जोधपुर। भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के बीच जारी युद्धाभ्यास गरुड़ में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और एफएएसएफ प्रमुख जनरल स्टीफ़न मिल द्वारा आज संयुक्त उड़ान भरी गई। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने जहां आईएएफ के राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी, वहीं एफएएसएफ प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
दोनों ने संयुक्त प्रशिक्षण मिशन के अंतर्गत इस अभ्यास में भाग लिया, जिसका आयोजन वायुसेना स्टेशन जोधपुर से किया गया था। बाद में एफएएसएफ प्रमुख के साथ मीडिया से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख ने बताया कि युद्धाभ्यास गरुड़ दोनों वायु सेनाओं को सैन्य अभियानों के दौरान एक.दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और आत्मसात करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है ।
उन्होंने दोनों वायु सेनाओं के बीच बढ़ती अंतःक्रियाशीलता पर भी प्रकाश डाला,...
जयपुर। पाली में नगर परिषद सभापति रेखा भाटी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले को गंभीर मानते हुए यह फैसला किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निलंबन आदेश में हवाला दिया की ठेकेदार हनुमान सिंह राजपुरोहित ने सुसाइड करने से पहले एक पत्र लिखा जिसमें आरोप लगाया कि नगर परिषद में किए गए कार्यों का भुगतान करने के लिए सभापति व अन्य अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।
आरोप की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने सभापति रेखा भाटी को निलंबित किया है। हालांकि इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सभापति को 15 दिन का समय दिया है। इसमें वे इस घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रख सकती हैं।
बड़ी बात यह है कि अब कई पार्षद सभापति के पति पार्षद राकेश भाटी को भी निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि सुसाइड नोट में उनका भी नाम था। म...
जयपुर। अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले राजस्थान भाजपा के पास में एक अच्छा मौका है कि वह जयपुर ग्रेटर महापौर के पद पर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाकर शक्ति प्रदर्शन के जरिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर साफ मैसेज दे सके कि अब सरकार उसी की आएगी। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। यह एकमात्र कोरा सपना सा नजर आ रहा है। यही कारण है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में ग्रेटर महापौर के लिए चल रही वर्चस्व की जंग में भाजपा के लिए कांग्रेस से निपटने से ज्यादा अपने ही लोगों से निपटना भारी पड़ रहा है। इसकी एक बड़ी बानगी भी देखने को मिली।
मेयर चुनाव जीतने से ज्यादा बड़ी चुनौती अपनों से निपटना हो गया है। भाजपा संगठन और वसुंधरा गुट में वर्चस्व की जंग अब सड़कों पर आ सकती है। मेयर बनाने के मामले में BJP नेताओं में खटपट की खबर है। चौमूं ...
जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने आप को मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि किसी भी तरह से बीजेपी और कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा वोट बैंक को अपने पक्ष में किया जाए। इसी कड़ी में लगातार प्रेस वार्ता और राजनीतिक दौरों का दौर आप नेताओं का राजस्थान में चल रहा है। अब राजस्थान में आप नेता मीनाक्षी जैदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया।
जैदी ने कहा, राज्य सरकार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपलब्ध होने वाले अनाज को भुखमरी के शिकार लोगों तक पहुंचाने में नाकाम है। आम आदमी पार्टी राजस्थान का आरोप है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 46 हजार टन अनाज लैप्स हुआ, क्योंकि सरकार राशन का वितरण का काम ठीक से नहीं कर पाई।
मीनाक्षी ने कहा, शर्मनाक बात यह है कि इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और खाद्य एवं आ...
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सोमवार 07 नवम्बर को दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों के विधायकों को सम्बोधित करेंगे। देश के युवा विधायकों का प्रथम सम्मेलन 07 नवम्बर को दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में होगा। इस सम्मेलन में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ. मीरा कुमार और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटील सहित राजनीति क्षेत्र के ख्यातनाम लोग मौजूद रहेगे।...
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- जल जीवन मिशन के अंतर्गत 45 योजनाओं के लिए 628 करोड़ रूपए स्वीकृत जयपुर, 04 नवम्बर। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं छितराई बसावट को देखते हुए हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेशभर में 45 योजनाओं के लिए 628 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है।
गहलोत की इस स्वीकृति से जल जीवन मिशन के अंर्तगत प्रदेश में चल रहे विभिन्न कार्यों को गति मिलेगी तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण हो सकेंगे, जिससे गांव-ढाणी तक लोगों को नल से जल उपलब्ध हो सकेगा। इस स्वीकृति के अंतर्गत प्रदेश के करौली जिले में 12 योजनाएं, बीकानेर एवं उदयपुर में 6-6, जैसलमेर तथा पाली में 4-4, हनुमानगढ़ में 3 और अलवर, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिले में 2-2 तथा श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, सीकर, बांसवाड़...
जोधपुर। आज भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की जरूरत है इसके लिए जनसहभागिता की आवश्यकता है तब भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सकता है, इसके लिए सिस्टम को भी पारदर्र्शी और जवाबदेही बनाना होगा। यह कहना था आईपीएस डीसीपी पूर्व जोधपुर डॉ अमृता दुहन का, वे गुरूवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्यौगिकी संस्थान (निफ्ट) में “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत“ विषय पर बोल रही थी।
डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की थीम रखी है इसके लिए देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की सख्त आवश्यकता है। आज विश्व में भारत की एक अलग पहचान है, क्रिकेट से लेकर भारतीय सिनेमा विश्व पटल पर लौहा मनवा रहा है लेकिन देश में एक वर्ग ऐसा भी है जो असाक्षर या गरीब है, ऐसे मे देश में बडे बदलाव के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ खडा होना होगा तब विकसित भारत की कल्पना साकार हो सकती...
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए बिना पेंशन वितरित किए जाने की अवधि 30 नवम्बर से बढ़ाकर 31 मार्च 2023 अथवा मोबाइल ऐप तैयार होने तक, जो भी पहले हो, तब तक बढ़ा दी गई है। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक संजय सोलंकी ने बताया कि अब राज्य के पेंशनर्स अथवा पारिवारिक पेंशनर्स 31 मार्च 2023 या मोबाइल ऐप तैयार होने तक, जो भी पहले हो, बिना जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए अपनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस सेवा की सलेक्शन स्केल की वर्ष 2021-22 एवं इसके प्रभावस्वरूप सीनियर स्केल की वर्ष 2021-22 की पूर्व में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक कार्यवाही विवरण का पुनरावलोकन करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस सेवा की सलेक्शन स्केल की वर्ष 2021-22 की नियमित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के पश्चात पुलिस सेवा के अधिकारियों को 10 वर्ष की सेवा का अनुभव नहीं होने के कारण 47 पद रिक्त रह गए थे। अब राजस्थान पुलिस सेवा की सलेक्शन स्केल तथा सीनियर स्केल की वर्ष 2021-22 की पूर्व में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक का पुनरावलोकन किए जाने से अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।...
मोदी ने गहलोत की तारीफ की तो पायलट ने साधा निशाना, बोले - इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद की बड़ाइयां की थीं, उसके बाद का घटनाक्रम सबने देखा, जवाब में गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी।
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर सवाल उठाया है। पायलट ने बुधवार को कहा कि 'प्रधानमंत्री जी ने कल जो बयान दिए, जो बड़ाईयां कीं, मैं समझता हूं कि बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम है क्योंकि इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद साहब की बड़ाइयां की थीं और उसके बाद क्या घटनाक्रम पैदा हुआ, हम सबने देखा है, तो बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम था कल का, जो प्रधानमंत्री जी ने स्वत: ही बड़ाइयां की हैं। इसको मैं बड़ा दिलचस्प मानता हूं और इसे हल्के में नहीं लेन...