India

अनाथ बच्चों के बेहतर भविष्य के​ लिए आर्थिक सम्बल की मांग, CM आवास के बाहर बच्चों के साथ दिया राज्यसभा सांसद ने धरना

जयपुर. राजस्थान से बीजेपी राज्यसभा सांसद शनिवार को अचानक सीएम आउस के बाहर पहुंचे और करीब चालीस अनाथ बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए. बच्चों के हाथों में तख्तियां भी थी जिन पर उनकी मांगें और पीड़ा दोनों लिखी थीं.   यहां सांसद ने अनाथ बच्चों के लिए पैकेज और विशेष योजना बनाने की मांग की.  उधर मामले में तुरंत वार्ता के लिए सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सांसद किरोड़ी मीणा से मिलने पहुंचे, उनकी बात सुनी और बच्चों की पीड़ा को जायज बताते हुए इस मसले पर सांसद की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का सकारात्मक आश्वासन भी दिया. और जल्द ही इस दिशा में सरकार की ओर से उचित कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया गया जिसके बाद यह धरना समाप्त किया गया. राजसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि कोविड 19 महासंकट के दौरान अनाथ हुए बच्चों व अन्य कारण से अनाथ हुए सभी ब...

अब वेंटिलेटर की आवश्यकता है या नहीं, ऐसे रोगियों की पहचान करेगा विशेष सॉफ्टवेयर

नई दिल्ली. कोरोना संकटकाल में एक और नया इनोवेशन देखने को मिला है. एक सॉफ्टवेयर अब उन रोगियों की पहचान कर सकता है जिन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है. समय रहते मरीज को रेफर करने से आपात स्थिति से पहले आवश्यक व्यवस्था करने में मदद मिलेगी. कोविड सेविरिटी स्कोर (सीएसएस) सॉफ्टवेयर नामक सॉफ्टवेयर में एक लेएल्गोरिथ्म है जो कारोना मरीजों को मापदंडों के एक सेट से मापता है. यह प्रत्येक रोगी के लिए एक पूर्व-निर्धारित डायनेमिक एल्गोरिथ्म के सहारे कई बार स्कोर करता है और एक ग्राफिकल ट्रेंड में इसे मैप करने के लिए एक कोविड सेविरिटी स्कोर (सीएसएस) देता है. इस सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी का उपयोग कोलकाता और उपनगरों में तीन सामुदायिक कोविड देखभाल केंद्रों में किया जा रहा है, जिसमें कोलकाता के बैरकपुर में एक 100-बेड का सरकारी कोविड देखभाल केंद्र भी शामिल है. कोरोना महामारी के दौरान अचानक आई...

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित होने पर बिगड़ी थी तबीयत

Milkha Singh Death News/चंडीगढ़। दुनियाभर में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर महान धावक मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। बीती रात चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में उनका निधन हुआ। दुख की बात यह है कि इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने भी कोविड से लड़ाई में दम तोड़ दिया था।   परिवार के सदस्यों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के करीब एक महीने बाद 91 वर्षीय इस महान धावक का निधन हो गया। मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। उनके पारिवारिक रसोइए को कोरोना हो गया था, जिसके बाद मिल्खा और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के ओलिंपियन ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह के निधन पर पूरे देश और दुनिया से लगातार शोक जताया जा रहा है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत...

पुर्तगाली फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब इंस्टाग्राम पर मचाई धूम, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

पुर्तगाल। हाल ही में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोका कोला की दो बोतल हटाकर कंपनी को बड़ा आर्थिक झटका देने को लेकर चर्चा में आए फुटबॉलर रोनाल्डो आज फिर चर्चा में हैं। पुर्तगाली फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बने हैं। दूसरे स्थान पर काबिज ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन से वो काफी आगे हैं। उनके इस प्लेटफॉर्म पर 246 मिलियन फॉलोअर्स हैं।...

दूसरी लहर के बाद रूस में फिर तेजी से बढ़ने लगा कोरोना, भारत हुआ अलर्ट

मॉस्को। पहली और दूसरी लहर के कहर का सामना कर चुके रूस में एक बार फिर कोरोना का नया वेरिएंट अपना रूप दिखाने लगा है। पिछले 1 सप्ताह में तेजी से कोरोना संक्रमण के नए केस फिर बढ़ने लगे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात की यह है कि तेजी से बढ़ते हुए कोरोना केस की रफ्तार राजधानी मॉस्को में सबसे ज्यादा है। रूस में कोरोना महामारी फिर बढ़ रही है। करीब साढ़े चार माह बाद शुक्रवार को 17 हजार 262 नए मामले मिले। इनमें से 9 हजार 56 अकेले मास्को में पाए गए। देशभर में एक दिन पहले 14 हजार नए केस मिले थे। अब कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख 81 हजार के पार हो गई है और अब तक 1 लाख 28 हजार 445 की गई जान गई है। उधर ब्रिटेन और रूस में फिर से कोरोना के नए केस मिलने के साथ ही भारत भी पूरी तरह से अलर्ट है। सभी राज्यों से सतर्क रहने को कहा गया है और आवश्यक कदम उठाने को भी कहा गया है। भारत भी तीसरी लहर को लेकर विशेष स...

पायलट कांग्रेस के एसेट और स्टार प्रचारक, प्रियंका गांधी से टाइम मांगे और टाइम नहीं मिले, ऐसा संभव ही नहीं: अजय माकन

दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का बड़ा बयान आया है। इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय माकन ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की राजनीति को लेकर यह जो भी बातें सामने आ रही है वह तथ्यहीन हैं। अजय माकन ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस के एक बड़े लीडर हैं, एसेट हैं और स्टार प्रचारक हैं, ऐसे में वह प्रियंका गांधी से समय चाहें और उन्हें टाइम ना मिले ऐसा कैसे संभव हो सकता है। अजय माकन ने कहा कि प्रियंका गांधी 10 दिन से दिल्ली में हैं ही नहीं। और जब दिल्ली में हैैं ही नहीं तो सचिन पायलट से मिलने का कैसे बैठेगा? माकन ने कहा कि इसके अलावा सचिन पायलट की प्रियंका गांधी, मुझसे और संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से लगातार बातचीत हो रही है, कम्युनिकेशन गैप जैसी कोई बात नहीं...

अवैध वसूली कर की जा रही थी संविदा कर्मियों की भर्ती, एसीबी ने कई जिलों में की बड़ी कार्रवाई

जयपुर। राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलवर ESI हॉस्पिटल में संविदा भर्ती के नाम पर अवैध वसूली करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन लोगों भरत पूनिया, महिपाल यादव और मनीष पटेल को गिरफ्तार किया है। अलवर में कार्रवाई पर मिली सूचना के आधार पर जोधपुर एम्स में काम करने वाले कर्मचारी महिपाल यादव को जोधपुर की एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया। महिपाल अलवर का रहने वाला है। उसने जोधपुर में रहकर ही अलवर के एएसआई मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में अब तक 50 से ज्यादा भर्तियां करवा दी है। भर्ती कंपनी के मालिक मिनेश पटेल और कंपनी सुपरवाइजर भरत पूनिया को गिरफ्तार कर लिया। यह गेम इतना बड़ा है इसमें अलवर सांसद बाबा बालक नाथ के पीए का भी नाम जांच के दायरे में आया है। ACB ने ESI हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, अलवर में दबिश देकर संविदा भर्ती के नाम पर आवेदकों से हो रही अवैध वसूली का यह भंडाफोड़ किया। नर्सिंग ...

हैदराबाद में जन्मे भारतवंशी सत्या नडेला ने बढ़ाया देश का मान, Microsoft ने अब CEO से बनाया चेयरमैन

भारत की काबिलियत का डंका पूरी दुनिया में बजता साफ देखा जा सकता है। अब एक और भारतवंशी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला अब माइक्रोसॉफ्ट( Microsoft Corp) के चेयरमैन बना दिए गए हैं. इस प्रमोशन के बाद नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे. बता दें कि सत्या नडेला साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने थे. इसके बाद उनके कई मिशन सफल रहे। LinkedIn, Nuance कम्युनिकेशंस और ZeniMax जैसी कई कंपनियों के अरबों डॉलर के अधिग्रहण में सत्या नडेला की जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना की गई. माइक्रोसॉफ्ट ने इस मौके पर एक बयान में कहा है कि थॉम्पसन अब प्रमुख इंडीपेन्डेंट डायरेक्टर रहेंगे. थॉम्पसन साल 2014 में बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बने थे. भारत के हैदराबाद में साल 1967 में सत्या नडेला का जन्म हुआ था. उनके पिता एक प्रशासनिक अधिक...

राजस्थान में रीट की परीक्षा 26 सितंबर को, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

जयपुर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा ( रीट ) 2021 का आयोजन 26 सितंबर को होगा। ईडब्लयूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 21 जून से 5 जुलाई तक लिए जाएंगे। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी घोषणा की। साथ ही बताया कि बहुत जल्द राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा। रीट परीक्षा की नई तिथि का इंतजार 16 हजार युवाओं को था। राजस्थान रीट के परिणाम के बाद सरकार 31 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती करेगी।  उधर राज्य सरकार ने रीट भर्ती 2016 में अंग्रेजी विषय की प्रतीक्षा सूची जारी करने के हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सकेगी।...

फुटबॉलर रोनाल्डो ने कोक की बोटल साइड में हटाकर कहा 'ड्रिंक वाटर', 25 सेकंड के इस घटनाक्रम से कोका-कोला को सीधा 30 हजार करोड़ का झटका लगा

फुटबॉल की दुनिया में बाजीगर कहे जाने वाले अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने केवल दो शब्द कहे 'ड्रिंक वाटर' और इतने से में ही दुनिया के मशहूर ब्रांड कोका कोला के शेयर करीब 30 हजार करोड़ धड़ाम से नीचे आ गिरे। यह घटना हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल टीम के यूरो 2020 के मैच से पहले की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टार स्ट्राइकर ने अपने सामने से कोका कोला की दो बोतलें हटा दीं और और पानी की बोतल ऊपर करते हुए कहा कि ड्रिंक वॉटर। बस इतने से में ही कोक बनाने वाली कंपनी कोका कोला (Coca-Cola) को करीब 3 खरब रुपये की चपत लग गई।   यह था घटनाक्रम इस वक्त फुटबॉल का सीज़न चल रहा है और यूरो कप खेला जा रहा है। इसी बीच पुर्तगॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जैसा कि ह...