जयपुर. राजस्थान में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है, गुरुवार रात राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त का ऑडियो वारयल होने के बाद शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा को ऑडियो वायरल की जांच होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया. वहीं राजद्रोह का मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है.
शुक्रवार सुबह कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला और पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी.
कांग्रेस के 10 बडे आरोप और मांगे.
1- बीजेपी ने जनता के जनमत का चीरहण और प्रजातंत्र के अपहरण की घिनौनी साजिश की, यह साजिश कोरोना काल में भाजपा और मोदी सरकार द्वारा की जा रही है, कोरोना महामारी के बीच भाजपा और मोदी सरकार ने यह साजिश रची.
2- इस तथाकथित वायरल बातचीत में ...
जयपुर. राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन ऑडियो वायरल होने के बाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टीम ने प्रदेश के वरिष्ठतम विधायकों में शुमार भंवर लाल शर्मा पर सीधा प्रहार किया. ऑडियो वायरल होने के बाद में अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टीम ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री एवं विधायक भंवरलाल शर्मा ने 90 के दशक के अंदर भाजपा में और बाहर रहते हुए सरकार गिराने के कई प्रयास किये थे. ये सचिन पायलट के साथ मिलकर सरकार गिराने का उनका 5वां प्रयास है. पर ये कभी सफल नहीं हुए.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े ऑडियो वायरल, BJP के केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के MLA से कर रहे बातचीत
उस वक्त आशोक गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए हमेशा भाजपा की सरकार गिराने का कड़ा विरोध किया और कहा...
जयपुर. विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. राजस्थान की सियासत में उबाल परवान पर है. अब जो नया ट्विस्ट आया है उसके मुताबिक विधायकों की खरीद-फरोख्त के 3 ऑडियो वायरल हुए हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि पायलट खेमे के एक सीनियर विधायक भंवरलाल शर्मा संजय जैन नाम के व्यक्ति से बात कर रहे हैं. BJP के एक केंद्रीय मंत्री भी इस ऑडियो में पायलट खेमे के विधायक से बात करते हुए बताए जा रहे हैं. हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर फोन पर हो रही बातचीत के ऑडियो में खेल मंत्री अशोक चांदना के बागी नहीं होने की बात भी कही जा रही है. साथ ही विधायक बलवान पूनियां और चेतन डूडी को भी गहलोत विरोधी खेमे में लाने की कोशिश करने का जिक्र है. हालांकि अभी तक वायरल ऑडियो की कोई पुष्टि नहीं हुई है, ना ही THE END NEWS इस ऑडियो की पुष्टि करता है. लेकिन सत्ता पक्ष यानी कांग्रेस सरकार के लोगों की ओर से यह ऑडियो जार...
जयपुर. सचिन पायलट ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस सरकार द्वारा उनके खिलाफ लिए गए एक्शन पर चुप्पी तोड़ी. देश की एक बड़ी न्यूज एजेंसी और एक बडे मीडिया हाउस से बात करते हुए साफ कहा कि 'वो सौ बार कह चुके हैं कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे हैं.' गौरतलब है कि पायलट खेमे पर लगातार बगावत के आरोप लगने के बीच मंगलवार को उनके और उनकी टीम के खिलाफ बडे एक्शन लिए गए जिसके बाद पहली बार पायलट ने खुलकर अपने मन की यह बात कही.साथ ही कहा कि 'राहुल गांधी ने जब से इस्तीफा दिया है तभी से गहलोत और उनके ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दोस्तों ने मेरे खिलाफ मोर्चा खोल लिया. तभी से मेरे लिए आत्मसम्मान मुश्किल हो गया.'
सचिन पायलट ने कहा कि मुझपर आरोप लग रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराना चाहता हूं.भाजपा से मिलकर सरकार गिराने की बात करना गलत है.
उधर कांग्रेस ने राजस्थान...
जयपुर. राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच एक और बड़ी खबर आई है. सचिन पायलट को जैसे ही उप मुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से कांग्रेस सरकार ने हटाया उसके बाद में करीब 300 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों के राजस्थान में इस्तीफे हो गए. जिनमें 30 से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी थे. इतना ही नहीं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस के भी प्रमुख पदों से पायलट समर्थकों ने इस्तीफे दे दिए. इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव आविनाश पांडे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विभागों, प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. आविनाश पांडे ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही नए प्रदेश कार्यकारिणी, विभागों...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में कांग्रेस के पायटल हाथ से निकल गए. उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी कांग्रेस को अलविदा कह गए. संगठन में भी इस्तीफों का दौर चालू हो गया. इस बीच पायलट को उप मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री पद से हटाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत की पहली प्रतिक्रिया आई और उन्होने कहा कि सचिन पायलट का रुख 'आ बैल मुझे मार' वाला था.
पायटल के साथ सरकार के दो दिग्गज मंत्रियों रमेश मीणा और विश्वेन्द्र सिंह को भी मंत्रीमंडल से हटा दिया गया. गहलोत ने BJP के साथ इन पर भी निशाना साधा. इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि हाईकमान को यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लंबे समय से बीजेपी साजिश रच रही थी और खरीद-फरोख्त का सहारा ले रही थी. उधर इस पूरे सियासी घटनाक्रम में राज्यपाल से मुलाकात के...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में बडी हलचल हुई है सरकार से बगावत करने वाले सचिन पायलट और उनकी टीम के खिलाफ बडा एक्शन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव पास होने के बाद पायलट खेमे के खिलाफ बडी कार्रवाई की गई. इस बैठक में अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला सहित कई विधायक मौजूद रहे.
- राजस्थान में सियासी उठापट के बीच कांग्रेस सरकार ने विधायक दल की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पद से हटाने की घोषणा.
- पायलट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की घोषणा की.
- पायलट खेमे में लगातार सक्रिय रहे मंत्री रमेश मीणा और मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को भी मंत्री पद से हटा दिया गया.
- पायलट खेमे में मौजूद कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक और विधायक राकेश पारीक को भी सेवा...
जयपुर. देश की सियासत की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और साफ कहा है कि सोमवार की सुबह होने वाली विधायक दल की बैठक में वह शामिल नहीं होंगे. क्योंकि उनके पास में 30 विधायकों का समर्थन है. इसमें कांग्रेस की और निर्दलीय विधायक भी शामिल है. ऐसे में गहलोत सरकार अल्पमत में है. सचिन पायलट का यह मैसेज उनके को ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में उनकी टीम के द्वारा डाला गया है. इस पूरे बयान के बाद में ना केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के सियासी हलकों में बगावत के सुर तेज होते दिखाई दे रहे हैं.सचिन पायलट ने साफ कह दिया है कि उनके पास 30 निर्दलीय और कांग्रेसी विधायकों का समर्थन है. राजस्थान में कांग्रेस सरकार में इस फूट की खबर के बाद BJP खासी उत्साहित है, तो अशोक गहलोत कैंप में भगदड़ मच गई ह...
यह भी पढ़ें: राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त की सियासत परवान पर, दो गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे
जयपुर. सियासत में चल रही उठापटक के बीच राजस्थान की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिशों के आरोप के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर खुलकर निशाना साधा और साफ किया कि पूरे पांच साल कांग्रेस की सरकार चलेगी और अगला चुनाव भी कांग्रेस ही जीतेगी जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं.
बता दें राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक और भाजपा के पास 72 विधायक हैं. राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है. बावजूद इसके प्रदेश में सरकार को अस्थित करने की साजिशों का खुलासा हो रहा है. इस मामले में जहां एसओजी ने भाजपा से जुड़े दो लोगों का गिरफ्तार कर लिया है वहीं एसीबी ने भी तीन निर्...
जयपुर. राजस्थान के इतिहास में विधायकों की खरीद फरोख्त का यह 'द ग्रेट इंडियन पॉलिटिकल ड्रामा' इस वक्त परवान पर है. राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में तीन निर्दलीय विधायकों की एसीबी जांच की जाएगी. इन तीनों विधायकों पर डूंगरपुर और बांसवाड़ा जैसे राजस्थान के आदिवासी इलाकों में विधायकों को प्रलोभन देकर खरीद फरोख्त करने का आरोप है. इस मामले में एसीबी ने प्राथमिक जांच के लिए PC एक्ट के तहत जांच का निर्णय लिया है.
एक तरफ जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार विरोधी और अज्ञात ताकतों पर उनकी सरकार गिराने का आरोप लगा रहे थे वहीं अब एक-एक कर नाम भी सामने आने लगे हैं जिन पर इस साजिश में शामिल होने का आरोप है. इनमें नीर्दलीय विधायक खुशवीसर सिंह, सुरेश टांक, ओमप्रकाश हुडला की जांच की जाएगी. आरोप है कि सरकार को अस्थिर करने की दिशा में तीनों ही विधायकों ने लगातार विध...