India

भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स

Harnaaz Kaur Sandhu Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स बनी हैं। उनके नाम का जैसे ही ऐलान हुआ तो मंच पर हरनाज के आंसू निकल गए। हरनाज कौर संधू ने पैराग्वे और साउथ अफ्रीका की मॉडल्स को मात दी. हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2020 रहीं मेक्सिको की Andrea Meza ने ताज पहनाया. विजेता के रूप में अपने नाम का ऐलान होने पर संधू रो पड़ी थीं. वहीं ताज पहनने पर उनकी खुशी देखने लायक थी. उधर भारत सहित दुनिया भर की बड़ी हस्तियों ने हरनाज को यह किताब मिलने पर बधाइयां दी है।...

हिन्दू और हिंदुत्ववादी के राहुल गांधी के बयान पर बढ़ता बवाल, CM गहलोत ने दी सफाई, कही यह बात

जयपुर। जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में राहुल गांधी द्वारा हिंदू और हिंदुत्ववादी पर दिए गए बयान को लेकर भाजपाइयों ने विरोध तेज कर दिया है। लोग भी इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के बयान को और स्पष्ट तरीके से जनता के बीच पेश करने की कोशिश करी है। और अब राहुल गांधी के दिए गए बयान के पीछे की मंशा से आमजन को अवगत कराने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढें: हिंदुत्ववादी किसी धर्म को नहीं मानता, वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है: राहुल गांधी गहलोत ने राहुल गांधी के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि "सत्य, अहिंसा, प्यार, भाईचारा एवं सहिष्णुता को मानने वाला व्यक्ति हिन्दू है। हिन्दू किसी से नफरत नहीं करते एवं सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। जबकि छद्म हिन्दुत्ववादी हिंसा, असहिष्णुता एवं घृणा फैलाने में भरोसा रखते हैं। हिन्दू ...

हिंदुत्ववादी किसी धर्म को नहीं मानता, वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है: राहुल गांधी

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश मे 2014 से हिंदुत्ववादियों का राज, मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं। महंगाई हटाओ रैली में केंद्र पर राहुल गांधी जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि हिंदुओं को सत्ता में लाना है। जयपुर में महंगाई के खिलाफ आयोजित की गई रैली में राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि जो हिंदू होता है वह हर धर्म को मानता है लेकिन जो हिंदुत्ववादी होता है वह किसी धर्म को नहीं मानता। वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और अहिंसा में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी था। उन्होंने कहा कि अभी की केंद्र सरकार हिंदुत्ववादी है जिसका काम सिर्फ आपस में मार-काट करवाना है। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।...

मोदी पहले PM होंगे जो मुख्यमंत्री के पत्रों का जवाब नहीं देते, आज की 'महंगाई हटाओ रैली' मोदी सरकार के पतन के रूप में जानी जाएगी: CM गहलोत

जयपुर। CM अशोक गहलोत ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि 'आजादी के बाद राष्ट्रीय रैली दिल्ली के बाद पहली बार जयपुर में आयोजित हो रही है। जब से मोदी सरकार आई है, 7 साल का कुशासन आपके सामने है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का बेजा इस्तेमाल होने पर भी गहलोत ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा कि हालात बड़े गंभीर हैं। सब चीजों के दाम बढ़ गए।' गहलोत से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महंगाई कम करनी ही पड़ेगी। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि 'मोदी जी खुद का अकाउंट नहीं बचा सकते, देशवासियों को क्या बचाएंगे?' प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस प्रदेश उत्तर प्रदेश में मैं काम करती हूं, वहां पर बीजेपी सरकार करोड़ों रुपए सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च करती है। आम आदमी की परवाह नहीं है मोदी पर्यटन में व्यस्त, किसानों के पास...

कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली', सोनिया-राहुल गांधी पहुंचे जयपुर, CM गहलोत ने किया स्वागत

जयपुर। कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली', रैली के लिए जयपुर पहुंचे सोनिया गांधी और राहुल गांधी, CM गहलोत ने किया स्वागत।  प्रियंका गांधी भी रैली में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंची। विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों के CM और पूर्व CM भी रैली में शामिल हुए। रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।...

महंगाई हटाओ रैली से पहले बोले गहलोत "आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन"

जयपुर। कांग्रेस की जयपुर में आयोजित हो रही महंगाई हटाओ रैली से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि 'आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है. जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।' गहलोत ने कहा कि "मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तथा प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं। इस महारैली में शामिल होने प्रदेशभर से आए और अन्य राज्यों से आये सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं कि वे केन्द्र सरकार को संदेश देने के लिये पहुंचे हैं।" गहलोत बोले कि "इस म...

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक, बिटकॉइन को लेकर किया गया ट्वीट, PMO ने तुरंत किया रिकवर

PM Modi Twitter Account: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट शनिवार देर रात कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया और उनके अकाउंट से बिटकॉइन को लीगल करने का ट्वीट किया गया। ट्वीट में एक लिंक भी शेयर किया गया जिस पर जाकर लोगों को फ्री बिटकॉइन क्लेम करने को कहा गया। कई यूज़र्स के इस पर कमेंट्स भी आए। हालांकि इस ट्वीट को देखते ही ट्विटर पर कई लोगों ने आशंका जता दी कि प्रधानमंत्री का अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि पीएम का अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था। PMO ने कहा कि इस दौरान पीएम अकाउंट से किए गए ट्वीट को इग्नोर करें। बहरहाल इस हरकत के बाद हैकर्स ने साबित कर दिया कि वो किसी भी हद तक देश की साइबर सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का दुस्साहस कर सकते हैं।...

कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली' कल, रैली में दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने का दावा

जयपुर। महंगाई के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में 12 दिसंबर को कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली' होगी। इस रैली में दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। रैली की सभी तैयारियां कांग्रेस ने पूरी कर ली है। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों से कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए जयपुर आएंगे। भीड़ को देखते हुए जयपुर ट्रेफिक पुलिस ने यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। रैली स्थल विद्याधर नगर स्टेडियम पूरी तरह से कांग्रेसी रंग में सज के तैयार है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई आला मंत्रियों ने रैली से पहले मौके का मुआयना भी किया। जयपुर पुलिस कमिश्नर दिनभर व्यवस्थाओं के लिए सभा स्थल पर जुटे रहे।...

CDS बिपिन रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटियों ने किया अंतिम संस्कार

Bipin Rawat Funeral: हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गवाने वाले देश के वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें 17 तोपों की सलामी भी दी गई। रावत की बेटियों ने अंतिम संस्कार किया और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विक्की की हुई कटरीना कैफ, रॉयल शादी की सामने आई तस्वीरें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल दोनों परिणय सूत्र में बंध गए हैं। दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के शादी की पहली फोटो भी इंटरनेट पर आ गई है. इन तस्वीरों को खुद कैटरीना और विक्की ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह तस्वीरें मीडिया में भी छाई हुई हैं. ...