India

एनसीआर, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में आयकर छापे, बड़े पैमाने पर आयातों की अंडर-इनवॉइस का खुलासा

नई दिल्ली. आयकर विभाग ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और इनके कलपुर्जों के एक आयातक और व्यापारी के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में फैले नेटवर्क के खिलाफ इस तलाशी अभियान को 10.10.2021 को शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डायरी और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिससे पता चलता है कि यह समूह बड़े पैमाने पर अंडर-इनवॉइसिंग और उसके माध्‍यम से आयात किए गए माल की गलत जानकारी देने में संलिप्‍त है। तलाशी के दौरान संदिग्‍ध लेनदेन, संपत्तियों में बेहिसाब निवेश, फर्जी ऋण आदि जैसे बड़ी संख्‍या में साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। इस कथित व्‍यापार में सीमा शुल्क से बचने के लिए कम मूल्य वाले और/या आयातित माल के विवरण की गलत जानकारियों के साथ कई शेल संस्थाओं के नाम पर माल का आयात किया गया है। बंदरगाहों पर मंजूरी मिलने पर,...

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में ग्रीन पटाखे चलाने की दी सशर्त अनुमति

जयपुर। राजस्थान सरकार ने आतिशबाजी के मामले में एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने प्रदेश (एनसीआर क्षेत्र को छोड़कर) में दीपावली पर दो घंटे (रात 8 से रात 10 बजे तक) के लिए ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति प्रदान की है। साथ ही क्रिसमस एवं नव वर्ष पर रात्रि 11.55 से रात्रि 12.30 बजे, गुरू पर्व पर रात्रि 8 से रात्रि 10 बजे तक तथा छठ पर्व पर सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक ग्रीन पटाखा चलाने की अनुमति होगी। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। अन्य त्योहारों पर आतिशबाजी के संबंध में गृह विभाग अलग से दिशा-निर्देश जारी करेगा।जिस शहर में एयर क्वालिटी पूअर या उससे ख़राब है, वहाँ पर उस दिन आतिशबाज़ी पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने अधिकतम छूट देते हुए ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति प्रदान की है।ग्रीन पटाखों का प्रमाणन केंद्र सरकार क...

भारतीय सेना का दल संयुक्त सैन्य "युद्धाभ्यास 2021" के लिए अमेरिका रवाना

नई दिल्ली. भारत और अमेरिका के बीच जारी रक्षा सहयोग के अंतर्गत संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "युद्ध अभ्यास 2021" 15 से 29 अक्टूबर 2021 तक संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ रिचर्डसन, अलास्का (यूएसए) में आयोजित किया जाएगा। भारतीय दल जिसमें एक इन्फैंट्री बटालियन के 350 कर्मी शामिल हैं 14 अक्टूबर 2021 को रवाना हुआ। युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयास है। यह संयुक्त अभ्यास का 17वां संस्करण होगा जिसे दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। बता दें कि इस अभ्यास का पिछला संस्करण फरवरी 2021 में राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग में एक और कदम है। इस अभ्यास का उद्देश्य दो सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास ठं...

राजस्थान के लिए राहत की खबर, कोल इंडिया व कोल ब्लॉक से कोयले की 20 रैक डिस्पेच

जयपुर। कोयले के देशव्यापी आपूर्ति संकट के बीच राजस्थान के लिए राहत भरी खबर है. राजस्थान के लिए कोयले की 20 रैक डिस्पैच कराने की कामयाबी मिल गई. राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल के बेहतरीन समन्वय के परिणाम स्वरूप कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों और विद्युत उत्पादन निगम व अडानी के संयुक्त उपक्रम से कोयले की पांच रैक अधिक डिस्पैच की गई. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मंगलवार को दिन में अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. अग्रवाल दिल्ली के लिए रवाना हुए और बुधवार को दिल्ली में केन्द्रीय कोयला सचिव अनिल कुमार जैन और केन्द्रीय पर्यावरण सचिव आरपी गुप्ता से अलग अलग मुलाकात कर कोयले की आपूर्ति बढ़वाने व संयुक्त उपक्रम में फेज दो की पर्यावरण स्वीकृति जारी कराने के लिए चर्चा की। उन्होंने ...

राजस्थान में एक और बड़ी परीक्षा, पटवार परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को, 15 लाख से ज्यादा ने किया आवेदन

जयपुर। राजस्थान में रीट के बाद एक और बड़ी भर्ती परीक्षा होने जा रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 23 से 24 अक्टूबर, 2021 को पटवार सीधी भर्ती परीक्षा आयो​जित होगी। परीक्षा हेतु पंजीबद्ध कुल 15 लाख 62 हजार 905 अभ्यर्थियों में से 5 लाख 2 हजार 307 महिला अभ्यर्थी हैं।  23 अक्टूबर( शनिवार) को प्रथम चरण की परीक्षा प्रातः 8ः30 से 11ः30 तथा इसी दिन द्वितीय चरण की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे आयोजित होगी। 24 अक्टूबर (रविवार) को तृतीय चरण की परीक्षा प्रातः 8ः30 से 11ः30 तथा इसी दिन चतुर्थ चरण की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे आयोजित होगी। बोर्ड सचिव हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में अवांछित सामग्री ले जाने का प्रयास करने, नकल करने, अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बैठाने अथवा प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त की जाकर बोर्ड द्...

अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोवैक्सीन, सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। भारत में बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का रास्ता साफ हो गया है। बच्चों की वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अब 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सिन को बनाया है। वह भारतीय कोरोना टीका है। कोरोना वायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी। अब देखना होगा बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सरकार किस तरह से सफल बनाती है।...

कथित REET पेपर लीक पर बवाल, जयपुर में बीजेपी और पुलिस में धक्का मुक्की, बल प्रयोग

जयपुर. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के कथित पेपर लीक मामले में विपक्ष आक्रामक है. राजस्थान भाजपा ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए. इस दौरान जयपुर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. भीड़ के आगे एकबारगी तो पुलिस बल कम पड़ गया लेकिन जल्द ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाल लिया. भाजपा कार्यकर्ता रीट परीक्षा पेपर की कथित धांधली की सीबीआई जांच और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग लेकर यह प्रदर्शन कर रहे थे. जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय से कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक तक प्रदर्शन करने पहुंचे थे. उधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि जब तक कथित धांधली की सीबीआई जांच नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा, अभी तो ये केवल शुरुआत है. इसके अलावा पून...

रीट परीक्षा में कथित धांधली का मास्टर माइंड बत्तीलाल मीणा हरिद्वार से गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान की चर्चित रीट परीक्षा के कथित पेपर लीक प्रकरण का मास्टरमाइंड बत्तीलाल मीणा गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तराखंड के केदारनाथ से राजस्थान SOG ने बत्ती लाल को गिरफ्तार किया है. बता दें कि एसओजी ने तीन दिन से उत्तराखंड में डेरा डाल रखा था. सरगना बत्तीलाल के साथ उसका एक और साथी भी गिरफ्तार किया गया है. ATS-SOG ADG अशोक राठौड़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. SOG काफी दिनों से बतीलाल की तलाश कर रही थी. बत्तीलाल मीणा के जनप्रतिनिधियों के साथ फोटो भी वायरल हुए थे. बत्ती लाल मीणा पूरे राजस्थान में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है....

बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की उपलब्धता पर्याप्त, बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका निराधार: कोयला मंत्रालय

नई दिल्ली. देश में कोयला संकट को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों के बाद कोयला मत्रालय ने साफ किया है कि बिजली संयंत्र की मांग को पूरा करने के लिए कोयले की उपलब्धता पर्याप्त है. बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका निराधार है. इस साल कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. भारी बारिश के बावजूद कोल इंडिया लिमिटेड ने बिजली क्षेत्र को 225 मीट्रिक टन से अधिक कोयले की आपूर्ति की है. कोयला मंत्रालय आश्वस्त करता है कि बिजली संयंत्र के पास कोयले का स्टॉक लगभग 72 लाख टन है, जो 4 दिनों की आवश्यकता के लिए पर्याप्त है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के पास 400 लाख टन से अधिक कोयला है जिसकी बिजली संयंत्रों को आपूर्ति की जा रही है। कोयला कंपनियों से मजबूत आपूर्ति के आधार पर इस वर्ष (सितंबर 2021 तक) घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बिजली संयंत्रों में क...

अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 145 बदमाश और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जयपुर. शहर की पुलिस ने देर रात 3 बजे 341 स्थानों पर एक साथ छापा मारकर 145 बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जयपुर के चारों सर्किल में 341 जगहों पर 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। गैंगवार के आरोपी, हिस्ट्रीशीटर, फरार वारंटी, चोरी की वारदातों में शामिल 382 बदमाशों की सूची बनाई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। मानसरोवर, मुहाना, मोतीडूंगरी, भांकरोटा, सांगानेर, प्रताप नगर, जवाहर नगर जैसे प्रमुख इलाकों में यह दबिश दी गई थी। 341 स्थानों पर पुलिस की टीम पहुंची। हर टीम में 7 पुलिसकर्मी थे। हर थाना स्तर पर बदमाशों को पकड़ कर घरों की तलाशी ली गई।  जयपुर शहर पुलिस के क्लीन बोल्ड अभियान के तहत अपराधियों पर यह शिंकजा कसा गया. पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में अलसुबह कुल 341 स्थानों पर दी गई दबिश. 145 अपराधी गिरफ्तार, 68 वाहन जब्त,...