नई दिल्ली। मॉयल (मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड) ने फरवरी, 2023 में 1.31 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। वहीं, फरवरी 2023 के दौरान 1.32 लाख टन मैंगनीज अयस्क की बिक्री की गई, जो फरवरी, 2022 की तुलना में 19 फीसदी अधिक है। मॉयल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री अजीत कुमार सक्सेना ने कंपनी को उत्पादन में बढ़ोतरी के रूझान को लगातार बनाए रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी आने वाले महीनों में और अधिक उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है। मॉयल, भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन मिनीरत्न श्रेणी के तहत अनुसूची-ए की सीपीएसई है। यह कुल उत्पादन में 45 फीसदी योगदान करने के साथ देश में मैंगनीज अयस्क की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। मॉयल महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 11 खानों का परिचालन करती है। यह साल 2030...
नई दिल्ली। एनटीपीसी ने रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल के माध्यम से जल संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, भारत का पहला वातानुकूलित कंडेनसर वाला सुपर क्रिटिकल प्लांट चालू किया है। इस परियोजना की परिकल्पना एयर कूल्ड कंडेनसर (एसीसी) के साथ की गई है, जिसमें पारंपरिक वाटर कूल्ड कंडेनसर (डब्ल्यूसीसी) की तुलना में लगभग 1/3 वाटर फुटप्रिंट है। इसके माध्यम से एक वर्ष में लगभग 30.5 एमसीएम पानी की बचत होगी और इस प्रकार से इस क्षेत्र में वार्षिक रूप से लगभग 15 लाख लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। एनटीपीसी द्वारा पहले ही अपने संयंत्रों में जल का ठोस प्रबंधन करने के लिए में अनेक उपाय किए गए हैं। एनटीपीसी, विद्युत उत्पादन की अपनी मुख्य व्यावसायिक गतिविधि के साथ-साथ जल संरक्षण और प्रबंधन करने के लिए 3 आर (रिड्यूस, रियूज, रीसायकल) को बढ़ावा देगा। एनटीपीसी लिमिटेड प्रतिष्ठित यूएन ग्लोबल कॉम्प...
नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा गेहूं एवं आटे की कीमत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बाजार हस्तक्षेप की दिशा में की जा रही पहल के तहत, खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के माध्यम से गेहूं की बिक्री के लिए चौथी ई-नीलामी आज आयोजित की गई। इस दौरान, कुल 11.57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की गई और 23 राज्यों में 1049 बोली लगाने वालों को 5.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया।
चौथी ई-नीलामी में प्राप्त अखिल भारतीय भारित औसत बिक्री मूल्य के मुकाबले 2193.82 रुपये/क्विंटल के भंडार को अखिल भारतीय भारित औसत आरक्षित मूल्य 2137.04 रुपये/क्विंटल के दाम पर बेचा गया।
चौथी ई-नीलामी में 100 से 499 मीट्रिक टन गेहूं की अधिकतम मांग हुई थी, जिसके बाद 500-999 मीट्रिक टन की मात्रा और फिर 50-100 मीट्रिक टन की मांग की गई थी। कुछ बोलियां एक बार में 3000 मीट्रिक टन गेहूं की अधिकतम मात्रा के लिए भी लगाई गई थीं।
पहल...
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम ने 28 फरवरी 2023 को आईएनएस शिकरा में आयोजित एक औपचारिकपरेड के दौरान वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी से फ्लैग ऑफिसर पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) के कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने गौरव स्तंभ (नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में समुद्री स्मारक के विजय स्तम्भ) पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया है। दिनेश के त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छ...
नई दिल्ली। टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) ने एंटरप्राइज़ ग्राहकों को कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क (सीएनपीएन) सेवाएं देने के लिए राज्य द्वारा संचालित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ एक समझौता किया है। टीसीआईएल के पास मोबाइल टेक्नोलॉजी लगाने का विशाल अनुभव है। एक मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में वो उद्यमों से जुड़े ग्राहकों को एक मजबूत एंड-टू-एंड प्राइवेट 5जी नेटवर्क समाधान प्रदान करेगा। 5जी की परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकी सुरक्षित, अति-विश्वसनीय, कम विलंबता वाला और ऊंची प्रवाह क्षमता वाला संचार प्रदान करके व्यापक स्तर पर औद्योगिक ऑटोमेशन को सक्षम करेगी। भारत सरकार 4/5जी नेटवर्क के लिए स्वदेशी उप-प्रणालियों के विकास में कई पहलों को मदद दे रही है, लेकिन वे कामयाब हो सकें और बाजार में समाहित किए जा सकें, इसके लिए जरूरी होगा कि उन्हें ग्राहकों की आवश्यकताओं को पू...
जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर आए दिन इंटरनेट सेवा बंद करने से परेशान शख्स ने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ईमेल के मार्फत अपनी पीड़ा भेजी है और इसकी मार पड़ने से लोगों के रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर भी पीड़ा जताई है।
जयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर धाभाई ने ई-मेल के माध्यम से डॉ पी डी बघेला अध्यक्ष टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया प्राइस एवं ह्यूमन राइट्स कमीशन के जनरल सेक्रेटरी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, केंद्रीय संचार मंत्री, केंद्रीय संचार राज्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को एक मांग पत्र भेजकर राजस्थान में रीट की प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने से आमजन को हुई परेशानियों के बाबत एक मांग पत्र भेजा है । समाजसेवी रवि शंकर धाभाई ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के दौरान इस प्रकार इंटरनेट को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के तहत लगभग 16,800 करोड़ रुपये की 13वीं किस्त आज देशभर के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) द्वारा जमा की। कर्नाटक के बेलगावी में हुए इस वृहद कार्यक्रम में हजारों किसान उपस्थित थे, वहीं करोड़ों किसान व अन्य लोग आनलाइन जुड़े। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज बेलगावी से पूरे हिंदुस्तान को बड़ी सौगात मिली है। देश के किसानों को आज यहां से पीएम-किसान की एक और क...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय में प्रत्येक पात्र मतदाता आसानी से मतदान कर सके, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के महान प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना की है। निर्वाचन आयोग ने मेघालय में 59 विधानसभा क्षेत्रों में, जहाँ मतदान होने हैं, 974 मतदान टीमों को भेजा है। इसके अलावा, केवल 35 मतदाताओं वाले कामसिंग मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए मतदान टीमों ने घंटों तक दुर्गम इलाकों की यात्रा की और मतदान सामग्री ले जाने के लिए पारंपरिक खासी टोकरियों का इस्तेमाल किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई मतदाता पीछे न छूट जाए। पीआईबी मेघालय के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “यह ईसीआई द्वारा हर योग्य मतदाता को आसानी से मतदान कर पाने की सुविधा को सुनिश्चित करने के महान प्रयास का एक और उदाहरण है। उन सभी को बधाई, जो इन टीमों के हिस्सा हैं। इससे मतदाता भी...
नई दिल्ली। भारत ने प्याज का निर्यात कर जबरदस्त कमाई की है। भारत में प्याज उत्पादकों को भी इसका बड़ा लाभ मिला है। बड़ी बात यह है कि विदेशों में भारत का प्याज खासा पसंद किया जा रहा है। इसीलिए इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।
अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया गया भारत से प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध या रोक नहीं है प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2023 2:40PM by PIB Delhi अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया गया। सरकार ने प्याज के निर्यात पर कोई रोक या प्रतिबंधित नहीं लगाया है। प्याज की मौजूदा निर्यात नीति 'मुक्त' व्यापार की है। केवल प्याज के बीज के निर्यात पर 'प्रतिबंध' है और यह प्रतिबंध भी डीजीएफटी से प्राधिकार के तहत अनुमति प्राप्त है। डीजीएफटी की अधिसूचना संख्या 50 ...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘हार्नेसिंग यूथ पॉवर – स्किलिंग एंड एजुकेशन’ (युवाशक्ति का सदुपयोग–निपुणता और शिक्षा) पर बजट-उपरांत वेबिनार को सम्बोधित किया। केंद्रीय बजट 2023 में घोषित होने वाली पहलों के कारगर क्रियान्वयन के लिये सुझाव और विचार आमंत्रित करने के क्रम में सरकार द्वारा आयोजित 12 बजट-उपरांत वेबिनारों में से यह तीसरा वेबिनार है। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि कौशल और विकास, भारत के अमृत काल के दौरान दो प्रमुख उपकरण हैं तथा ये युवा ही हैं, जो विकसित भारत का सपना लेकर देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। अमृत काल के पहले बजट में युवा और उनके भविष्य पर दिये जाने वाले विशेष बल को रेखांकित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का बजट शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यावहारिक और उद्योगोन्मुख बनाकर उसकी बुनियाद क...