नई दिल्ली. भारत में तीसरी तहर के बीच पहली बार बुधवार 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आए. रात 9 बजे तक देश में कुल 2 लाख 26 हजार 026 कोरोना केस सामने आए वहीं 355 मौतें दर्ज हुईं.
इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 49 हजार 224 बढ़ गई है. अब कुल 10 लाख 98 हजार 383 संक्रमित हो चुके हैं. इस दौरान 76,447 लोग ठीक भी हुए हैं.
बता दें कि देश में अब तक 3 करोड़ 62 लाख 96 हजार 452 लोग कोविड की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 3 करोड़ 46 लाख 98 हजार 503 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. अब तक 4 लाख 85 हजार 012 मौतें हो चुकी हैं....
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग और टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा जांचें होंगी उतना ही जल्दी हम कोविड संक्रमण को नियंत्रित कर सकेंगे। गालरिया मंगलवार को प्रदेश भर की मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, सीएमएचओ, पीएमओ, माइक्रोबायोलॉजी के नोडल ऑफिसर, ब्लॉक सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजिस्ट से कहा कि आने वाले दिनों में टेस्टिंग और भी बढ़ सकती है। ऐसे में मैनपावर की कमी नही रहने दें। उन्होंने अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में निरंतर सर्विलांस करने के भी निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि प्रदेश के 532 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स में से 473 प्रारंभ हो गए हैं। शेष भी जल्द ही कमीशंड हो जाएंगे। उन्होंने कहा कहा कि 40 हजार ऑक्सीजन कंसनट्रेटर और अन्य उपकरणों से 1050...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना का कहर लगातार बढता जा रहा है. एक ही सप्ताह में कोरोना ने प्रदेश में दूसरी लहर की तर्ज पर तेजी पकड़ ली है. पिछले चौबीस घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान में हर घंटे जहां करीब 254 तो हर मिनट 4 से 5 संक्रमित मिले. वहीं 24 घंटों में 2 लोगों की मौत भी हो गई.
राज्य में सोमवार को 6095 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जयपुर में सर्वाधिक कोरोना रोगी मिलने का क्रम जारी है तथा वहां दो कोरोना रोगियों की मौत भी हुई है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 2749 नए पॉजिटिव मिले।
इसके अलावा उदयपुर में 324, कोटा में 325, सीकर में 173, जोधपुर में 601, चित्तौड़गढ़ में 180, बीकानेर में 201, बाड़मेर में 234, अलवर में 375, अजमेर में 128 व भीलवाड़ा में 95 नए केस सामने आए। राज्य में एक्टिव केस 25हजार 88 हो गए हैं।
उधर राजस्थान में कोरोना की जांच RTPCR टेस्ट के बाद ...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण खतरनाक रुप ले चुका है. मुख्यमंत्री आवास पर VVIP गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर समेत 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोविड पॉजिटिव हुए थे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है.
बता दें कि मुख्यमंत्री आवास से 96 लोगों के सैंपल लिए गए थे. इनमें 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक साथ इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर CM हाउस में हड़कंप मच गया.
उधर CM अशोक गहलोत ने कहा कि देशभर में कोविड संक्रमण बहुत तेज गति से फैल रहा है। हम सभी लोगों को बार-बार आगाह कर रहे हैं कि घर से कम से कम और बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें, प्रदेश में भले ही लॉकडाउन नहीं है, लेकिन सभी स्व-अनुशासित होकर लॉकडाउन की तरह ही व्यवहार करें और पूरी सतर्कता बरतें।
मास्क पहनने, हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने...
नई दिल्ली (Omicron VS Delta Variant ). देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. तीसरी लहर आ गई है. हर राज्य में प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं. मौतों का आंकड़ा फिर बढने लगा है. देश के कई राज्यों में लगातार नए केस सामने आ रहे हैं. पीएम ने भी इस पर समीक्षा बैठक की है. इस वक्त सबसे ज्यादा खतरा कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का बना हुआ है. हालांकि एक्सपर्ट इसे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से कमजोर बता रहे हैं.
अब तक हुए रिसर्च और एक्सपर्ट व्यू के मुताबिक जो तथ्य सामने आए हैं उसके जरिए समझा जा सकता है कि मानव शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिहाज से कोरोना के ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट में कितना अंतर है?
यहां क्लिक कर जानें: ओमिक्रोन V/S डेल्टा वैरिएंट, किसमें कितना है दम?
...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आ गई है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5660 केस मिले। राज्य में 12 जिलों में संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। इनमें 2377 केस अकेले जयपुर में मिले हैं। इसके अलावा कोटा में 209, जोधपुर में 600, अलवर में 364, उदयपुर 312, पाली में 105, दौसा में 109, चित्तौड़गढ़ में 146, बीकानेर में 237, भीलवाड़ा में 166, भरतपुर में 200, व अजमेर में 130 नए केस सामने आए। इसी तरह नागौर में 49, प्रतापगढ़ में 44, सवाईमाधोपुर में 90, सीकर में 79, सिरोही में 53, टोंक में 46, झालावाड़ में 30, हनुमानगढ़ में 26, श्रीगंगानगर में 30, डूंगरपुर में 46, चूरू में 68, बाड़मेर में 40, बांसवाड़ा में 36, बारां में दो व बूंदी में 11 नए पॉजिटिव सामने आए।
राज्य में एक्टिव केस 19467 हो गए हैं। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को...
राजस्थान सरकार ने बढते कोरोना केस के बाद सख्ती लागू कर दी है और नई कोरोना गाइडलाइन लागू कर दी है. अब राजस्थान आने वाले यात्रियों को डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट अथवा आगमन से पूर्व यात्रा प्रारंभ करने के 72घंटे के भीतर करवाई गई आरटी पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. यदि ऐसा नहीं किया गया तो मौके पर ही राज्य में प्रवेश पर टेस्ट कराया जाएगा और 7 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा. राजस्थान सरकार ने बढते कोरोना केस के बाद सख्ती लागू कर दी है और नई कोरोना गाइडलाइन लागू कर दी है. अब राजस्थान आने वाले यात्रियों को डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट अथवा आगमन से पूर्व यात्रा प्रारंभ करने के 72घंटे के भीतर करवाई गई आरटी पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. यदि ऐसा नहीं किया गया तो मौके पर ही राज्य में प्रवेश पर टेस्ट कराया जाएगा और 7 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा. 12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी त...
नई दिल्ली. इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे. सात चरणों में पांच राज्यों में चुनाव होंगे. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा.
पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी.
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के औपचारिक ऐलान के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. 10 फरवरी से मतदान शुरू हो रहा है और 10 मार्च को सभी राज्यों के नतीजे आ जाएंगे.
...
नागौर के अभियान सिलिकोसिस केयर को ‘एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन’ केटेगरी में 24 वें नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा गया. यह अवार्ड केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान, एटॉमिक एनर्जी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह व तेलंगाना के नगरीय निकाय, शहरी विकास उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामाराव तथा प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार के सचिव वी श्रीनिवास ने जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व उनकी टीम को शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित 24 वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रदान किया. एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन की सिल्वर कैटेगरी में दिए गए. इस अवार्ड के तहत नागौर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व उनकी टीम को पु...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है. इसके हल्के में ना लें. क्योंकि यदि पिछले चौबीस घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर घंटे राजस्थान में करीब 137 कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं. इतना ही नहीं जयपुर में 1 और करोली में 1 की मौेत हो गई है. सबसे ज्यादा 1527 कोरोना संक्रमित जयपुर में मिले हैं. जोधपुर में 440, अलवर में 219, उदयपुर में 189, अजमेर में 103, कोटा में 100 सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. राजस्थान में एक्टिव केस 10, 287 हो गए हैं. पिछले चौबीस घंटों में राजस्थान में कुल 3300 केस सामने आए.
...