Politics

राज्यसभा की 18 सीटों मतदान 19 जून को

नई दिल्ली.देश में कोरोना के कारण टाले गए राज्यसभा चुनाव अब 19 जून को होंगे, हालांकि यह चुनाव केवल 18 सीटों पर होंगे, जो सात राज्यों में मौजूद हैं. सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग होगी. आंध्र प्रदेश की चार, गुजरात की चार, झारखंड की दो, मध्यप्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, मेघालय की एक, राजस्थान की तीन सीटों पर फिलहाल यह चुनाव होगा और इसी दिन मतगणना करके चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी घोषणा की है. सभी राज्यों को चुनाव तैयारियां करवाने के आदेश दिए गए हैं. गौरतलब है कि 17 राज्यों की 55 सीटों के राज्यसभा सांसदों को कार्यकाल अप्रेल में पूरा हो चुका है. गौरतलब है कि फरवरी महीने में चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी की थी लेकिन इन 55 सीटों में से दस राज्यों की 37 सीटें ऐसी रहीं जिन पर सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया ...

केंद्र के बाद राजस्थान सरकार ने जारी की अनलॉक 1.0 की गाइडलाइन, जानें बड़ी बातें

जयपुर. केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 1.0 की गाइडलाइन जारी करने के बाद राजस्थान सरकार ने भी संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राय मशवरा के बाद में राजस्थान सरकार के प्रशासनिक अमले ने इस पूरी रणनीति पर काम किया और उसके बाद में यह संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है. इस गाइडलाइन में हालांकि अधिकतर चीजें केंद्र सरकार की गाइडलाइंस सेे ही प्रेरित हैं लेकिन कुछ मामलों में राज्य सरकार ने स्वतंत्र फैसले लिए हैं. राजस्थान सरकार में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने विस्तार से इनकी जानकारी दी. बड़ी बातें: - स्वीकृत सभी मार्गों पर बसें चालू हो सकेंगी. - कंटेनमेंट जोन में फ़िलहाल पाबंदी जारी रहेगी. - प्रदेश में रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. - सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय पूरी कर्मचारी क्षमताओं के साथ खो...

मन की बात: देश अब खुल गया है हमें और ज्यादा सतर्कता की जरूरत- PM मोदी

नई दिल्ली.देश में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के मार्फत देश से मुखातिब हुए. इस दौरान कई बड़ी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम का यह 65वां संस्करण था. PM ने बीते सोमवार को इस कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव भी मांगे थे. PM ने लॉकडाउन के दौरान तीसरी बार जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने इससे पहले 29 मार्च और फिर 26 अप्रैल को 'मन की बात' की थी. PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं. धीर-धीरे उघोग भी चलना शुरू हुआ है. यानी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है. ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.' उन्होंने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस कम फैला है. अब ह...

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा, PM ने देश के नाम पत्र में लिखी यह 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया है. कोरोना संकट के बीच हालांकि भाजपा किसी भी बडे भीड़भाड़ भरे जश्न से दूर है लेकिन इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र में पीएम मोदी ने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है, तो कोरोना संकट से आई आपदा के इस दौर में एकजुट रहने का भी संदेश दिया है. मोदी ने इस पत्र में कई उपलब्धियों के साथ गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं का भी जिक्र किया. पत्र की 10 बड़ी बातें:   1- कोरोना संकट:   पीएम मोदी ने पत्र के जरिए भरोसा जताया है कि 'देश कोरोना संकट से जंग जीत जाएगा. आपदा से निकलने के लिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. कोरोना की मार से देश की अर्थव्यवस्था भी उबर जाएगी. हम तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि कोरोना वैश्विक महामारी ने भारत को भी घेर ल...

ऑडियो वायरल मामले में आरोपों से आहत हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नया घटनाक्रम देखने को मिला है. हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया है. बीते दिनों वायरल ऑडियो मामले में स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी के बाद लगातार भाजपा नेताओं से उनके संबंध और उनके साथ मिलकर भ्रष्ट्राचार के चर्चे होने लगे थे, आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया था. ऐसे में बिंदल इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया. बिंदल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कोरोना और लॉकडाउन के संकटकाल में भी अपनी सेवाएं देने में कोई कमी नहीं रखी. प्रदेशवासियों के आत्मविश्वास को बढाकर रखा और यह संकल्प लिया की कोई भी भूखा ना सोए. उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार की संप...

सरकार साहूकार ना बने, आर्थिक तूफान अभी आया नहीं है, आने वाला है: राहुल गांधी

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज पर सवाल उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है और सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं. राहुल गांधी का कहना है कि देश में आर्थिक तूफान अभी आया नहीं है, आने वाला है. बहुत जबरदस्त नुकसान होने वाला है. शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के मार्फत पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान सरकार के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज, कोरोना के दौरान मजदूरों की समस्या, लॉकडाउन, देश के आर्थिक हालात, प्रवासियों के मुद्दों पर पर अपनी बात रखी. कहा कि 'हम चाहते हैं सरकार हमारी सुने, हम यानी विपक्ष थोड़ा दबाव डालें और अच्छी तरह से समझाए तो सरकार सुन भी लेगी.'   राहुल की बड़ी बातें.   1- सड़क पर चलने वाले प्रवासी मजदूरों को कर्ज नहीं पैसे की जरूरत है. बच्चा...

45 लाख छोटे उद्योगों को 3 लाख करोड़ का कर्ज, TDS में 25% की कटौती तो ITR की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई

नई दिल्ली. लॉक डाउन और कोरोना संकट के बीच अर्थव्यस्था को बूस्ट करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 मई को 20 लाख करोड़ के भारी भरकम पैकेज (Atmanirbhar Bharat Package) का ऐलान किया गया. जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पैकेज का किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा, उसकी जानकारी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज को किस सेक्टर में कितना दिया जाएगा विस्तार से बताया.   वित्त मंत्री की बड़ी बातें   - इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. इसे 30 सितंबर कर दिया गया है. इसी तरह विवाद से विश्‍वास स्‍कीम की डेडलाइन को 31 दिसंबर 2020 तक कर दी गई है. पहले ये 30 जून तक के लिए था. - टैक्‍सपेयर्स को 31 मार्च 2021 तक टीडीएस कटौती में 25 फीसदी की राहत मि...

अफवाह पर बोले अमित शाह- मैं पूरी तरह से स्वस्थ, मुझे कोई बीमारी नहीं

नई दिल्ली. देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन सभी लोगों की जुबान पर ताला लगा दिया है जो लगातार उनकी तबीयत खराब होने की अफवाहें उडा रहे थे. कुछ लोगों तो अमित शाह के गले में बोन कैंसर होने जैसी अफवाहों के मैसेज चलाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं भी कर रहे थे. इस बीच अमित शाह ने एक ट्वीट कर कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं उन्हें कोई बीमारी नहीं. साथ ही अमित शाह ने कहा कि 'कोरोना संकटकाल में देर रात तक काम करने के कारण इन सब अफवाहों पर उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया था.पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाएं फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है. मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. जिन लोगों ने ये अफवाएं फैला...

Covid-19: भारत में चीन, अमेरिका से भी गंभीर स्थिति, कैसे? पढें पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली. अभी जो खबर आप पढ़ने जा रहे हैं उसका मकसद दहशत या डर पैदा करना नहीं है. उसका मकसद सिर्फ और सिर्फ कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण की गंभीरता को समझना है. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही गाइडलाइंस की पूरी गंभीरता से पालना करना है वरना कहीं ऐसा ना हो कि इटली, अमेरिका, चीन, जर्मनी जैसे हालात भारत के भी हो जाएं. सावधानी ही बचाव है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दुनिया भर में कोरोना के मामलों को लेकर अलग-अलग देशों पर लगातार स्टडी कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इसी रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत ने यदि प्रभावी या ठोस कदम नहीं उठाए तो स्थिति बिगड़ सकती हैं. अभी भारत में और सख्ती और सावधानी की जरूरत है. रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, जर्मनी, चीन में जब संख्या औसतन भारत के बराबर यानी करीब 7-8 हजार के बीच था, तब मौतों की संख्या भारत की तुलना में काफी कम थी. भार...

राजस्थान में लाॅकडाउन से आगे की रणनीति पर काम शुरू, दो टास्क फोर्स गठित

जयपुर. लॉकडाउन के बाद बड़ी परेशानियां देशभर में आने वाली हैं. इसी को लेकर देश के राज्यों की चिंताएं अभी से बढ़ गई हैं. इस कड़ी में राजस्थान सरकार ने अभी से महत्वपूर्ण कदम उठा लिया है. बिना समय गवाएं राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के साथ ही लागू लाॅकडाउन से आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने इसके लिए संपूर्ण लाॅकडाउन को चरणबद्ध रूप से हटाने के लिए सुझाव देने तथा लाॅकडाउन से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के संबंध में सुझाव देने के उद्देश्य से 2 टास्क फोर्स का गठन किया है. गहलोत ने PM नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान की गई अपील के क्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में 12 अधिकारियों और विशेषज्ञों की पहली टास्क फोर्स गठित की है, जो लाॅकडाउन हटाने के लिए महत्वपूर्...