नई दिल्ली। बुधवार को देशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तकनीकी समिति ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश कर दी है। जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी।
बता दें कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक से अतिरिक्त जानकारी मांगी थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) के लिए तकनीकी सलाहकार समूह एक स्वतंत्र सलाहकार समूह है जो डब्ल्यूएचओ को सिफारिशें प्रदान करता है कि क्या कोविड -19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है या नहीं।
ज्ञात रहे कि कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने अपने टीके की इमरजेंसी इस्तेमाल उपयोग की मंजूरी के लिए 19 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ के समक्ष आवेदन दिया था। और लंबे समय से इसकी मंजूरी के इंतज़ार किया जा रहा था।...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के समीप संविधान क्लब बनेगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां विधानसभा में आयोजित बैठक में संविधान क्लब की रूपरेखा, इसके निर्माण, वास्तुशिल्प सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना मौजूद थे।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि राजस्थान के इस संविधान क्लब में राजस्थान की पारंपरिक वास्तुशिल्प की झलक दिखाई देगी। अति आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनने वाले संविधान क्लब का भवन में जयपुर का हैरिटेज प्रर्दर्शित होगा। जैसलमेर के पत्थर की जालियां इस भवन में लगाई जाएंगी। दिल्ली स्थित संवि...
जयपुर. विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने धरियावद और वल्लभनगर सीट पर जीत दर्ज की है. धरियावद में कांग्रेस के नगराज मीणा चुनाव जीत गये हैं. कांग्रेस ने यह सीट बीजेपी से छीनी है. वहीं वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत ने जीत हासिल की है.
राजस्थान कांग्रेस में अंतर्कलह के बाद भी धरियावद और वल्लभनगर में पार्टी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद यह भी तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत बहुत आसान नहीं है....
नई दिल्ली. दीपोत्सव के साथ ही बाजार में हजारों करोड़ का मिठाइयों का बाजार भी फल फूल रहा है. चमक धमक के साथ रंग बिरंगी मिठाइयों से बाजार अटे पड़े हैं. लेकिन त्योंहारी मौसम में मिठाइयों की मिठास के चक्कर में कहीं आपका स्वास्थ्य ना बिगड़ जाए इसका खास ध्यान रखें. खासकर बाजार में बिकने वाली मावे की मिलावटी और घटिया सामग्री से बनी रंग बिरंगी मिठाइयों से सावधान रहें. लोगों की जान से खिलवाड़ कर मिलावटी मिठाइयों के कारोबार से मुनाफा कमाने वाले कम नहीं हैं.
राष्ट्रीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत शर्मा के मुताबिक ऐसा नहीं है कि सभी जगह आपके साथ बाजार में धोखा हो रहा हो लेकिन भारतीय बाजारों में सरकारी निगरानी, सख्त कानूनों के बावजूद मिलावट रूक नहीं रही है. त्योंहारों के वक्त मिठाइयों की डिमांड अचानक बढ़ जाती है और उसकी आपूर्ति संभव नहीं होती ऐसे में मिलावट का कारोबार बढ़ जाता है. दिव...
मुंबई। 100 करोड़ की वसूली मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को आखिरकार रात 1 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले कई दिनों से वो लापता थे लेकिन सोमवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंचे थे। देशमुख को ED ने 5 बार पूछताछ के लिए समन भी भेजा था। लेकिन वो नहीं पहुंचे थे। उनके वकील इंद्रपाल सिंह ही ED ऑफिस पहुंचते थे। उनकी दलील थी कि देशमुख 75 साल के हैं और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वे पेश नहीं हो सकते। हालांकि ED उनकी दलीलों से संतुष्ठ नहीं थी।
करीब 13 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने पाया कि देशमुख की तरफ से किसी भी सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए गया। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ED के असिस्टेंट डायरेक्टर तासीन सुल्तान और उनकी टीम ने देशमुख से लगातार पूछताछ की। अब इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। बता दें ...
पटना। मोदी की हुंकार रैली में आज से ठीक 8 साल पहले आज ही के दिन सीरियल ब्लास्ट को अंजाम देने वाले 4 लोगों को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। पटना के गांधी मैदान में 2013 में हुए सीरियल ब्लास्ट में NIA की अदालत ने सोमवार को सजा का ऐलान कर दिया। ये एक संयोग ही है कि 27 अक्टूबर 2013 को हुए पटना सीरियल ब्लास्ट में ठीक 8 साल बाद 27 अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में आठ साल बाद फैसला देते हुए कोर्ट ने 9 आरोपियों को दोषी ठहराया। सोमवार को कोर्ट ने चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं 2 दोषियों को उम्रकैद और 2 दोषियों को 10 साल की सजा जबकि एक दोषी को 7 साल की सजा सुनाई है।
हैदर अली, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, इम्तियाज आलम को फांसी की सजा सुनाई गई है वहीं उमर सिद्दीकी, अजहरुद्दीन कुरैशी को उम...
जयपुर। भरतपुर के मथुरा थाने में आज एक महिला ने एक न्यायाधीश और उनके दो कार्मिकों के खिलाफ अपने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे (14) के साथ यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। इधर जोधपुर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने उक्त मामला दर्ज होने के बाद और शिकायत पर विशिष्ट न्यायाधीश को निलंबित कर दिया है।
उधर बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने इस पूरे मामले को गंभीर बताया है। ज़िला कलक्टर व SP को इस मामले में बच्चे को और उसके परिवार को संरक्षण देने के निर्देश दिए। जज पर इस पूरे मामले में पीड़ित बच्चे की मां और उसके परिवार को धमकाने और फंसाने का भी आरोप लगा है।
इतना ही नहीं ACB के एक अधिकारी का नाम भी परिवार पर दबाव बनाने के मामले में सामने आया है। जिसके बाद एसीबी के इस अधिकारी को भी पद से हटा दिया गया है। मामले का प्रकरण पुलिस मुख्यालय पहुंचा, सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी ...
परियोजना 15बी का पहला युद्धपोत वाई 12704 (विशाखापत्तनम) भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। परियोजना 15बी के तहत मझगांव डॉक्स लिमिटेड (एमडीएल) निर्देशित मिसाइल विध्वसंक युद्धपोतों का निर्माण कर रहा है। परियोजना 15बी के चार जहाजों के अनुबंध पर 28 जनवरी 2011 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन्हें विशाखापत्तनम श्रेणी के जहाजों के रूप में जाना जाता है। यह परियोजना पिछले दशक में शुरू किए गए कोलकाता श्रेणी (परियोजना 15ए) का अनुवर्ती है।
इस जहाज को भारतीय नौसेना की इन-हाउस डिजाइन संस्था, नौसेना&...
मुंबई। 27 दिनों के बाद आखिरकार आर्यन खान जेल से बाहर आ गए। गुरुवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिली थी। इसके बाद भी कागजात समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने की वजह से शुक्रवार को एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताई। जिसके बाद दीवाली से पहले आज सुबह-सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आर्यन को रिसीव करने के लिए शाहरुख खान जेल के बाहर मौजूद थे, लेकिन बाद में अपडेट आया कि शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि उन्हें लेने पहुंचे थे। इसके साथ ही घर पहुंचने के बाद आर्यन खान को देख घर में सब खुशी से भावुक थे।
आर्यन खान की घर वापसी ने मानो बॉलीवुड का दिल खुश कर दिया है। बॉलीवुड के सेलेब्स ट्वीट कर अपनी खुशी जता रहे है।...
नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की टीम ने संयुक्त रूप से दिनांक 29 अक्टूबर, 2021 को एक एरियल प्लेटफॉर्म से स्वदेशी रूप से विकसित लॉन्ग-रेंज बम (एलआरबी) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान से दागे जाने के बाद एलआर बम को निर्दिष्ट सीमाओं के भीतर सटीकता के साथ लंबी दूरी परस्थित भूमि-आधारित लक्ष्य के लिए निर्देशित किया गया। इस मिशन के सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उड़ीसा में एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर द्वारा तैनात इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस), टेलीमेट्री और रडार सहित कई रेंज सेंसर द्वारा बम की फ्लाइट और प्रदर्शन कीनिगरानी की गई थी।
एलआर बम को अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के समन्वय में हैदराबाद स्थित डीआरडीओ प्रयोगशाला, रिसर्च सेंटर इमारत द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
रक्षा मंत्री र...