जयपुर। पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड रुपए की चोरी का मामला जहां पूरे देश भर में चर्चा का विषय बन गया था वहीं जयपुर पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। जयपुर पुलिस ने मामले में आरोपी शातिर चोर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है और जयपुर ले आई है।
होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चुराने वाले शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। पांच दिनों तक लगातार पीछा कर पुलिस ने जयेश को गुजरात में सूरत से पकड़ा है। जयेश सूरत में एक होटल में ठहरा हुआ था। जयेश के कब्जे से पुलिस ने जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर से चोर किए 2 करोड़ के गहने भी बरामद कर लिए हैं। यह गहने जयेश ने 25 नवंबर को मुंबई निवासी मुंबई निवासी राहुल बंथली के कमरे से चुराए थे। वे छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजीव बोथरा की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ...
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आगामी दिनों में प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने, दिसंबर के अंत तक शत—प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाने, दूसरे डोज में गति लाने और कोरोना से हुई मौतों के मुआवजे देने संबधी मामले जल्द से जल्द निष्पादित करने के निर्देश दिए हैं। मीणा ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग 4 घंटे मैराथन बैठक लेकर विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली और मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएचओ, पीएमओ, बीसीएमएचओ, संयुक्त निदेशक एवं संबंधित अधिकारी जुड़ेे रहे। चिकित्सा मंत्री ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्थलों जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजार, मंडियों, बस स्टैंड, रेलवे ...
जयपुर। इजाजत नहीं मिलने के बाद में अब कांग्रेस की 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई हटाओ रैली अब जयपुर में आयोजित होगी। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस रैली के लिए एआईसीसी के अन्य वरिष्ठ नेता भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। रैली का स्थान जल्द तय होगा, तैयारियां अंतिम दौर में हैं। रैली के लिए रामनिवास बाग या विद्याधर नगर प्रस्तावित है। इस सिलसिले में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी अजय माकन 3 दिसंबर को जयपुर आएंगे और सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बैठकर रैली स्थल का चयन करेंगे और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर काम करेंगे। बताया जा रहा है कि एआईसीसी की ओर से पहले ये रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जानी थी। इसके लिए कल पीसीसी में बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें सीएम गहलोत, प्रभारी माकन और पी...
जयपुर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद में राजस्थान कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। कांग्रेस ने 13 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष और दो प्रवक्ता भी बनाए गए है। सीताराम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, आर सी चौधरी और स्वर्णिम चतुर्वेदी को प्रवक्ता बनाया है।
इसके अलावा योगेश मिश्रा अलवर, रामचंद्र मीणा बारां, फतेह खान बाडमेर, यशपाल गहलोत बीकानेर शहर, रामजीलाल ओड को दौसा, उम्मेद सिंह तंवर को जैसलमेर, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर को झालावाड, हीराराम मेघवाल को जोधपुर ग्रामीण, सलीम खान को जोधपुर शहर उत्तर और नरेश जोशी को जोधपुर शहर दक्षिण, जाकिर हुसैन को नागौर, हरिसिंह राठौड को राजसमंद और सुनीता गठाला को सीकर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। दो नगर निगम वाले जोधपुर में दो जिलाध्यक्ष बनाए गए है। इनमें से बाड़मेर, बीकानेर (शहर), दौसा, जोधपुुर ग्रा...
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने माइंस के विभागीय अधिकारियों को गत वित्तीय वर्ष से दो हजार करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित करने के लक्ष्य दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही और राजस्व छीजत रोकने से यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा।
एसीएस माइसं एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को सचिवालय से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्व अर्जन में माइंस विभाग द्वारा इस साल नया रेकार्ड स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आरसीसी और ईआरसीसी के लंबित ठेकों की नियमानुसार युक्तिसंगत रिजर्व प्राइस तय करते हुए ई नीलामी के निर्देश दिए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रभावी कार्यवाही से अवैध खनन व परिवहन में कमी आने लगी है पर अधिकारियों को फील्ड विजिट व रात्रिकालीन गश्त जारी रखनी हो...
Jack Dorsey Resign: जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO Jack Dorsey) का पद छोड़ दिया है. Jack Dorsey ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. और पराग अग्रवाल को अगला सीईओ बताया.
कंपनी के CTO पराग अग्रवाल (Parag Agrawal New Twitter CEO) को सीईओ बनाया जा सकता है.
जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है. यहां क्लिक कर अभी India Health TV को सब्सक्राइब करें
जैक डोर्सी ने लिखा, ‘कंपनी में सह-संस्थापक से CEO से लेकर अध्यक्ष से लेकर कार्यकारी अध्यक्ष तक, अंतरिम-सीईओ से सीईओ तक की भूमिका निभाने के लगभग 16 वर्ष बाद मैंने फैसला किया है कि आखिरकार मेरे जाने का समय आ गया है. पराग (पराग अग्रवाल) हमारे अगले सीईओ बनेंगे.’ इसके साथ ही अचानक मीडिया में पराग अग्रवाल छा गए हैं....
नई दिल्ली। शीतकालीन संसद का सत्र आज से शुरू हो गया है. सरकार द्वारा 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक पहले ही दिन लोकसभा में पारित हो गया.
पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से कृषि कानून वापसी बिल पास होने के बाद अब इस पर हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद तीनों कृषि कानून निरस्त हो जाएंगे....
नई दिल्ली. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ गया है. जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है. जिसके मुताबिक अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री बतानी होगी. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ओमिक्रॉन
वैरिएंट पर चिंता जताई गई है. जिसके बाद नए दिशा निर्देश 1 दिसंबर 2021 से अगले आदेश तक जारी रहेंगे.
नई गाइडलाइन के मुताबिक 12 जोखिम श्रेणी वाले देशों के यात्रियों को परीक्षण और अतिरिक्त निगरानी के अधीन रखा जाएगा. उन्हें अराइवल के बाद कोविड टेस्ट से गुजरना होगा और किसी भी कनेक्टिंग फ्लाइट को छोड़ने या लेने से पहले हवाई अड्डे पर जांच के परिणामों का इंतजार करना होगा. अगर टेस्ट नेगेटिव है, तो वे 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का पालन करेंगे, 8 वें दिन फिर टेस्ट कराना होगा और फिर नेगेटिव रिपोर्ट आती है तो अगले 7 दिनों के लिए उन्हें खुद अपने स्वास्थ्य की निगरा...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि हाल ही में जिन विधायकों को उनका सलाहकार बनाया गए है उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं दिया जाएगा।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि "हमने सलाहकार बनाए हैं, मीडिया से भी बना सकता हूं, मुख्यमंत्री किसी को भी सलाहकार बना सकता है, वहीं संसदीय सचिव पहले भी बनते थे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य मंत्री का स्टेटस नहीं मिलता, हमने आदेश निकाला ही नहीं है, खबर तो तब बनती जब हम उन्हें मंत्री का दर्जा देते।" बता दें कि मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति सलाहकारों को लेकर राज्यपाल ने जवाब मांगा था और इससे पहले भाजपा ने इस पर आपत्ति भी जताई थी।...
नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने भवनों के भीतरी भागों (इनडोर) में बेहतर वायु परिसंचरण और सूर्य के प्रकाश की सुविधा देने के लिए वास्तुकला पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया है. उन्होने कहा कि 'कोविड ने हमें याद दिलाया है कि जिस हवा में हम सांस लेते हैं वह भी हमारे स्वास्थ्य और भलाई को निर्धारित करती है. वायु की बिगड़ती गुणवत्ता के संबंध में, उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'स्थायित्व के दृष्टिकोण से विकास का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है.'
उपराष्ट्रपति ने इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी पर दूसरे वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया करते हुए यह बात कही. उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक निदान और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता है.
नायडु ने उन शोध अध्ययनों का उल्लेख किया जो यह दिखाते हैं कि सामान्य सांस लेने या बात करने से भी विषाणु...