जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने पीसीपीएऩडीटी अधिनियम के तहत सोमवार को संजीवनी हॉस्पिटल, सिरोही पर डिकॉय कार्यवाही करते हुये अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुये पाये जाने पर आरोपी चिकित्सक डॉ. संजीव जैन (निवासी सिरोही) एवं दलाल कृष्णा कुमारी निवासी उदयपुर को गिरफ्तार किया। काम में ली गयी सोनोग्राफी मशीन एवं सोनोग्राफी रिकॉर्ड जब्त किया गया।
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम अरूणा राजोरिया ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि संजीवनी हॉस्पिटल, सिरोही पर अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। सूचना के पुष्टिकरण के बाद डिकॉय दल गठित किया गया। दल ने डिकॉय गर्भवती महिला को सहयोगी के साथ उक्त संजीवनी हॉस्पिटल, सिरोही पर भेजा।
अरूणा राजोरिया ने बताया कि चिकित्सक संजीव जैन एवं दलाल कृष्णा कुमारी के मार्फत डिकॉय गर्भवती महिला से भ्रूण लि...
राजस्थान में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला यहां देखें लिस्ट
1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : विभाग : वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क
2. बी.डी. कल्ला : एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई
3. शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन
4. परसादी लाल मीणा : मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज
5. लालचंद कटारिया : कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य
6. प्रमोद जैन भाया : खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग
7. उदय लाल आंजना- सहकारिता विभाग
8. प्रताप सिंह खाचरियावास- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
9. सालेह मोहम्मद- अल्पसंख्यक मामलात विभाग
10. हेमाराम चौधरी- वन एवं पर्यावरण मंत्री
11. महेंद्रजीत सिंह मालवीया- जल...
जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद से ही कांग्रेस के भीतर कलह खुलकर सामने आने लगी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एडवाइजर बने हुए विधायक रामकेश मीणा को 24 घंटे भी नहीं बीते कि उन्होंने सचिन पायलट के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। सचिन पायलट पर कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने और आलाकमान को विभिन्न मामलों में गलत फीडबैक देने का भी आरोप लगाया।
रामकेश ने अरोप लगाया कि "पायलट ने आलाकमान को गुमराह किया, जिससे निर्दलीय व बसपा से आए विधायकों को तरजीह नहीं मिली। पायलट ने ही आलाकमान को गुमराह करके हमारे टिकट कटवाएं थे। इसके चलते ही हमारे साथी बसपा व निर्दलीय जीतकर आए। अगर टिकट वितरण के समय कमान अगर पूरी तरह से गहलोत के पास होती तो कांग्रेस की 150 सीटें आती। उन्होंने कहा कि हमने गहलोत सरकार को बचाने का काम किया, यहीं कारण रहा कि निर्दलीय मंत्री बनने पर पायलट ने राइड...
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल पुनर्गठन हो चुका है। लेकिन अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। ऐसे में उप नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर चुटकी ली है और अपने कई बयान ट्विटर पर जारी भी किए।
राठौड़ ने एक बयान जारी कर कहा कि "अपनी सदस्यता को दांव पर लगाकर हाथी से हाथ का सफर करने वाले बसपा के 5 माननीय विधायकों जिन्हें अयोग्य किए जाने की तलवार मा. सर्वोच्च न्यायालय ने अभी भी लटका रखी है तथा कांग्रेस पार्टी को अपने दम पर हराकर जीते संयम लोढ़ा सहित 10 निर्दलीय विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलने पर हुई निराशा पर हार्दिक संवेदनाएं. लगे रहो गुलफाम.. कभी तो किस्मत चमकेगी."
इतना ही नहीं राठौड़ ने कहा कि "सरकार के नये मंत्रिमंडल में राजस्थान के 13 जिलों अजमेर, नागौर, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपु...
जयपुर। राजस्थान में कैबिनेट पुनर्गठन के बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छह विधायकों को अपना सलाहकार बनाया है। 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों के बाद अब इन विधायकों को मुख्यमंत्री के सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नगर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा, दानिश अबरार इसमें शामिल हैं। बड़ी बात यह कि इनमें पायलट कैम्प से एक भी नहीं है। सभी 6 विधायक सीएम अशोक गहलोत के खास माने जाते हैं।...
जयपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान के राजभवन में राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को लेकर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय को शपथ दिलाई गई। 11 कैबिनेट मंत्री में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय,रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव,टीकाराम जूली, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत ने शपथ ली वहीं 4 राज्यमंत्री में जाहिदा, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढा और मुरारीलाल मीणा शपथ लेने वालों में शामिल रहे।...
राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की घोषणा के साथ ही सियासी घमासान भी अब बढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगा है।
कुछ विधायकों ने टीकाराम जुली के कैबिनेट में शामिल करने का विरोध किया है।
विधायक जोहरी लाल मीणा ने खुले रूप में विरोध करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और विधायक टीकाराम जुली के कैबिनेट में शामिल करने का विरोध किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री टीकाराम जुली को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर अलवर जिले के विधायक जोहरी लाल मीणा, सफिया खान, संदीप यादव, दीपचंद खेरिया, बाबू लाल बैरवा, नगर विधायक वाजिब अली, करौली विधायक लाखन मीना ने विरोध किया और अब नाराजगी के चलते मंत्रीमंडल की शपथ समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।...
जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को लेकर नाम सामने आ गए हैं. लिस्ट के मुताबिक 11 कैबिनेट मंत्री में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय,रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव,टीकाराम जूली, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत का नाम दिया गया है वहीं 4 राज्यमंत्री में जाहिदा, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढा और मुरारीलाल मीणा का नाम है।
पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता पायलट कैम्प से रमेश मीणा को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. वहीं गहलोत कैम्प से महेश जोशी भी कैबिनेट मंत्री बनेंगे.
इनके अलावा विश्वेन्द्र सिंह को फिर कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है. वरिष्ठ जाट नेता हेमाराम चौधरी को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया जा रहा है.
जनजाति क्षेत्र से आने वाले कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय को एक बार फिर राज्य कैबिनेट मंत्रीमंडल में मं...
जयपुर. राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए गए हैं ताकि मंत्रिमंडल का पुनर्गगठन किया जा सके.
बता दें कि राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन रविवार शाम 4:00 बजे होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सचिवालय में मंत्रियों के बैठने के लिए कमरों की तैयारी की जा रही है। तो स्टेट मोटर गैराज विभाग वाहनों की व्यवस्था में लग गया है। ...
जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन रविवार शाम 4:00 बजे होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सचिवालय में मंत्रियों के बैठने के लिए कमरों की तैयारी की जा रही है। तो स्टेट मोटर गैराज विभाग वाहनों की व्यवस्था में लग गया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से निकल कर सामने आई है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू करने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री सीएम गहलोत के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। मंत्रीमंडल के बारे मंथन किया जा रहा है। इसी बीच शनिवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक का भी आयोजन रखा गया है। माना जा रहा है इसमें सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए जाएंगे।...