जयपुर। गुरुवार का दिन प्रदेशवासियों और चिकित्सा विभाग के लिए सुकून भरी खबर लाया। आरयूएचएस में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 9 मरीजों की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन सभी को आरयूएचएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ और असिम्टोमेटिक हैं।
उनकी ब्लड, सीटी स्कैन व अन्य सभी जांचें सामान्य हैं। चिकित्सकों ने उन्हें 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। चिकित्सा मंत्री श्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि विभाग कोरोना के नए वेरियंट को लेकर शुरू से ही सजग और सतर्क था। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आते ही संक्रमितों को आरयूएचएस में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग भी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि 9 मरीजों में से 4 की दोपहर और शेष 5 की दोनों नेगेटिव रिपोर्ट शाम को प्राप्त हुई। सभी मरीजों ...
Rajasthan best wedding destination :
जयपुर। पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान वेंडिंग डेस्टिनेशन के लिए सबकी पहली पसंद है । देश -दुनिया में प्रदेश वेंडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर सेलिब्रिटी द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ट्रेवल एंड लीजर इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड-2021 में राजस्थान पर्यटन को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ और ‘सर्वश्रेष्ठ वेंडिंग डेस्टिनेशन‘ पुरस्कार से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड के 10 वें संस्करण में विजेता का चयन विभिन्न श्रेणी के पाठकों द्वारा दी गई रेटिंग के आधार पर किया गया है।...
Farmers Protest: लंबे समय बाद किसान आंदोलन समाप्त हो गया है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी और लंबित मांगों पर सरकार के प्रस्ताव के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान कर दिया. किसान मोर्चा ने साफ किया कि आंदोलन को खत्म नहीं किया जा रहा है, इसे अभी स्थगित किया गया है.
किसान नेता बलवीर राजेवाल ने कहा कि हम एक बड़ी जीत लेकर जा रहे हैं, एक अहंकारी सरकार को झुकाकर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, इसे अभी स्थगित किया गया है. 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की फिर बैठक होगी, जिसमें समीक्षा होगी. अगर सरकार दाएं-बाएं होती है तो आंदोलन फिर शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है. संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि 11 दिसंबर से विजय के साथ दिल्ली बॉर्डर से किसानों का जाना शुरू हो जाएगा.
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम पहले 10 तारीख से ही करन...
CDS Bipin Rawat Death: देश के जांबाज CDS बिपिन रावत के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। दुनियाभर से उनके निधन और इस हादसे पर शोक संवेदनाएं मिल रहीं हैं। इस बीच पाकिस्तान की सेना की भी प्रतिक्रिया आई है। पाक सेना ने सीडीएस बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत को लेकर दुख जाहिर किया है. पाकिस्तानी सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, "जनरल नदीम रजा, जनरल कमर जावेद बाजवा और सीओएएस (चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ) भारत में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हैं." बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलीकाप्टर क्रैश हादसे में सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई है. पाकिस्तान से भी सीडीएस बिपिन रावत और इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर संवेदनाएं जाहिर की गई...
देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमे वो शहीद हो गए हैं।
घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है. रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.'
जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला था।
...
Bipin Rawat Helicopter Crash:
इस वक्त देश के लिए सबसे बड़ी दुखद खबर जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। सेना का एक हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर को क्रैश हो गया जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत हो गई। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। तभी हेलिकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में क्रैश हो गया। सेना ने रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर के मलबे से शव निकाले।
हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे।
बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सेना के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। घटनाक्रम का बारीकी से जांच करने को कहा गया है। इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं इस दिशा में भी काम क...
Congress Rally in Jaipur: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस 12 दिसंबर को जयपुर में 'महंगाई हटाओ रैली' करने जा रही है. इस बीच राजस्थान सरकार और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस रैली को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रैली की तैयारियों को लेकर कहा कि रैली की हमारी बहुत शानदार तैयारी चल रही है और यह एक ऐतिहासिक रैली होगी। सोनिया गांधी जी ने, राहुल गांधी जी ने सोच-समझकर जयपुर को चुना है, महंगाई की मार हर नागरिक पर पड़ रही है देश के अंदर, महिलाएं बहुत दुःखी हैं, आम नागरिक दुःखी है. ये सरकार की आर्थिक नीतियों का परिणाम है कि आज महंगाई बढ़ती जा रही है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते गए और महंगाई बढ़ती गई। इसलिए मैंने कहा कि ये रैली जो है, इससे एनडीए गवर्नमेंट के पतन की शुरुआत हो गई है और ये रैली राजस्थान में अगले चुनाव में कां...
दिल्ली. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) एक दिवसीय शिखर सम्मेलन (annual bilateral summit) में शामिल हुए। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारत आने के लिए पुतिन की सराहना करते हुए कहा कि COVID-19 महामारी के बावजूद, भारत-रूस संबंधों के विकास की गति में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, "भारत और रूस के बीच संबंध वास्तव में अंतरराष्ट्रीय दोस्ती का एक अनूठा और विश्वसनीय मॉडल है।"
पीएम मोदी ने कहा, "कोविड से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, भारत-रूस संबंधों की वृद्धि की गति में कोई बदलाव नहीं आया है। हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। "
पीएम ने जोर देकर कहा कि पिछले कुछ दशकों में दुनिया ने कई मूलभूत परिवर्तन देखे हैं और विभिन्न भू-राजनीतिक समीकरण सामने आए ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के राजस्थान दौरे को लेकर पलटवार किया है उन्होंने अमित शाह के भाषण को जनता को भ्रमित करने वाला बताया।
भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए संबोधन पर बयान देते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अमित शाह जी को ये हो क्या गया है? वो राजस्थान आकर अनर्गल बातें कर रहे हैं। लगता है प्रदेश भाजपा ने उन्हें सत्य से अवगत नहीं करवाया या फिर उनमें अमित शाह जी को सत्य बताने की हिम्मत नहीं है अथवा उनका जानबूझकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
गहलोत ने कहा कि कोविड के दौरान राजस्थान आम आदमी को राहत दिलाने में सबसे आगे रहा है। अमित शाह जी को मालूम होना चाहिए था कि कोविड के दौरान प्रदेश सरकार ने 1866 करोड़ रुपये वहन कर 33 ल...
आंध्रप्रदेश. कई बार मियां बीवी की छोटी छोटी तकरार किस कदर जीवन पर भारी पड़ जाती है इसकी एक बड़ी बानगी हैदराबाद में देखने को मिली. यहां पेश से दर्जी पति ने अपनी पत्नी के लिए एक ब्लाउज सिला, लेकिन पत्नी जैसी उम्मीद कर रही थी ब्लाउज वैसा नहीं सिलने में आया. इसके बाद दोनों में इस मामूली सी बात पर बहस हो गई. जिसके बाद नाराज हैदराबाद निवासी एक 36 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
दरअसल यह विवाद तब बढा जब महिला ने अपने पति से सिलाई सुधारने के लिए कहा था लेकिन महिला के पति ने सिलाई सुधारने में आनाकानी की. जिसके बाद छोटी सी बात पर शुरू हुए इस झगड़े का दर्दनाक अंत हो गया.
स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की है जिसकी तफ्तीश जारी है लेकिन शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला ने शनिवार को अपने पति के साथ कथित तौर पर झगड़ा किया था, क्योंकि उसे अपने ब्लाउज की सिलाई प...