India

सोनिया गांधी राजनीति से लेंगी संयास! दिए बड़े संकेत

रायपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से संयास लेने के संकेत दिए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी अगला चुनाव नहीं लड़ेगी। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सोनिया गांधी ने संबोधित करते हुए राजनीति से अपने रिटायरमेंट की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकती हैं. उन्होंने इशारों में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी भी राजनीतिक भी अंतिम पड़ाव पर है. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान पार्टी अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए।...

अप्रैल 2022- जनवरी 2023 के दौरान 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 698.25 मिलियन टन पहुंचा

नई दिल्ली। भारत के घरेलू कोयला उत्पादन में पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है। कोयला उत्पादन 2019-20 में 730.87 एमटी (मिलियन टन) से बढ़कर 2021-22 में 778.19 मिलियन टन हो गया है, जिससे 6.47%की वृद्धि हुई है। कोयले के उत्पादन की बढ़ती प्रवृत्ति ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में और बढ़त हासिल कर ली है और देश के कुल कोयला उत्पादन ने अप्रैल'2022 से जनवरी'2023 तक की अवधि के दौरान 698.25 एमटी के उत्पादन के साथ 16% से अधिक की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का खुद का उत्पादन भी 478.12 एमटी से लगभग 15.23% बढ़कर 550.93 एमटी हो गया है। घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि ने देश को बिजली की खपत में लगातार वृद्धि के कारण कोयले की मांग में हो रही तेज वृद्धि की वजह से आयात पर काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद की है। कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष...

प्रधानमंत्री ने भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों की पहली बैठक को संबोधित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों की पहली बैठक को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पहली मंत्री-स्तरीय वार्ता है। उन्होंने एक सार्थक बैठक के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। वर्तमान समय में दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की इस बैठक के प्रतिभागी एक ऐसे समय में वैश्विक वित्त और अर्थव्यवस्था के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जब दुनिया गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही है। प्रधानमंत्री ने कोविड महामारी एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों, बढ़ते भू-राजनैतिक तनावों, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में आने वाले व्यवधानों, बढ़ती कीमतों, ख...

भारतीय खाद्य निगम की तीसरी ई-नीलामी में 5.07 लाख मीट्रिक टन गेहूं की नीलामी हुई

नई दिल्ली। खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत गेहूं की बिक्री के लिए तीसरी ई-नीलामी 22.02.2023 को आयोजित की गई। देश भर में भारतीय खाद्य निगम के 23 जोन में फैले 620 डिपो से गेहूं के स्टॉक उपलब्ध कराने की पेशकश की गई। कुल 11.79 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सस्ती बिक्री के लिए प्रस्ताव रखा गया और 5.07 लाख मीट्रिक टन गेहूं की नीलामी की गई। 2138.12 रुपये प्रति क्विंटल के अखिल भारतीय भारित औसत आरक्षित मूल्य के मुकाबले, भंडार हिस्सेदारी को 2172.08 रुपये प्रति क्विंटल के अखिल भारतीय भारित औसत बिक्री मूल्य पर बेचा गया। विक्रय की गई कुल मात्रा में से 1.39 लाख मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश से बेचा गया, जहां आरक्षित मूल्य का भारित औसत 2135.35 रुपये प्रति क्विंटल था और भारित औसत बिक्री मूल्य 2148.32 रुपये प्रति क्विंटल था। हालांकि देश के शेष अन्य हिस्सों (मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा क...

भारत और श्रीलंका के रक्षा सचिवों ने नई दिल्ली में आयोजित सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक आज यानी 23 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणरत्ने ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों में हो रहे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों की जटिलता को बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण के मामले में एक दूसरे के अनुभव और क्षमताओं को अधिकतम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने इस उपयोगी बातचीत के लिए जनरल कमल गुणरत्ने और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। अरमने ने कहा कि भारत इस वार्ता में बनी आपसी समझ के आधार पर भविष्य में भी श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्याल...

भारत और श्रीलंका के रक्षा सचिवों ने नई दिल्ली में आयोजित सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक आज यानी 23 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणरत्ने ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों में हो रहे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों की जटिलता को बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण के मामले में एक दूसरे के अनुभव और क्षमताओं को अधिकतम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने इस उपयोगी बातचीत के लिए जनरल कमल गुणरत्ने और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। अरमने ने कहा कि भारत इस वार्ता में बनी आपसी समझ के आधार पर भविष्य में भी श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्याल...

धान की खरीद 700 एलएमटी के आंकड़े के पार हुई, जिससे 96 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए

नई दिल्ली। 20 फरवरी 2023 तक कुल 702 एलएमटी से अधिक धान की खरीद के साथ केएमएस 2022-23 (खरीफ फसल) के लिए धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। किसानों के खाते में 1,45,845 करोड़ रुपये के सीधे भुगतान के साथ वर्तमान में चल रहे केएमएस खरीद कार्यों से कुल 96 लाख से अधिक किसान पहले से ही लाभान्वित हो चुके हैं। खरीद की प्रक्रिया के निर्बाध संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। केन्द्रीय पूल में 20 फरवरी 2023 तक खरीदे गए धान के बदले चावल की आपूर्ति लगभग 218 एलएमटी है। देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए केन्द्रीय पूल में वर्तमान में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान केएमएस 2022-23 की खरीफ फसल के लिए, 765.43 एलएमटी धान (चावल के मामले में 514 एलएमटी) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। जबकि, पिछले केएमएस 2021- 22 (खरीफ फसल) के दौरान वास्तव में 749 एलएमटी धान (चावल के मामले में 503 एलएमटी) की ...

रक्षा मंत्री ने यूके के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर डिफेन्स के साथ टेलीफोन पर बातचीत की; रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजनाथ सिंह यूके की कंपनियों को भारत के विकास की कहानी का हिस्सा बनना चाहिए और भारत में सह-विकास एवं सह-उत्पादन की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 21 फरवरी, 2023 को यूके के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर डिफेन्स बेन वालेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही तथा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के भविष्य में विकास पर केन्द्रित थी। दोनों मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रीय गतिविधियों और भारत-प्रशांत सहित रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े व्यापक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने वर्तमान में चल रहे रक्षा सहयोग की संक्षिप्त समीक्षा की और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की और सहयोग के कुछ संभावित क्षेत्रों की पहचान की। रक्षा मंत्...

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने 'डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए भवनों या क्षेत्रों की रेटिंग' पर अपनी सिफारिशें जारी कीं

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने "डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए इमारतों या क्षेत्रों की रेटिंग" पर आज अपनी सिफारिशें जारी कर दी हैं। पिछले दशक के दौरान डिजिटलीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि ने दुनिया भर में अर्थव्यवस्था, नवाचार, विज्ञान और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, स्थिरता, शासन तथा जीवन शैली तक सब कुछ प्रभावित करने वाली क्रांति ला दी है। डिजिटल प्रौद्योगिकियां मौलिक रूप से व्यवसाय मॉडल, संस्थानों एवं समाज को तेजी बदल रही हैं। डिजिटल कनेक्टिविटी की मांग हाल के वर्षों में कई गुना बढ़ चुकी है और कोविड-19 के दौर ने डिजिटल उपयोगकर्ताओं के सभी वर्गों में मांग वृद्धि को और अधिक बढ़ावा दिया है, भले ही उनका स्थान कुछ भी हो। बीते दौर में, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) और सरकार ने दूरसंचार कनेक्टिविटी की मांगों को पूरा करने के लिए विभिन्न नीतिगत बदलाव किये हैं। इन नी...

आईएनएस सुमेधा ने आईडीईएक्स और एनएवीडीईएक्स 23 में भाग लेने के लिए अबू धाबी का दौरा किया

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पोत सुमेधा एनएवीडीईएक्स 23 (नौसेना रक्षा प्रदर्शनी) और आईडीईएक्स 23 (अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी) में भाग लेने के लिए 20 फरवरी 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचा, जो 20 से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित होना निर्धारित है। दो प्रमुख क्षेत्रीय नौसैनाओं द्वारा युद्धपोत की भागीदारी और रक्षा प्रदर्शनियां भारत के स्वदेशी पोत निर्माण की ताकत का प्रदर्शन करेंगी तथा माननीय प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगी। आईएनएस सुमेधा स्वदेशी रूप से निर्मित सरयू श्रेणी के नौसेना अपतटीय गश्ती पोत (एनओपीवी) का तीसरा जहाज है और इसे 7 मार्च 2014 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी रूप से निर्मित आईएनएस सुमेधा हथियारों और सेंसर की एक प्रभावशाली सरणी से सुसज्जित है। यह एक हेलीकॉप्टर ले जा सकता है और...