State

शहरी जैविक खेती आज की महती आवश्यकता : जुबेर खान

जयपुर। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज तथा सेंटर फॉर न्यूट्रिशन साइंसेज, राजस्थान विश्वविद्यालय व कनोडिया पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शहरी जैविक खेती के विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हुई। कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्य अतिथि मेवात रीजनल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन जुबेर खान ने अपने उद्बोधन में शहरी जैविक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे आज की महती आवश्यकता बताया। उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए शहरी जैविक खेती को सुलभ बनाने हेतु सब्सिडी तथा राज्य सरकार की ओर से सहयोग दिए जाने बाबत मुख्यमंत्री से बात करने तथा राज्य सरकार के समक्ष चर्चा का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में खान ने विशेष योगदान देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए।  कार्यशाला में प्रतिभागियों को शहरी स्तर पर जैविक खे...

MP में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश

मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों ही एयरक्राफ्ट हवा में टकराने के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गए। जनकारी के मुताबिक मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर फीडबैक दिया। मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पा...

अरबन ऑर्गेनिक फार्मिंग में अपना स्टार्टअप शुरू करें स्टूडेंट्स : खाचरियावास

जयपुर। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज तथा सेंटर फॉर न्यूट्रिशन साइंसेज, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अरबन ऑर्गेनिक फार्मिंग में उद्यमियता की सम्भावनाओं व चुनौतियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला व प्रदर्शनी का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्याथियों को आत्मनिर्भर होने के लिये प्रेरित किया तथा अधिक से अधिक वर्कशॉप में हिस्सा लेकर अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिये जागरूक किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्याथियों को इस प्रकार की गतिविधियों में अधिकाधिक भाग लेने हेतु प्रेरित किया, जिससे वह एंटरप्रेन्योर बनकर अपना सफल भविष्य का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम में विशेष अतिथि कट्स इन्टरनेशन...

राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक का सम्मान

जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदको के लिए बधाई दी है। राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये पुलिस निरीक्षक जयपुर भीमसेन शर्मा एवं हैड कांस्टेबल सीआईडी सीबी बृजेश कुमार निगम को चुना गया है। प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सीआईडी बीआई में पुलिस निरीक्षक राशिद अली, प्रथम बटालियन आरएसी में कंपनी कमांडर सरवन कुमार, एसडीआरएफ में कंपनी कमांडर हरि सिंह, चतुर्थ बटालियन आरएसी में प्लाटून कमांडर शिव लाल गुर्जर, सीआईडी सीबी में उप निरीक्षक कादिर खान, प...

सिटी पार्क में जल्द ही न्यूनतम शुल्क के साथ टिकट व्यवस्था होगी शुरू

जयपुर। सिटी पार्क में मध्यम मार्ग से आने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए आवासन मंडल वीटी रोड और अरावली रोड को जोड़ने वाली (मध्यम मार्ग के समानांतर) दो सड़कों का निर्माण करेगा। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने सोमवार को मंडल मुख्यालय पर सिटी पार्क एवं फाउंटेन स्क्वायर परियोजना की समीक्षा करते हुए बताया कि मानसरोवर स्थित सिटी पार्क जयपुर का लैंड मार्क बन गया है। प्रतिदिन हजारों की तादाद में लोग परिवार सहित सिटी पार्क आ रहे हैं। मध्यम मार्ग की ओर से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फाउंटेन स्क्वायर के बाद 40 फीट की और मॉल के लिए ऑक्शन किए गए भूखंड के बाद 80 फीट की सड़क का निर्माण करवाएगा। गौरतलब है कि मध्यममार्ग 80 फीट का ही है। अरोड़ा ने कहा कि दोनों सड़कों की शीघ्र निविदा जारी करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्क में अवांछित लोगों की आवाजाही रोकने व सौंद...

राजस्‍थान विधानसभा का सत्र कल से, तैयारियां पूरी

जयपुर। पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधानसभा का अष्‍टम सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र की तैयारियों की जानकारी विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा से ली। अध्‍यक्ष डॉ. जोशी ने सत्र से सम्‍बन्धित आवश्‍यक निर्देश अधिकारियों को दिये।  सोमवार को प्रात:11 बजे राज्‍यपाल कलराज मिश्र अभिभाषण देने के लिए विधानसभा पहुँचेंगे। विधानसभा में विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा राज्‍यपाल का स्‍वागत करेंगे। राज्‍यपाल को विधानसभा में आर.ए.सी. बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। ...

राजस्थान सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर : जन घोषणापत्र के 96 प्रतिशत वादोंं को किया पूरा, 2722 बजट घोषणाओं में से 2549 की वित्तीय स्वीकृतियां जारी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘जन सेवा ही कर्म-जन सेवा ही धर्म’ के सूत्र वाक्य के साथ संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन को धरातल पर साकार किया है। जनता से जो भी वादे किए उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया है। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि जन घोषणा पत्र में किए गए वायदों में से 77 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं और 19 प्रतिशत प्रगतिरत हैं। यानि 96 प्रतिशत वायदों को पूरा किया गया है। इसी तरह 4 वर्षों में की गई 2722 बजट घोषणाओं में से करीब 2549 की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की चुकी हैं, जो 94 प्रतिशत हैं। अब तक 49 प्रतिशत बजट घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं और 37 प्रतिशत प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को जयपुर के हरिशचंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में राज्य सरकार के कामकाज को लेकर आयोजित चिंतन शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि...

दो करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में अजमेर में एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल गिरफ्तार

अजमेर। दो करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में जयपुर एसीबी टीम ने अजमेर में एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उनके घर की तलाशी ली गई। इधर आरोपी दिव्या मित्तल का कहना है कि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं मांगी है। उन्हें ड्रग माफियाओं को ट्रैक करने का "इनाम" मिला है। मित्तल पर एनडीपीएस (नशे की तस्करी) के मामले में दलाल के जरिए डरा धमका कर रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी राजस्थान में कुल 5 जगह कार्रवाई कर रही है। एसीबी मुख्यालय जयपुर में पिछले दिनों एक केस दर्ज हुआ। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्दोष होते हुए उसका नाम नहीं रखने की एवज में दो करोड़ की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि एसओजी एएसपी दिव्या मित्तल ने मुझसे कहा था कि तुम्हारे पास दलाल का फोन आएगा। इसके बाद दलाल का मेरे पास फ...

महज 29 साल की उम्र में खुद का सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल लॉन्च कर इस युवा ने दुनिया के मीडिया जगत में किया बड़ा धमाका

जयपुर। कहते हैं विजेता कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी विजयी नहीं होते। अगर आप रात में संतुष्ट हो कर सोना चाहते हैं तो सुबह दृढ संकल्प के साथ उठिए। असंभव और संभव के बीच का अंतर किसी व्यक्ति विशेष के दृढ संकल्प पर निर्भर करता है। और ऐसा ही कुछ साबित कर दिखाया है राजस्थान के एक साधारण परिवार में जन्में असाधारण प्रतिभा के धनी, दृढ़ संकल्पित, विज़नरी युवा विनायक शर्मा ने। जिन्होंने महज 29 साल की उम्र में खुद का सेटेलाइट रीजनल हिंदी न्यूज़ चैनल लॉन्च कर ना केवल देश की बल्कि दुनिया की मीडिया इंडस्ट्री में एक नया धमाका कर दिया है। इस चैनल की शुरुआत रविवार को हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने की। अब 26 जनवरी को पब्लिक के बीच में यह चैनल होगा, और चैनल देश को समर्पित किया जाएगा। यह चैनल दुनिया के 160 देशों में लाइव देखा जा सकेगा। चैनल के फाउंडर ...

आईआईएस स्कूल की छात्रा प्रियांशी की सजगता से बचा मांझे में फंसा पक्षी

जयपुर। इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी माथुर की सजगता से मांझे में बुरी तरह फंसे पक्षी को रेस्क्यू किया गया। दरअसल मकर संक्रांति के दूसरे दिन रविवार सुबह मानसरोवर में अपने घर की बॉलकनी में अखबार पढऩे बैठी प्रियांशी को अचानक कुछ दूरी पर तारों के बीच कुछ हिलता सा नजर आया। गौर से देखने पर तारों में उलझे मांझे फंसा कबूतर तड़पता नजर आया। उसने तुरंत अपने ताऊजी व पापा को बताया। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण कबूतर को उतारना मुश्किल था। इसलिए तुरंत पक्षी हैल्पलाइन को सूचित किया गया। पक्षियों को बचाने वालों की सजगता भी देखिए, कुछ ही मिनटों में दायित्व एक संकल्प टीम से करण अपने साथी के साथ आ गए। वहीं नेचर केयर बर्ड रेस्क्यू टीम के चार युवा साथी पूरे इंतजाम के साथ आ गए। दोनों संगठनों के युवा कार्यकर्ताओं ने कई मिनटों तक कबूतर के पंखों में फंसे मांझे के गुच्छों को काटकर निकाला। सा...