India

क्यों कहा जा रहा है कत्लेआम मचाने वाली कोरोना की दूसरी लहर ​पर फिलहाल लगा ब्रेक? जानें 10 बड़े फैक्ट्स 

नई दिल्ली. भारत में पिछले कई दिनों से कत्लेआम बचा रही कोरोना की दूसरी लहर फिलहाल कमजोर पड़ती नजर आ रही है. अब जहां लगातार कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन मिलने वाले नए मामले कम हो गए हैं वहीं दैनिक रिकवरी भी बढ गई है. इसके अलावा प्रतिदिन होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कम हो गया है. अस्पतालों में जहां वेंटिलेटर, आईसीयू, आॅक्सीजन बेड उपलब्धता बहुत कम हो गई थी, वहीं अब यह उपलब्धता बढ गई है.   10 बडे फैक्ट 1. भारत में पिछले 24 घंटों में 1.20 लाख दैनिक नए मामले दर्ज हुए लगभग दो महीनों में सबसे कम हैं.  2. लगातार 9 दिनों से संक्रमण के दैनिक नए मामले 2 लाख से कम आ रहे हैं.  3. 15,55,248 सक्रिय मामलों के साथ लगातार 5 दिनों से सक्रिय मामले 20 लाख से कम बने हुए हैं.  4. और तो और लगातार 23 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही है.  5. महामारी...

चिरायु हॉस्पिटल में बेची जा रही थी ब्लैक फंगस की दवाएं तीन गुना से अधिक दामों पर, औषधि नियंत्रण संगठन ने की कार्रवाई

जयपुर। चिरायु हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस की दवाओं में अनियमितताओं को लेकर औषधि नियंत्रण संगठन ने छापा मारा और अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की। औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा के नेतृत्व में जयपुर के हाथोज में चिरायु अस्पताल पर ब्लैक फंगस से संबंधित औषधि एंफोटरइसिन बी के क्रय विक्रय से संबंधित जांच की गई। जांच में पाया गया कि अस्पताल द्वारा लाइसोमल एंफोटरइसिन-बी जिसकी अलग-अलग कंपनियों की कीमत लगभग 5200 से ₹6800 के बीच है तथा इमल्शन एंफोटरइसिन बी जिसकी एमआरपी ₹1950 है, किंतु अस्पताल प्रशासन द्वारा इमल्शन एंफोटरइसिन-बी के भी लाइसोसोम एंफोटरइसिन-बी के बराबर तथा एमआरपी से लगभग 3.5 गुना अधिक दाम वसूले जा रहे थे। जबकि उक्त इंजेक्शन में राज्य सरकार द्वारा 5% मार्जिन पर विक्रय करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त औषधि का विक्रय का रिकॉर्ड भी संधारित नहीं किया जा रहा था। न ही औषधि के ब्रांड नेम ए...

3 पार्षदों ने निगम आयुक्त IAS यज्ञ मित्र देव सिंह से की मारपीट! महापौर ने कहा- मेरी शह पर नहीं हुआ, खुद ही सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम जयपुर में राजनेता वर्सेस अधिकारियों की लड़ाई अब मारपीट तक पहुंच गई है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त आईएएस यज्ञ मित्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि महापौर सौम्या गुर्जर के रूम में उनके कमरे का दरवाजा बंद कर तीन पार्षदों ने उनके साथ मारपीट की। बीवीजी से जुड़े मुद्दे पर यह संग्राम हुआ जहां आयुक्त और भाजपा पार्षदों आमने—सामने सामने हो गए। आयुक्त यज्ञमित्र सिंह ने भाजपा पार्षदों पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं महापौर डॉ. सौम्या ने इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बताया। साथ ही कहा कि आयुक्त की बीवीजी कंपनी से सांठगांठ है। शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर रही BVG कंपनी भुगतान नही होने से कंपनी ने दो दिन से काम बंद कर रखा है। इसे लेकर महापौर ने सभी उपायुक्तों की बैठक बुलाई थी। ताकि सफाई को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। इस दौरान आयुक्त यज्ञमित्र सिं...

आर्थिक तंगी के बाद अब कोरोना ने ​रोकी 10 हजार कमरे, 70 रेस्टोरेंट वाले दुनिया के सबसे बड़े 25 हजार करोड़ की लागत से बन रहे होटल की राह

मक्का. कोरोना ने ना केवल छोटे व्यापारियों की बल्कि सऊदी अरब जैसे देशों के शेखों की भी हालत पतली कर दी है. यही कारण है कि दुनियाभर में कई बड़े और विशालकाय  होटलों को टक्कर देने के लिए मक्का में बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े होटल का निर्माण कार्य भी फिर से चालू नहीं हो पा रहा है. कारण पहले आर्थि​क तंगी और फिर कोरोना. हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि यह आर्थिक तंगी तो आनी ही थी क्योंकि यह होटल कोई सौ, दौ सो, पांच सौ या हजार करोड़ में नहीं बल्कि पूरे पच्चीस हजार करोड़ से भी ज्यादा की कीमत में बनना है.  वैसे बताते चलें कि फिलहाल मलेशिया के 'फर्स्ट वर्ल्ड होटल' को दुनिया के सबसे बड़े होटल का दर्जा मिला हुआ है जिसमें कुल 7,351 कमरे हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इस होटल का नाम दर्ज है। पर अब इसको टक्कर देने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा होटल सऊदी अरब के पवित...

आकाश गंगाओं का इंधन खत्म! 8-10 अरब वर्ष पहले जहां तारों की उत्पत्ति अपने उच्चतम स्तर पर थी वह अब नगण्य

नई दिल्ली। लगभग 8-10 अरब वर्ष पहले आकाश गंगाओं में तारों की उत्पत्ति अपने उच्चतम स्तर पर थी और उसके बाद उसमें लगातार गिरावट आई है। इसके पीछे के कारणों की खोज करने पर पाया गया है कि तारों की उत्पत्ति संबंधी गिरावट का कारण संभवत: आकाश गंगाओं में ईंधन का खत्म होना रहा होगा। अरबों साल पहले युवा ब्रह्मांड में तारों की उत्पत्ति संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने वाले खगोलविद लंबे समय से इस तथ्य की खोजबीन कर कर रहे हैं। खगोलविदों के मुताबिक हाइड्रोजन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण ईंधन आकाशगंगाओं में मौजूद परमाणु हाइड्रोजन सामग्री है। करीब 9 अरब साल पहले और 8 अरब साल पहले आकाशगंगाओं में परमाणु हाइड्रोजन सामग्री को मापने वाले दो अध्ययनों ने उन्हें इस निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद की है। पुणे के नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (एनसीआरए-टीआईएफआर) और बेंगलूरु में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्ग...

'DM का फोकस सिर्फ कपड़ों पर रहता है, ऐसे अधिकारी को तुरंत जिले से रवाना कर देना चाहिए' CM गहलोत के सामने क्यों बोले मंत्री ऐसी बात, पढें पूरी खबर

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के DM अंतर सिंह नेहरा का व्यवहार राज्य सरकार के मंत्रियों को रास नहीं आ रहा है। जिस कोरोना संकटकाल में DM को सुपर एक्टिव होना चाहिए उस वक्त DM की सुस्ती को लेकर मंत्री ने भरी राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम के सामने कलेक्टर की शिकायत भी कर डाली। और ऐसे आरोप लगाए जो किसी भी DM के लिए अच्छे नहीं कहीं जा सकते हैं। हालांकि इस मामले में DM अंतर सिंह नेहरा की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दरअसल परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जिला कलेक्टर अतर सिंह नेहरा के खिलाफ कैबिनेट मीटिंग में मोर्चा खोलते हुए कहा कि 'जिला कलेक्टर अब तक के जयपुर के सबसे निष्क्रिय कलेक्टर हैं। कोरोना संकट के दौर में भी जयपुर जिला कलेक्टर अपने AC रूम से बाहर नहीं निकले। उनका फोकस केवल अपने कपड़ों पर रहा। इसी कारण कोरोना कंट्रोल से बाहर हो गया। यहा...

कोरोना संकट के बीच राजस्थान में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निरस्त

जयपुर। कोरोना संकट के बीच राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि इस महामारी से समाज के अन्य वर्गों के साथ-साथ विद्यार्थी वर्ग भी अत्यधिक प्रभावित हुआ है। चिकित्सा विशेषज्ञ भी संक्रमण की तीसरी लहर से बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निरस्त करने का निर्णय लिया गया।...

आपको कोविड है या नहीं, सिर्फ आधे घंटे में Whats App पर बताएगा X-ray सेतु

दिल्ली। कृत्रिम बौद्धिकता प्लेटफार्म से व्हॉट्स-एप्प के जरिये कोविड के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की सुविधा मिल गई है। और अब कोविड-19 के खिलाफ फौरन कार्रवाई करने के लिये कृत्रिम बौद्धिकता आधारित प्लेटफार्म का सहारा लिया जायेगा। इसके तहत छाती का एक्स-रे करके उसे डॉक्टरों के पास व्हॉट्स-एप्प के जरिये भेज दिया जायेगा। डॉक्टर उसे एक्स-रे मशीन पर देख सकते हैं। इस प्रक्रिया का नाम एक्स-रे सेतु रखा गया है और कम रेजोल्यूशन वाली फोटो को मोबाइल के जरिये भेजा जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में कोविड की जांच और कार्रवाई के हवाले से इससे आसानी और तेजी से काम हो सकता है। भारत के ग्रामीण इलाकों में कोविड ने कहर बरपा कर रखा है, जिसे मद्देनजर रखते हुये, तेज गति से जांच करना, यह जानना कि किस मरीज का किन-किन लोगों से संपर्क हुआ और कंटेनमेंट जोन बनाना बहुत जरूरी हो गया है। कुछ शहरों में कोविड जांच में एक...

सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर, विद्युत निगमों में 2370 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जून से करें आवेदन

जयपुर. ई.डब्ल्यू.एस. नियमों से सम्बन्धी संशोधन के उपरान्त 1 जून 2021 को पाँचों विद्युत निगमों में कुल 2370 पदों पर सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। पाँचों विद्युत निगमों में की जा रही सीधी भर्ती हेतु राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता, कनिष्ठ रसायनज्ञ, लेखाधिकारी, कार्मिक अधिकारी एवं सूचना सहायक के कुल 1075 पदों हेतु तथा राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा सहायक कार्मिक अधिकारी, कनिष्ठ विधि अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, आशुलिपिक एवं कनिष्ठ सहायक/ वाणिज्यिक सहायक-।। के 1295 पदों हेतु संशोधित विज्ञप्ति जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से 7 जून से 21 जून 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग दिनेश कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियो...

जंगल में भ्रष्टाचार का मंगल, काम हुआ नहीं उठा लिए 598 लाख! विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर एसीबी जांच की करी मांग

करौली. वन विभाग रेंज करौली में नरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 कराए गए संपूर्ण कार्यों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विभाग से कराने और भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रमेश मीणा ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा है. सीएम को लिखे पत्र में विधायक रमेश मीणा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ और सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं गबन किया गया है. नरेगा मस्टरोल कहीं की और कार्य कहीं और ही होना दर्शाया गया है. कार्यों पर 759.50 लाख का काम होना दर्शाया है जबकि हकीकत यह है कि मौके पर कार्य हुए ही नहीं. और तो और अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी मस्टरोल भरकर 598.64 लाख का भुगतान भी उठा लिया. दरअसल विधायक रमेश मीणा को पिछले कुछ दिनों से लगातार वन विभाग की करौली और मासलपुर रेंज में वानिकी क...