Omicron Rajasthan Update: राजस्थान में ओमिक्रोन वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजस्थान में ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 43 हो गई है. देश में इस वेरिएंट से 17 राज्य में 400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके साथ ही राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के साथ में गृह विभाग को भी इस दिशा में ठोस कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी गाइडलाइंस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां बढ़ाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की घोषणा कर दी गई है। ओमिक्रोन व...
जयपुर. प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में कैप्टन बनने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आज दिल्ली में 124 सिख रेजिमेंट की जनरल मीटिंग और ड्रिल में हिस्सा लिया। सचिन पायलट का हाल ही में कैप्टन पद पर प्रमोशन हुआ है। जिसके बाद आज पायलट आर्मी की कॉम्बैट ड्रेस में नजर आए। सचिन पायलट के आर्मी ड्रेस में यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। सचिन ने टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के बाद पहली बार आर्मी की कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहने हुए फोटो ट्वीट की हैं। कॉम्बैट यूनिफॉर्म आर्मी में युद्ध और फील्ड ऑपरेशन में पहनी जाती है। सचिन पायलट ने सिंतबर 2012 में केंद्रीय मंत्री रहते हुए टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर ज्वायन किया था। पायलट उसके बाद हर साल कुछ समय के लिए टेरिटोरियल आर्मी में कुछ समय सेवा देते हैं। पायलट को सिख रेजिमेंट दी गई है। पायलट को नौ साल बाद अब कैप्टन पद पर प्रमोशन...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 26 दिसम्बर से बाड़ा पदमपुरा में शुरू होगा. शिविर को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे, जिससे आम जनता को राहत मिल सके. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा. इसके साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य के विपक्षी दल भाजपा की नाकामियों को भी जनता तक पहुंचाएंगे. डोटासरा ने कहा कि 26 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक बाड़ा पदमपुरा में हाेने वाले कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के विचारक पार्टी की रीति नीति, सिद्धांत और कल्चर के बारे में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. डाेटासरा ने कहा कि डिजिटल मेम्बरशिप अभियान की लॉन्चिंग को लेकर दिल्ली में आला नेताओं से चर्चा के बाद न...
जयपुर। दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों में भी इसके मामले सामने आने के कारण वापस सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया है। ऐसे में प्रदेशवासी कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू की प्रभावी पालना करें। अन्यथा राज्य सरकार सख्त कदम उठाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह सख्त चेतावनी दी है।
अपने निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड समीक्षा बैठक को CM ने संबोधित किया। कहा कि आमजन ओमिक्रॉन वेरिएंट को गंभीरता से लें और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। आमजन आवश्यक रूप से मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ दिनों तक अभियान चलाकर आमजन को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जाए। बाद में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सख्ती बरतें। साथ ही, चिकित्सा विभाग चिन्हित जग...
दुबई में ‘‘भारत गौरव अवार्ड’’ आयोजित हुआ। जिसमें देश विदेश की नामी हस्तियों को ‘‘भारत गौरव अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ द्वारा यह अवार्ड समारोह वर्ष 2012 से अनवरत जारी है। इस अवार्ड समारोह में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, पेरिस, मलेशिया, दुबई सहित कई देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ यूएई, एडमिनिस्टर ऑफिसर ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन ट्रेड एट इकोनॉमिक डेवलपमेंट इन दुबई के शेख अवाद मोहम्मद मुजरीन ने कहा कि भारतीयों ने पुरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। जब भारत को आजादी मिली थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन विश्व पटल पर भारतीय इस प्रकार अपनी पहचान बनायेगें। आज सभी क्षेत्रों में भारतीय लोग अग्रणी भूमिका निभा...
- अक्षय ऊर्जा, आईटी-आईटीईएस, खनन क्षेत्रों में दिलचस्पी
- एक्सिस एनर्जी, सेमालिया एनर्जी, अक्षत ग्रीनटेक और क्रोकेट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 40,510 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई
हैदराबाद/ जयपुर। हैदराबाद में राजस्थान सरकार के इन्वेस्टर्स कनेक्ट ने प्रदेश में उभरते औद्योगिक परिदृश्य और राज्य के निवेश अनुकूल नीति ढांचे पर निवेशकों का प्रभावी तरीके से ध्यान आकर्षित किया हैं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा मंत्री सुभाष गर्ग और राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने गुरुवार को हाइटेक शहर, हैदराबाद में निवेश रोड शो में निवेशकों के साथ विचार-विमर्श किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस व एनर्जी डा. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि रोड शो के दौरान एक्सिस एनर्जी, सेमालिया एनर्जी, अक्षत ग्रीनटेक और क्रोकेट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने...
जयपुर। राजपूत समाज के संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के हीरक जयंती समारोह में लाखों लोगों ने शिरकत की। उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई। राजपूत समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में समारोह में पहुंची। वे परंपरागत पोशाक में नजर आईं। जयपुर में सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन महाविद्यालय में देशभर से राजपूत समाज के लोग जुटे। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी समाज के समारोह में शिरकत करने के लिए लोगों ने पूरी ट्रेन ही बुक करवा ली। इसके लिए रेलवे को 30 लाख रुपए का किराया जमा करवाकर जैसलमेर से जयपुर तक के लिए 24 कोच की ट्रेन की बुकिंग करवाई गई थी।...
नई दिल्ली. मोबाइल की दुनिया में हर रोज हजारों करोड़ कमाने वाली चीनी मोबाइल कंपनियां आयकर विभाग की चपेट में आ गई हैं. आयकर विभाग (IT) ने बुधवार को देशभर में चीनी मोबाइल कंपनियों शाओमी, वनप्लस, ओप्पो के ठिकानों और इनसे जुड़ी संस्थाओं पर छापा मारा. दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक समेत करीब डेढ दर्जन ठिकानों पर यह छापे मारे गए. बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान गुप्त आय, कर चोरी, स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नाम पर धांधली के मामले को लेकर चलाया गया. चीनी मोबाइल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, कॉर्पोरेट दफ्तर, गोदामों और मैन्यूफैक्चरर्स के ठिकानों पर भी छापे मारे गए. बता दें कि इसी साल अगस्त में चीनी टेलिकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी ZTE के ठिकानों पर भी रेड मारी गई थी....
जयपुर. असंक्रामक रोगों की रोकथाम में खाद्य पदार्थ के पैकेट पर लैशेज जानकारी FOPL (front-of-package labeling) की आवश्यकता विषय पर गुरुभक्ति कल्याण समिति द्वारा जयपुर के आरएएस क्लब में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रसादीलाल मीना ने किया। कार्यशाला में बालरोग विशेषज्ञ व जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय पाठक, जयपुर सीएमएचओ नरोत्तम शर्मा व GHAI के डॉक्टर ओम बेरा, SKIT कॉलेज के छात्रों व शिक्षक अनुराग शर्मा ने भाग लिया।
डॉक्टर अशोक गुप्ता ने बच्चों पर फास्ट फूड के दुष्प्रभावों के सम्बंध में चर्चा करते हुए खाद्य पदार्थ पर सही जानकारी अंकित करने को अत्यावश्यक बताया। डॉक्टर विजय पाठक ने अतिरिक्त वसा नामक चीनी आदि के सेवन से बढ़ रहे हृदय रोगों के सम्बंध में चर्चा की. डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने...