India

सामने आई सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे की वजह, अफवाहों पर लगा विराम

नई दिल्ली. सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे पर रिपोर्ट (CDS General Bipin Rawat's Helicopter Crash Report) का पूरे देश को इंतजार था. हर कोई जानना चाहता था कि आखिर इस हादसे की वजह क्या रही. Helicopter Crash कैसे हुआ. यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ था. ऐसे में हादसे की जांच के संबंध में गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी टीम की रिपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेलिकॉप्टर क्रैश होने का एक बड़ा कारण खराब मौसम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. अब लीगल विंग के पास कानूनी सलाह के लिए इसे भेजा गया है. जल्द यह रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख को सौंप दी जाएगी. बहरहाल वायुसेना की ओर से रिपोर्ट को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.  पर सूत्रों के हवाले से मीडिया ने बताया कि खराब मौसम क...

नए साल पर ओमिक्रोन ब्लास्ट, राजस्थान में एक ही दिन में 52 नए केस आए सामने

जयपुर. राजस्थान में ओमिक्रोन वायरस ने अपने पांव पसार लिए हैं. नए साल के पहले दिन राज्य में कुल 52 ओमिक्रोन के नए मामले सामने आए. इनमें सबसे ज्यादा 38 केस जयपुर में मिले. प्रतापगढ़, सिरोही, बीकानेर में 3-3, जोधपुर में 2 केस सामने आए. वहीं अजमेर, सीकर एवं भीलवाड़ा में 1-1 नए रोगी मिले.  उक्त सभी व्यक्तियों की संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कान्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए ओमिक्रोन पाॅजिटिव केसेस को डेडिकेटेट ओमिक्रोन वार्ड में आईसोलेट किया जा रहा है। उपरोक्त 52 व्यक्तियों में से 9 विदेश यात्रा से लौटे हैं, 4 व्यक्ति विदेशी यात्रियों के कान्टेक्ट हैं, 12 व्यक्तियों ने अन्य राज्यों से यात्रा की है। 2 पूर्व में पाये गये ओमिक्रोन के कान्टेक्ट हैं। अब तक राजस्थान में वर्तमान में आज 121 व्यक्ति ओमिक्रोन पाॅजिटिव पाये गये है। पूर्व में पाये गये 69 ओमिक्रोन व्यक्तियों मे...

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में 50 लाख रुपए तक के फ्लैट्स के बिक्री डॉक्यूमेंट्स पर स्टाम्प ड्यूटी में 2% छूट 31 मार्च, 2022 तक बढ़ी

जयपुर. नए साल में यदि आप फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में 50 लाख रुपए तक के फ्लैट्स खरीदने-बेचने वालों को राजस्थान सरकार ने बिक्री डॉक्यूमेंट्स पर दी गई स्टाम्प ड्यूटी में  2 फीसदी छूट को 31 मार्च, 2022 तक बढ़़ा दिया है। लगातार तीसरी बार 3 महीने के लिए छूट का पीरियड बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दी है।  इससे पहले कोरोना काल में बिगड़े आर्थिक हालातों को देखते हुए सरकार ने सबसे पहले 30 जून, 2021 तक यह छूट दी थी। फिर 30 सितम्बर, 2021 और 31 दिसम्बर, 2021 तक 3-3 महीने के लिए दो बार रियायती पीरियड बढ़़ाया गया था।  रियायत से जनता को राहत मिलने और सरकार का रेवेन्यू बढ़ने के कारण ही फिर से रियायत का समय बढ़ाया गया है। ब्याज-पैनल्टी में छूट का फैसला साथ ही प्रदेश सरकार ने बकाया बकाया स्ट...

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, करीब 20 घायल

Mata Vaishno Devi Mandir Incident: जम्मू कश्मीर में नया साल दुखभरी खबर लाया। यहां माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है गई है। एलजी ने जारी किए कई हेल्पलाइन नंबर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। - वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरः 01991-234804 01991-234053 अन्य हेल्पलाइन नंबरः PCR Katra 01991232010/ 9419145182 PCR Reasi 0199145076/ 9622856295 DC Office Reasi Control room 01991245763/ 9419839557...

राजस्थान में 32 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी

जयपुर। राजस्थान में 32 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक लेवल वन और टू, सामान्य और विशेष शिक्षा के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 10 जनवरी से 9 फरवरी तक भरे जाएंगे। अभ्यार्थी को एसएसओ आईडी के माध्यम से विभागीय वेबसाइट http://recruitment.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एक से अधिक पद की योग्यता या पात्रता होने पर अभ्यार्थी को अलग अलग आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञप्ति पदों के विरूद्ध अनुसूचित क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान और प्रदेश के बाहर के अभ्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे और अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञप्ति पदों के विरूद्ध केवल राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र के मूल अभ्यार्थी ह...

CM गहलोत ने कम सैंपलिंग पर जताई नाराजगी, 3 जनवरी से सख्ती और गृह विभाग को सख्त गाइडलाइन बनाने के दिए निर्देश

जयपुर. राजस्थान सरकार एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सख्ती करने वाली है. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमें वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती करनी होगी. 3 जनवरी से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू से लेकर सख्ती शुरू होगी. पंजाब की तर्ज पर अब राजस्थान को भी नई एसओपी जारी करनी पड़ेगी.  उन्होंने कहा कि 31 जनवरी वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का समय है. इसके बाद हमें सख्ती करनी होगी.  जयपुर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास पर जयपुर के जनप्रतिनिधि, आला अफसरों, एक्सपर्ट के साथ की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही. सीएम राज्य के गृह विभाग को बैठक में जो भी राय आई उसके अनुरूप प्रदेश की नई गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियों की समय अवधि बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों...

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से भारत में हुई पहली मौत

महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे पिपरी चिंचवाड़ निवासी 52 वर्षीय शख्स की ओमिक्रॉन की चपेट में आने से मौत हो गई है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से भारत में हुई पहली मौत के बाद देशभर में चिंता बढ़ गई है. इस शख्स को यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. देश में ओमिक्रॉन मरीज की मौत का यह पहला मामला है. इस मौत ने एक बड़े भावी खतरे के भी संकेत दिए हैं. दरअसल पहले ही महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में दोगुनी गति से इजाफा हो रहा है. ऐसे में ये मौत चिंता बढ़ाने वाली है. कई अन्य राज्यों में भी ओमिक्रोन तेजी से फेल रहा है....

राजस्थान को करीब 20,000 नए शिक्षक मिलेंगे, 2022 में 14-15 मई को होगी रीट परीक्षा

जयपुर. वर्ष 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है जिससे प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों हेतु भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं को भी माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।...

दिल्ली बनी ओमिक्रोन की भी राजधानी, नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 263 मामलों की पुष्टि जो देश में सबसे अधिक

Delhi COVID Update: देश की राजधानी दिल्ली ओमिक्रोन की भी राजधानी बन गई है। दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) के नए मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के 263 मामलों की पुष्टि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है. जिसके बाद दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1313 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जो 26 मई के बाद से सर्वाधिक मामले हैं. नए केस आने के बाद संक्रमण दर 1.73 हो गई है. इस समय 3081 मरीजों का इलाज चल रहा है....

कोरोना संक्रमण बढ़ा, राजस्थान में रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू, CM ने सख्ती से प्रभावी पालना के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से फैलते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई। दुनिया के 116 देशों और देश के कई राज्यों में कोरोना एवं ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते केसों के दृष्टिगत मंत्रिपरिषद् ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में भी संक्रमण से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए आवश्यक पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है। बैठक में मंत्रिपरिषद् ने संक्रमण के फैलाव को देखते हुए प्रदेश में रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू की प्रभावी पालना कराए जाने का निर्णय लिया है।साथ ही, मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की सख्ती से पालना कराए जाने पर जोर दिया। साथ ही मंत्रिपरिषद् ने 31 जनवरी तक पात्र सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने त...