जयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश का खुलासा होने के बाद एटीएस लगातार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। और उनके असली मंसूबों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एटीएस और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ की टीम को एक और कामयाबी मिली है।
एटीएस द्वारा ग्राम ओडा थाना जावर माइंज़ ज़िला उदयपुर में स्थित रेल्वे ओवर ब्रिज पर विस्फोट की घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अंकुश सुहालका एवं बिहारीलाल सुहालका को ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश उदयपुर के समक्ष पेश कर 4 दिवस का पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया। अनुसंधान के दौरान अभियुक्त अंकुश सुहालका की सूचना के आधार पर उसके अंबामाता घाटी तीतरडी उदयपुर स्थित मकान से अभियुक्त धूलचंद मीणा को विस्फोटक देने के स्थान की तस्दीक़ की जाने के पश्चात उसके पिता अभियुक्त बिहारीलाल की सूचना के आधार पर उसी मकान ...
जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत) अष्ट सिद्धि और नवनिधि के हिसाब से वास्तु और शिल्प के तहत सलीके से बसें जयपुर का आज स्थापना दिवस है। ब्रह्मांड के सप्त ऋषि मंडल यानी भगवान सूर्य रथ के सात घोड़ों की तर्ज पर सात दरवाजे बनाए गए। अब परकोटे को तोड़कर रास्ते निकालने से न्यू गेट आदि कई नए रास्ते और दरवाजे बन गए हैं।
चांदपोल दरवाजे से सूरजपोल दरवाजे तक की लंबाई दो मील चालीस गज है। इस रास्ते के बीच तीन चौपड़े बनाई गई। छोटी चौपड़ पर माता सरस्वती को विराजमान कर सरस्वती के उपासक विद्वानों और ब्राह्मणों को पुरानी बस्ती व ब्रम्हपुरी चौकड़ी में बसाया गया।
दूसरी चौपड़ जिसका नाम माणक चौक चौपड़ है। यहां पर महालक्ष्मी माता का स्थान मान कर देश के जाने-माने जौहरी आदि व्यापारियों को बुलाकर बसाया गया। इससे जुड़े बाजार का नाम जौहरी बाजार रखा गया। बड़ी चौपड़ के खंदे में द्रविड़ शिल्प शैली में लक्ष्मी नारायण भगवा...
शुक्रवार को सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में 17 मार्च 2011 एसएचओ फूल मोहम्मद को जिंदा जलाने वाले हत्याकांड के मामले में तत्कालीन डीएसपी सहित 30 दोषियों को उम्र कैद सजा सुनाई गई। इसके साथ ही कोर्ट ने पीड़ित परिवार को 40 लाख का मुआवजा के लोगों से वसूल कर देने का आदेश भी दिया।
न्यायाधीश पल्लवी शर्मा ने तत्कालीन डीएसपी महेंद्र सिंह को भी इस मामले का दोषी करार दिया है। जब फूल मोहम्मद को भीड़ ने सरकारी गाड़ी में जलाया उस वक्त महेंद्र सिंह वहीं मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सीआई को बचाने का प्रयास तक नहीं किया।
न्यायाधीश पल्लवी शर्मा ने बुधवार को कुल 89 आरोपियों में से तत्कालीन डीएसपी महेंद्र सिंह सहित 30 आरोपियों को दोषी माना था। 49 लोगों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उन्हें बरी कर दिया था।
गुरुवार को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने महेंद्र सिंह पर 1 लाख 67 हजार का जुर्माना ...
उदयपुर। राजस्थान ACB ने उदयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व पटवारी अभिलाषा जैन को 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर इन्टेलिजेन्स उदयपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये अभिलाषा जैन पटवारी पटवार मण्डल सवीना, तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की इन्टेलिजेन्स उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी माताजी की कृषि भूमि पर स्थगन आदेश होने के बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा निर्माण कराने की शिकायत पर कार्यवाही करने की एवज में अभिलाषा जैन पटवारी पटवार मण्डल सवीना, तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर द्वारा 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है...
जयपुर. कुछ दिनों पहले राजस्थान में उदयपुर अहमदाबाद रेलवे लाइन को ब्लास्ट करने की साजिश रची जाने का मामला सामने आया था। जिसका राजस्थान पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस रेलवे लेन का लोकार्पण किया था। महज 13 दिन में ही ट्रैक को ब्लास्ट करने की घटना से प्रशासन सकते में आ गया था।
राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियों के साथ केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच में लगी थी। घटना के बाद मौक से बारूद भी बरामद किया गया था। किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही थी। आखिरकार सुरक्षा एंजेसियों को इस मामले में सफलता मिल गई है। राजस्थान पुलिस के एडीजी अशोक राठौड़ ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि पुल पर हुई ब्लास्ट की घटना के पीछे कौन था।
राठौड़ ने बताया कि 1974-75 और 1980 में धूलचंद मीणा की जमीन रेलवे और हिंदुस्तान जिंक द्वारा अवाप्त की गई ...
जयपुर। नाहरगढ़ पहाड़ी की घुमावदार सड़क पर तेज दौड़ती स्कॉर्पियो बुधवार देर रात करीब तीन बजे 500 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। सभी दोस्त नाहरगढ़ घूमने के लिए देर रात को ही ऊपर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना के बाद करीब चार बजे रेस्क्यू शुरू हुआ। गहराई और अंधेरा अधिक होने के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू मेंबर्स ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी और एक युवक बुरी तरह से फंसा हुआ था। घायलों को टीम ने रस्सियों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। रेस्क्यू के बाद गंभीर घायलों को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट की जानकारी सुबह करीब 3:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी। इस हादसे में जयपुर के देशराज (28) की मौत ...
जयपुर। प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी और 4 दिसंबर के उपचुनाव से पहले कांग्रेस की खींचतान में नया मोड़ आया है। अजय माकन ने राजस्थान प्रभारी का पद छोड़ दिया है। माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 8 नवंबर को चिट्ठी लिखकर गहलोत गुट के विधायकों की बगावत और उन पर एक्शन नहीं होने का मुद्दा उठाया है। माकन ने लिखा है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान आ रही है। 4 दिसंबर को उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में राजस्थान का नया प्रभारी नियुक्त किया जाना जरूरी है।
उन्होंने अब राजस्थान प्रभारी के तौर पर काम करने से मना कर दिया है। साथ ही दूसरा प्रभारी ढूंढने की अपील की है। इस चिट्ठी के बाद अब माना जा रहा है कि माकन राजस्थान प्रभारी के तौर पर काम नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक में मौजूदा अध्यक्ष खड़गे के साथ अजय माकन पर्यवेक्षक बनकर जयपुर आए थे...
चित्तौड़गढ़। राजस्थान से गुजरात की तरफ जा रही एक लग्जरी कार से राजस्थान पुलिस ने दो करोड़ 60 लाख रुपए की नगदी पकड़ी है। यह पैसा हवाला कारोबार का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गुजरात में होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह पैसा एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने देर शाम नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से ढाई करोड़ से अधिक (Chittorgarh police Action) हवाला राशि पकड़ी। मामले में कार चालक समेत दो लोग पकड़े गए हैं। दोनों उदयपुर के रहने वाले हैं और पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली पुलिस ने 102 सीआरपीसी के तहत राशि जब्त कर रमेश कुमार व उत्तमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उत्तमसिंह पेशे से हैं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कोटा से उदयपुर हाईवे पर सेमलपुरा चौराहा पर नाकाबंदी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। SP राजन दुष्यंत ने यह जानकारी दी।...
Rajasthan Politics and Politician: राजस्थान में अपनी ही पार्टी के खिलाफ कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के बगावती सुर तेज होते दिखाई दे रहे हैं। अभी विधायक और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा की बयानबाजी से जुड़ा विवाद थमा भी नहीं है कि अब राजस्थान सरकार के मंत्री और विधायक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार के खिलाफ ही मैदान में उतर आ गए हैं। यह मंत्री CM के खास भी माने जाते हैं।
पिछले दिनों से ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। वहीं, अब मंत्री राजेंद्र सिंह यादव भी खफा नजर आ रहे है। राजेंद्र सिंह यादव जयपुर के कोटपूतली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं। लेकिन अब अचानक से सरकार का विरोध करने लगे हैं।
उन्होंने बताया कि अगर कोटपूत...
जयपुर। वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में सोमवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव किया। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बेरोजगारों ने कर्मचारी चयन बोर्ड घेराव करके हल्ला बोला।
उपेन यादव ने मांग की है कि वनरक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में लिप्त सभी दोषियों की संपत्ति जब्त करके सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई नए कानून के तहत की जाए। साथ ही उन्होंने मांग की है कि ग्राम विकास अधिकारी, कंप्यूटर अनुदेशक, मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्तियों का परिणाम जारी किया जाए। प्रयोगशाला सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, पीटीआई भर्ती का दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी किया जाए। पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, पशुधन सहायक भर्ती की सूची जारी की जाए। ओबीसी आरक्षण की विसंगतियां तत्काल दूर करके शिक्षक भर्ती एवं सूचना सहायक भर...