जयपुर. राजस्थान के सियासी घमासान में दिव्या मदेरणा अपने बोल्ड और सदे हुए बयानों का लेकर खासी चर्चा में आ गई हैं। और खुलकर मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आलाकमान के निर्देश पर विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक आयोजित करने पर दिव्या मदेरणा ने मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को आड़े हाथों लेते हुए दोनों को सबसे बड़ा गद्दार बताया है।
दिव्या मदेरणा ने कहा कि 'संसदीय कार्य मंत्री और चीफ व्हीप होकर सीएलपी की मीटिंग में यह लोग नहीं आते, स्टेज सजाते हैं और हाईकमान के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, उस हाईकमान के खिलाफ जिसने इन्हें वो सब दिया जिसके बारे में इन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा, ऐसे में सबसे बड़े गद्दार तो यह दोनों हैं।'
दिव्या मदेरणा ने महेश जोशी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के बाद मैं चीफ व्हीप महेश जोशी द्वारा दिए गए किसी आदेश की पालना में नहीं कर...
जयपुर (सुभद्र पापड़ीवाल)। राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में इस वक्त जो चल रहा है वो पार्टी के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। हालांकि कुछ जानकार इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी की राहत साफ करने के लिए स्क्रिप्टेड प्ले भी बता रहे हैं। पर अब सच चाहे कुछ भी हो, इस ऐपिसोड से सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों को ही नुकसान होता नजर आ रहा है। गांधी परिवार के प्रति अशोक गहलोत की विश्वसनीयता पर जहां सवाल उठा है वहीं अब पायलट के सीएम बनने की राह भी आसान नहीं लग रही।
ऐसे में एक पुरानी कहानी चरितार्थ होती नजर आ रही है कि बिल्लियों की लड़ाई में बंदर के मजे। ऐसी कहानियां बचपन से ही सुनते आए हैं। ऐसी सभी कहानियों में अंत में एक सनद होती है, शिक्षा और संदेश भी होता है। ऐसा ही कुछ इस वक्त कांग्रेस की सियासत में हो रहा है। माना जा रहा है कि दोनों दिग्...
जयपुर। जयपुर ग्रेटर महापौर सोमि गुर्जर को एक बड़ा झटका लगा है। उनको पद से बर्खास्त कर दिया गया है। अब 6 साल तक पुनर्निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित की गई हैं।राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग ने जयपुर में वार्ड 87 से पार्षद डॉ.सौम्या गुर्जर को मेयर पद से किया बर्खास्त किया है इसके पीछे न्यायिक जांच में दोषी पाए जाने का हवाला दिया गया है।
बता दें कि कोर्ट ने 3 दिन पहले राज्य सरकार को इस मामले में कार्रवाई के लिए अधिकृत किया था। न्यायिक जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए स्वतंत्र किया था।
आदेश के मुताबिक आगामी 6 वर्ष तक पुनर्निर्वाचन के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है। मतलब साफ है कि अगले 6 साल तक अब वो चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।
तत्कालीन आयुक्त यज्ञमित्रसिंह देव से विवाद का यह मामला था। जो कि 4 जून 2021 को हुआ था।
...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में चल रही सियासी हलचल के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ है। अशोक गहलोत खेमे के प्रदेश सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश में जारी सियासी उथल पुथल और अपने ऊपर लगे अनुशासनहीनता के आरोपों पर बीच एक और बड़ा आरोप सीधे सोनिया गांधी के दूत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पर लगाया है।
मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बगावत करने वाला अगर मुख्यमंत्री बना तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तो वही होगा जिसे सोनिया गांधी कहेंगी, लेकिन गद्दारी करने वालों को पुरस्कार नहीं दिया जा सकता। मंत्री धारीवाल ने पायलट पर जमकर निशाना साधा।
धारीवाल ने प्रर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए कि सचिन पायलट को सीएम बनान के लिए प्रदेश प्रभारी यहां आए थे, प्रभारी के खिलाफ मेरे पास कई सबूत हैं। वो लगातार सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए विधायकों ...
जयपुर। राजस्थान एसीबी ने एक और बड़ी धमाकेदार कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मनीष बेनीवाल के साथ उनका दलाल कजोड़मल तिवारी भी रंगे हाथों दबोचा गया है।
दोनों रिश्वत लेने और देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हरमाड़ा और बढ़ारना में पानी को लेकर हुए पीएचडी के 28 करोड़ के टेंडर के मामले में यह रिश्वत ली जा रही थी। दलाल के मार्फत संबंधित फर्म की ओर से 10 लाख की रिश्वत दी जा रही थी। दोनों के कॉल सर्विलांस पर लेकर यह कार्रवाई की गई। राजस्थान एसीबी के डीजी बी.एल.सोनी के निर्देशन में एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत की टीम ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया।...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में विधायक दल की बैठक के समानांतर एक बैठक आयोजित कर विधायकों को विधायक दल की बैठक में जाने से रोकने का मसला गर्मा गया है। अब यह मामला गहलोत गुट पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कार्रवाई की बात कही है।
माकन ने कहा कि जब एक ऑफिशल मीटिंग बुलाई गई है और उसी के समानांतर कोई अनऑफिशियल मीटिंग बुलाई जाए तो ये प्राथमिक दृष्टि से अनुशासनहीनता है. आगे देखेंगे इस पर क्या कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों से एक एक कर बातचीत नहीं होने और कांग्रेस विधायकों की ओर से 3 शर्तों को प्रस्ताव में जोड़ने के विषय को दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रखेंगे।
अजय माकन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और वो बतौर ऑब्जर्वर जयपुर पहुंचे हैं, यहां मुख्यमंत्र...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में भगदड़ मची है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस में सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। गहलोत समर्थक विधायक किसी भी सूरत में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते। आरोप है कि जिस गुट ने सरकार गिराने के लिए बगावत की, उस गुट से कोई सीएम नहीं बनेगा। अब चूंकि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से हटकर राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं ऐसे में उनके समर्थक विधायकों का मनोबल और मजबूत है। फिलहाल संख्यात्मक हिसाब से भी गहलोत गुट मजबूत है।
गहलोत गुट के राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बयान दिया है कि सभी विधायक इस बात से गुस्से में हैं कि गहलोत से राय लिए बिना कैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश में सरकार नहीं गिरी है। अशोक गहलोत हमारे परिवार के मुखिया हैं। वो हमारी बात सुनेंगे तो सारी न...
जयपुर। राजस्थान की सियासत में पल-पल घटनाक्रम बदलता जा रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत को हटाकर नए मुख्यमंत्री बनाने की बात पर सियासी हलचल तेज है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की पूरी तैयारी कर ली है लेकिन इस बीच गहलोत समर्थक विधायकों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
इस बीच निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर हमारा नाम अशोक गहलोत है अगर अशोक गहलोत की जगह किसी और के नाम पर सहमति बनती है तो निर्दलीय विधायक समर्थन नहीं देंगे। बता दें की ऐसे में तो सरकार गिरने का ख़तरा भी मंडरा सकता है।
सचिन पायलट के CM बनने के नाम पर कांग्रेस में संकट बढ़ने के आसार इस लिहाज से भी बढ़ गए हैं क्योंकि गहलोत सरकार के नंबर वन मंत्री शांति धारीवाल के घर पर विधायक दल...
जयपुर। राजस्थान में लगातार बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच में एक और बड़ा अपडेट है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के निवास पर रविवार शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान के सीएम के नाम को लेकर इस विधायक दल की बैठक में कुछ बड़ा हो सकता है। रविवार शाम 7 बजे सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन मौजूद रहेंगे। बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने और साथ ही राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा होगी।
सूत्रों का यह भी मानना है कि नए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम गहलोत, बैठक को लेकर दो तरह के मत आ रहे सामने, पहला सभी विधायकों से राय ली जाएगी, विधायकों के बहुमत के आधार पर सीएम का फैसला होगा।&...
अलवर/जयपुर। राजस्थान एसीबी ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा धमाका करते हुए थानागाजी विधायक कांति लाल मीणा के दो बेटों, थानागाजी BDO और थानागाजी के प्रधान के बेटे को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (ACB trap in alwar) कर लिया।
आरोप है कि हैंडपंप खुदाई के 15 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में इन लोगों ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। राजस्थान ACB के डीजी बीएल सोनी के मुताबिक एसीबी को इस मामले की शिकायत मिली थी। जिस पर जयपुर एसीबी (Jaipur Action) ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद विधायक के बेटे कृष्ण मीणा को जयपुर में एसीबी की टीम ने पैसे लेते हुए ट्रैप किया।
जब पूछताछ हुई तो मामले में और नया खुलासा होते ही बाद में अलवर के थानागाजी से विधायक के दूसरे बेटे लोकेश, राजगढ़ BDO नेतराम और प्रधान का बेटा जयप्रताप को गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के DG भगवान लाल सोनी ...