India

राजस्थान में भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ सोनोग्राफी सेंटर्स का होगा औचक निरीक्षण, चिकित्सा मंत्री के आदेश

जयपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और कन्या भ्रूण लिंग जांच के अवैध परीक्षण को रोकने के लिए प्रदेशभर के सोनोग्राफी सेंटर्स का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशालय स्तर पर अंतरजिला और प्रदेश स्तर पर कमेटी बनाकर सोनोग्राफी सेंटर्स का औचक निरीक्षण किया जाए ताकि भ्रूण हत्या पर अंकुश लग सके।  मीणा सोमवार को बालिका दिवस पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड द्वारा आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिकॉय ऑपरेशन के दौरान दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि लोगों में डर बना रहे और वे किसी भी भ्रूण लिंग की जांच करने से डरें। उन्होंने कहा कि हालांकि पीसीपीएनडीटी सेल द्वारा प्रदेश में बेहतर कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश ...

‘मन की बात’ 30 जनवरी, 2022 को सुबह 11.30 बजे होगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ 30 जनवरी, 2022 को सुबह 11.30 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 30 जनवरी, 2022 को होने वाली ‘मन की बात’ सुबह 11:30 बजे गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद शुरू होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि “इस महीने की #मन की बात, जोकि 30 तारीख को होगी, गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।” मन की बात का ये एपिसोड इस साल 2022 का पहला एपिसोड होगा। जबकि मन की बात कार्यक्रम का यह 85वां एपिसोड होगा। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम इस बार अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू होगा।...

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तीसरी लहर की सबसे ज्यादा मौतें, कोरोना डेथ रेट 1.44 फीसदी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 45 मरीजों की मौत हो गई. राजधानी में कोरोना डेथ रेट 1.44 फीसदी रही. तीसरी लहर में एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं. 5 जून के बाद एक दिन में इतनी ज्यादा मौत हुई हैं. राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,586 हो चुकी है. इसके अलावा होम आइसोलेशन में 48,356 मरीज हैं. तीसरी लहर में अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जरूरत कम पड़ रही है, लिहाजा ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग को किया गया है अलर्ट।...

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर अफवाह, परिजन बोले सलामती की करें दुआ

मुंबई। लगातर इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। शनिवार रात 9 बजकर 25 मिनट तक जारी सूचना के मुताबिक पिछले 15 दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती जरूर हैं. पर उनकी हेल्थ को लेकर लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं. ऐसे में उनके प्रवक्ता और अस्पताल की तरफ से बार-बार सफाई दी जा रही है। बता दें कि कुछ देर पहले तक लता दी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट जारी किया गया था. जिसमें अस्पताल की डॉक्टर के हवाले से बयान जारी किया गया है और फैंस को बताया है कि लता दी की हालत में सुधार हो रहा है। सभी उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। उधर लता मंगेशकर के परिजनों और मित्रों ने कहा है कि इस तरह की अफवाहों को ना फैलाया जाए, उनके फैंस को हिम्मत दी जाए। गलत सूचनाओं का प्रसार ना किया जाए।...

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रतिनियुक्ति नियमों में प्रस्तावित संशोधन सहकारी संघवाद की भावना के विपरीत: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियम, 1954 के नियम 6 (संवर्ग अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति) में प्रस्तावित संशोधनों को रोके जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि ये प्रस्तावित संशोधन हमारे संविधान की सहकारी संघवाद की भावना को प्रभावित करने वाले हैं। इससे केंद्र एवं राज्य सरकारों के लिए निर्धारित संवैधानिक क्षेत्राधिकार का उल्लंघन होगा और राज्य में पदस्थापित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों में निर्भय होकर एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की भावना में कमी आएगी। गहलोत ने अपने पत्र में देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 10 अक्टूबर, 1949 को संविधान सभा में अखिल भारतीय सेवा पर हुई बहस के दौरान दिए गए व्यक्तव्य ‘‘यदि आप एक कुशल अखिल भारतीय सेवा चाहते हैं, तो मैं आपको सलाह देता हूं कि आप सेवाओं को खुल...

मिलावटखोरों के खिलाफ राजस्थान सरकार ने कसी कमर, ज्यादा से ज्यादा निरीक्षण कर सैंपल लेने के दिए निर्देश

जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने व मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा मंत्री शुक्रवार को 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ मुहैया करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने व मिलावट पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1 जनवरी से अब तक 1700 से ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में प्रतिदिन औसतन 100 सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ...

राजस्थान के शहरी सीमा में अब 50 नहीं 100 मेहमान हो सकेंगे विवाह समारोह में शामिल

जयपुर। राज्य सरकार ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के क्रम में एक और गाइडलाइन जारी की। इसके तहत अब वीकेंड कर्फ्यू को शहरों तक सीमित कर दिया गया है। वहीं विवाह समारोह के दिशानिर्देश में संशोधन करते हुए तय किया कि पूरे प्रदेश में सौ लोग किसी भी विवाह कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। कुछ दिन पहले जारी गाइडलाइन में नगरीय क्षेत्रों में विवाह समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या घटाकर 50 कर दी गई थी। नई गाइडलाइन के अनुसार एक फरवरी से समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालय व्यवसाय एवं व्यापारिक संस्थानों, मार्केट एसोसिएशन को अपने, स्वयं, स्टाफ कार्मिकों के वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए जाने से संबंधित सूचना अनिवार्य रूप से चस्पा करनी होगी। इसका उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के संचालकों एवं मार्केट एसोसिएशन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह होटल संचालकों ...

राजस्थान राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक, कोरोना की स्थिति पर चर्चा, 12 साल से अधिक आयु के बच्चों के वैक्सीनेशन की उठी मांग

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोविड के बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड प्रोटोकॉल की प्रभावी पालना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण पर बल दिया गया। बैठक में बताया गया कि विगत कुछ सप्ताह से पॉजिटिविटी दर लगातार बढ़ रही है। मात्र एक सप्ताह में यह दर 7.61 प्रतिशत से बढ़कर 15.52 प्रतिशत तक अर्थात् दोगुनी हो चुकी है। संक्रमण की इस गति को रोकने के लिए जरूरी है कि आमजन के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल की निरंतर पालना की जाए। साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए फोकस्ड सैम्पलिंग की जाए। जिन लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण हैं, उनकी प्राथमिकता से जांच की जाए। यह भी बताया गया कि इस वायरस से छोटी आयु के बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। देश की भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित करना बेहद जरू...

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बना देश में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल प्लेटफॉर्म, ग्राहक आधार 5 करोड़ के आंकड़े के पार

नई दिल्ली. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक देश में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ एक डिजिटल भुगतान बैंक बन गया है. यह एक ‘डिजिटल-फर्स्ट बैंक’ है, जिसे भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के तहत भारतीय डाक के व्यापक भौतिक वितरण नेटवर्क की पटरियों पर स्‍थापित किया गया है. इसने अपनी स्थापना से ही डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से अपने वित्तीय समावेशन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रमुख उपलब्धि की घोषणा की है. आईपीपीबी ने यह घोषणा की है कि उसने अपने तीन वर्ष के संचालन में पांच करोड़ ग्राहक आधार के स्‍तर को पार कर लिया है और वह देश में तेजी से बढ़ते हुए डिजिटल भुगतान बैंकों में शामिल हो गया है. आईपीपीबी ने लगभग 1.47 लाख डोरस्टेप बैंकिंग सेवा प्रदाताओं की मदद से 1.36 लाख डाकघरों में (इनमें से 1.20 लाख ग्रामीण डाकघरों में) डिजिटल और पेपरलेस मोड में ये पांच करोड़ खाते खोले हैं. इससे आईपीप...

पंजाब राज्य की विधानसभा के लिए चुनाव तारीख बदली, अब 20 फरवरी को आम चुनाव

नई दिल्ली। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान जारी कर कहा कि उपलब्ध कराए गए सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद 8 जनवरी 2022 को पंजाब राज्य की विधानसभा के लिए वर्ष 2022 में होने वाले आम चुनावों की घोषणा की है, जिसके तहत चुनाव की अधिसूचना 21 जनवरी 2022 को जारी की जानी है और मतदान 14 फरवरी 2022 को होना है। आयोग को राज्य सरकार, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों की ओर से कई अनुरोध - पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें 16 फरवरी 2022 को मनाए जाने वाले श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में भक्तों की वाराणसी आवाजाही के संबंध में ध्यान आकर्षित किया गया है। उन लोगों द्वारा इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया गया है कि समारोह के दिन से लगभग एक सप्ताह पहले बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी की ओर रवाना होना शुरू...