ी राहत, बजरी खनन के तीन पट्टे जारी

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय समय से चली आ रही बजरी की समस्या के समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने आमनागरिकों को बड़ी राहत देते हुए जालौर जिले में दो एवं भीलवाड़ा जिले में एक बजरी खनन के कुल तीन खनन पट्टे जारी किए हैं। इससे लंबे समय से चली आ रही बजरी खनन की समस्या और अवैद्य बजरी खनन के कारण आए दिन आ रही समस्याओं के समाधान की राह प्रशस्त हो गई है। मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा इसी कड़ी में पिछले दिनों राज्य में बजरी की वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में एमसेंड पालीसी भी जारी की गई है। बजरी खनन के इन तीन पट्टों से ही प्रदेश की कुल बजारी मांग की करीब 10 प्रतिशत मांग पूरी हो सकेगी। माइंस एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि बजरी खनन के तीन पट्टों में से दो पट्टे जालौर के सायला एवं जालौर और तीसरा भीलवाड़ा के कोटडी में जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि त...

एक दिन में ही फिर बढ़ा कोरोना का कहर! 4,157 लोगों की मौत, प्रतिदिन मिलने वाले नए मामले भी बढ़े

दिल्ली। भारत में जहां मंगलावार को कोरोना के प्रतिदिन मिलने वाले नए केस और मौतों के आंकड़ों में कमी आई थी वहीं एक दिन बाद ही यह फिर से बढ़ गए। यदि बुधवार सुबह के आंकड़ों पर नजर डालें तो COVID19 के 2,08,921 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,71,57,795 हो गई। 4,157 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,11,388 हो गई है। जबकि एक दिन पहले भारत में COVID19 के 24 घंटों में 1,96,427 नए मामले सामने आए थे और 3511 लोगों की मौत हुई थी। अब 2,95,955 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,43,50,816 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,95,591 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 20,39,087 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,06,62,456 हो गया है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 22,17,320 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,48,11,496 सैंपल...

क्यों माना जा रहा है कि कुछ भी हो इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन ही है ब्लैक फंगस का बड़ा कारण. क्या सच में बड़े स्तर पर हुई लापरवाही?

दिल्ली(सचिन शर्मा)। कहीं इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन तो नहीं ब्लैक फंगस का कारण? या मनचाहे तरीके से किसी भी सिलेंडर में ऑक्सीजन भरकर उसे मरीज तक पहुंचाना रहा ब्लैक फंगस का एक बड़ा कारण? यह इस वक्त देश में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर जहां पहली कोरोना लहर में ब्लैक फंगस के कोई मामले सामने नहीं आए थे, वहीं अचानक दूसरे वेव में इसने महामारी का रूप कैसे ले लिया?   जानकार इसलिए भी इसके पीछे एक तर्क देते हैं कि पहली लहर में चूंकि ऑक्सीजन की कमी नहीं थी और इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन का इस्तेमाल नहीं किया गया था इस लिहाज से ब्लैक फंगस के मामले भी सामने नहीं आए और दूसरी लहर में किल्लत के बीच इसका जमकर इस्तेमाल हुआ। जिससे मामले सामने आए। देश में यह सवाल प्रमुखता से उठाया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के बाद एक नई महामारी ब्लैक फंगस जिसे म्यूकोरमायकोसिस भी कहा जाता है के अचानक फैलने की वजह आखिर क्या है...

संक्रमण के दैनिक नए मामले 40 दिनों के बाद 2 लाख से कम, दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 9.54%

दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग के अब धीरे-धीरे सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के दैनिक नये मामले 1.96 लाख पहुंच गए है, यह 40 दिनों के बाद दो लाख से कम है। इससे पहले 14 अप्रैल 2021 को 1,84,372 मामले दर्ज किए गए थे। भारत में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 25,86,782 हो गई है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 9.54 प्रतिशत पहुंच गई है। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,934 की कमी आयी है। यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का 9.60 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की करीब 20 करोड़ खुराक दी गयी है। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत पिछले 24 घंटे में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग समूह को ...

22 दिनों में आधे से भी कम रह गए कोरोना के प्रतिदिन मिलने वाले मामले, टेस्ट भी बढ़े

दिल्ली। भारत में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना वायरस के मामले 22 दिनों में आधे से भी कम रह गए हैं। इससे पहले जहां 22 से 25 दिनों पहले कोरोना संक्रमण के नए मामले प्रतिदिन 4 लाख से 4 लाख 12 हजार तक पहुंच गए थे। वहीं अब लंबे समय बाद यह मामले घटकर आधे से भी कम रह गए हैं। ऐसा भी नहीं कि पिछले 24 घंटों में टेस्ट कम किए गए हो। यदि पिछले 24 घंटों में हुए टेस्ट पर नजर डाले तो ICMR के मुताबिक 20,58,112 सैंपल टेस्ट किए गए। अब कल तक कुल 33,25,94,176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत में COVID19 के पिछले 24 घंटों में 1,96,427 नए मामले सामने आने के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,69,48,874 हो गई है। । 3,511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,07,231 हो गई है। यानी पिछले 24 घंटों में नए मामले तो कम मिले ही मौतों का आंकड़ा भी पहले से कम रहा। 3,26,850 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्...

वनस्थली विद्यापीठ के कुलपति आदित्य शास्त्री का कोरोना से निधन

जयपुर। वनस्थली विद्यापीठ के कुलपति आदित्य शास्त्री का कोरोना से निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, उनका इलाज चल रहा था। संक्रमण के बाद 5 मई से अस्पताल में भर्ती थे। आदित्य शास्त्री के निधन पर शिक्षा जगत की कई हस्तियों ने संवेदना जताई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।...

ऐसा कोई भी प्रमाण नहीं जिससे कहा जा सके कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित होगी: AIIMS

दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर को एक ओर जहां बच्चों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है और लगातार आ रही खबरों के बाद में अभिभावकों की चिंता है काफी बढ़ गई थी। उस बीच में एक  राहत देने वाला बयान आया है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों को देखते हुए ऐसा कोई संकेत नहीं है कि COVID19 की तीसरी लहर बच्चों को गंभीर रूप से संक्रमित करेगी। तीसरी लहर के दौरान बच्चों पर जोखिम से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि बच्चे बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं और उनमें इन्फेक्शन की गंभीरता कम रहती है, ऐसा अक्सर देखा भी गया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी प्रमाण नहीं है जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित होगी। उधर इटली के डॉक्टर टोटा लुइगी का भी तर्क है कि '...

18-44 आयुवर्ग के लिए अब टीकाकरण स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा दी गई

दिल्ली। कोविन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर 18-44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण के लिए अब ऑनलाइन समय निर्धारण के अतिरिक्त टीकाकरण स्थल पर ही पंजीकरण/समूह पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है। वर्तमान में यह सुविधा केवल सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) पर ही उपलब्ध होगी। केंद्र सरकार ने यह टीकाकारण सुविधा देश की जनसंख्या के सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने के लिहाज से दी है। 01 मार्च 2021 को राष्ट्रीय टीकाकारण अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत के साथ ही कोविन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर केवल 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के ऑनलाइन पंजीकरण एवं टीकाकरण की तिथि और समय के निर्धारण की सुविधा दी गई थी। बाद में इन प्राथमिकता समूहों के लिए टीकाकरण स्थल पर ही पंजीकरण और समय निर्धारण समूह पंजीकरण सुविधा को भी जोड़ा गया था। इसके बाद 01 मई 2021 से उदारीकृत मूल्य निर्धारण एवं त्वरित राष्ट...

लगातार कम हो रहे कोरोना संक्रमण के नए मामले लेकिन लगातार बढ़ती मौतें बढ़ा रही चिंता

दिल्ली। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 3लाख के पार पहुंच गया है। भारत में COVID19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है। 4,454 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है। 3,02,544 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,37,28,011 पहुंच गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर दूसरी- तीसरी मौत भारत में हो रही है....