सिरोही। थानाधिकारी सीमा जाखड़ व उसके साथ मौजूद तीन कॉन्स्टेबल ने डोडा-पोस्त से भरी गाड़ी को जब्त कर तस्कर से सौदा तय किया। 10 लाख रुपए लेकर तस्कर को बस में बिठाया और भगा दिया।
पुलिस की सौदेबाजी का पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज सामने आने पर रिश्वत लेकर तस्कर को भगाने के आरोप में एसपी धर्मेंद्र सिंह ने महिला थानाधिकारी सीमा जाखड़ सहित चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिले के बरलूट थाना पुलिस की ओर से दो दिन पहले की गई डोडा-पोस्त की कार्रवाई से जुड़ा यह पूरा मामला है।
बहरहाल राजस्थान पुलिस में यह पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है। उच्च अधिकारी भी इस मामले को लेकर काफी गंभीर है और अब एसएचओ सहित पूरी टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस मामले ने यह भी साबित कर दिया है कि किस कदर राजस्थान में पुलिस और अपराधियों के बीच में स...
जयपुर। केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी के लिए एक बड़ा कदम उठाए हैं और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल और सस्ता कर दिया है। आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जायेगी। इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी। राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस कमी की घोषणा की।
कैबिनेट की बैठक से पहले राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को वैट की दरें कम करने के संबंध में पत्र सौंपा था। इसमें कहा गया है कि सरकार वैट कम करके राज्य को मिलने वाले राजस्व को बढ़ा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कमी करने से राज्य में डीजल पर 12 रुपए व पेट्रोल पर 6 रुपए से ज्यादा की कमी आ गई है।...
जयपुर। गहलोत मंत्रिमंडल फेरबदल का काउंट डाउन स्टार्ट हो गया है। अब किसी भी समय तारीख का ऐलान हो सकता है।
कर्मचारियों के एक शपथ ग्रहण से जुड़े कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना संकटकाल के चलते लगातार देरी हो रही थी, लेकिन अब जल्द ही इस दिशा में सूचना दे दी जाएगी।
CM ने सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह में कहा- लगता है हमारा मंत्रिमंडल भी अब जल्दी ही पुनर्गठित हो जाएगा, लगता है आप ही के कारण ही यह रुका हुआ था, अब जल्दी ही हमारा भी शपथ ग्रहण समारोह होगा।
...
जयपुर। राजस्थान के शिक्षा विभाग में पैसे लेकर तबादलों का खेल किस कदर हावी है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों से पूछा कि क्या आप से तबादलों के पैसे लिए जाते हैं? तो शिक्षा मंत्री के सामने ही इन शिक्षकों ने बिना डरे हामी भर दी। यानी उनसे तबादलों के पैसे लिए जाते हैं। यह देख कर एक बार तो सीएम और उनके बगल में बैठे राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सकते में आ गए लेकिन मुख्यमंत्री ने स्थिति को संभाला और जल्द ही इससे मुक्ति दिलाने की बात कही। शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
BIG NEWS: महिला थानाधिकारी और 3 कांस्टेबल ने डोडा-पोस्त से भरी गाड़ी पकड़ी लेकिन 10 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर को भगाया! CCTV में हुआ रिकॉर्ड, सभी सस...
जयपुर। कोरोना का प्रकोप राजधानी जयपुर में एक बार फिर देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों अचानक जहां कोरोना के केस बढ़ गए हैं वहीं 100% क्षमता के साथ स्कूल खुलने के साथ ही स्कूलों में भी केस सामने आने लगे हैं।
मंगलवार को जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल में पढ़ने वाले भाई-बहन कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद SMS स्कूल प्रबंधन ने अगले 4 दिनों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई को बंद कर दी है।
महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य दामोदर गोयल के मुताबिक तीसरी और छठी कक्षा में पढ़ने वाले इन स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने सोमवार रात स्कूल प्रबंधन को उनके पॉजिटिव होने की जानकारी दी। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन अगले 4 दिनों तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी, ताकि स्कूल के दूसरे बच्चे घर बैठ भी पढ़ सकें।
उधर SMS स्कूल में यह मामला सामने आने के बाद अभ...
जयपुर। केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। अब अस्पतालों में उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति हत्या, दुष्कर्म, सड़ चुके शव और संदिग्ध बेईमानी के अलावा अन्य मामलों के लिए दी गई है। इसका उद्देश्य पर्याप्त बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के साथ अंगदान के लिए पोस्टमार्टम पर जोर देना भी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर लिखा कि 'अंग्रेजो के समय की व्यवस्था खत्म! 24 घंटे हो पाएगा Post-mortem' PM मोदी जी के 'Good Governance' के विचार को आगे बढ़ाते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि जिन हॉस्पिटल के पास रात को Post-mortem करने की सुविधा है वो अब सूर्यास्त के बाद भी Post-mortem कर पाएँगे।
...
जयपुर। महंगाई की मार के बीच राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका लगा है। बिजली उपभोक्ताओं का अगले तीन महीने तक बिजली का बिल बढ़कर आएगा। तीनों डिस्कॉम जयपुर, जोधपुर और अजमेर ने 33 पैसे यूनिट के हिसाब से बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। जिसका विपक्ष ने विरोध भी शुरू कर दिया है। यह फ्यूल सरचार्ज सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं पर रहेगा। जो अप्रैल 2021 से जून 2021 के लिए 33 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से लगेगा। इसकी रिकवरी जनवरी, फरवरी और मार्च 2021 के बिजली बिलों की रीडिंग के आधार पर होगी। डिस्कॉम पहले बकाया सरचार्ज की अगले 3 महीने तक वसूली करेगी। यह हर महीने बिल में जुड़कर आएगा। ऐसे में 550 करोड़ रुपए सरचार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे। इसकी वसूली अगले तीन महीने में हाेगी।
पिछले वित्तीय वर्ष की तिमाही (अप्रेल, मई व जून 2021) का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा और अगले माह...
जयपुर। राज्य में सस्ती बिजली उत्पादन की संभावनाओं को तलाशने के लिए कवायद शुरु कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने सोमवार को सचिवालय में डिस्कॉम चेयरमेन भास्कर ए सांवत, सीएमडी विद्युत उत्पादन निगम आरके शर्मा, संयुक्त सचिव एनर्जी आलोक रंजन व माइंस राजेन्द्र मक्कड, उपसचिव नीतू बारुपाल, विद्युत उत्पादन निगम के निदेशक पीएस सक्सेना सहित माइंस व एनर्जी विभाग के शीर्ष अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर राज्य में उपलब्ध खनिज संसाधनों का उपयोग राज्य के लिए विद्युत उत्पादन में करने के सभी संभावित विकल्प तलाशने को कहा है। ताकि प्रदेश में सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके।
बैठक में एमडी आरएसएमएम ओम कसेरा ने उदयपुर से वर्चुअल हिस्सा लिया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में लिग्नाइट के विपुल भण्डार होने के साथ ही जहां एक और लिग्नाइट का दोहन जारी है वहीं लिग्नाइट की ...
जयपुर. Covid के मामले पिछले तीन माह के बाद अचानक जयपुर में फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 3 माह में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना केस पिछले 24 घंटों में मिले हैं। पिछले 24 घंटों में 12 कोरोना के केस सामने आए हैं, जिसके बाद जयपुर में एक्टिव केस की संख्या 53 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 5 केस जयपुर के आदर्श नगर में मिले। बनीपार्क इलाके में 2 केस मिले। जवाहर नगर, मालवीय नगर, वैशाली नगर, राजापार्क में 1-1 केस सामने आए।
बता दें कि 5 अगस्त के बाद जयपुर में सबसे अधिक कोरोना के मामले 12 नवंबर को मिले थे उसके बाद आज 10 केस मिले। प्रशासन की चिंता इसलिए भी बढ गई है क्योंकि अब शादी के सावे शुरु होने जा रहे हैं। इसके अलावा बड़ा क्रिकेट आयोजन भी 17 नवम्बर को जयपुर में है. इससे मामले और बढने की संभावना है. क्योंकि शादियों में भीड़ जुटेगी और क्रिकेट स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक एक साथ मैच देखने पहुं...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बालदिवस पर बालसत्र का आयोजन किया गया। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार राजस्थान विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका में सवाल- जवाब कर गंभीर मुद्दे उठाए। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मंत्री बनकर बच्चों। ने सत्र चलाया। सदस्य बने बच्चों के प्रश्नों का जवाब दिया। बाल दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा में यह ऐतिहासिक सत्र आयोजित किया गया जिसके प्रत्यक्ष साक्षी बने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्रिगण और विधायक। विधानसभा के इस अनूठे सत्र में शून्यकाल और प्रश्नकाल का आयोजन किया गया।
बाल सत्र में बच्चों ने अध्यक्ष, सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री, मुख्य सचेतक, विधायकों की भूमिका निभाई। बाल सत्र के दौरान सदन में बैठकर देश की भावी पीढ़ी ने जनता से जुडे...