हैदराबाद. आयकर विभाग ने हैदराबाद स्थित एक प्रमुख फार्मास्यूटिकल समूह पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। यह फार्मास्यूटिकल समूह इंटरमीडिएट्स, एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडियंट्स (एपीआई) तथा फार्मूलेशन के व्यवसाय से जुड़ा है। अधिकांश उत्पाद विदेशों अर्थात् अमेरिका, यूरोप, दुबई एवं अन्य अफ्रीकी देशों में निर्यात किए जाते हैं। तलाशी अभियान छह राज्यों के लगभग 50 स्थानों पर चलाया गया।
तलाशी के दौरान उन गुप्त ठिकानों की पहचान की गई, जहां बही खातों के दूसरे सैट तथा नकदी पाए गए थे। डिजिटल मीडिया, पेनड्राइव, दस्तावेज आदि के रूप में आपत्तिजनक साक्ष्य प्राप्त हुए हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य एसएससी समूह के रखरखाव वाले एसएपी ईआरपी सॉफ्टवेयर से एकत्र किए गए।
इन तलाशियों के दौरान, नकली और गैर...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की घर वापसी हो गई है। टाटा ग्रुप के पास 68 साल बाद यह वापस लौट आई है। डील फाइनल हो गई है। टाटा ग्रुप ने 18,000 करोड़ रुपए में इसे खरीद लिया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) ने इसका ऐलान किया। इससे टाटा के हाथ एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की कमान आ गई है।
जब एयर इंडिया विनिंग बिडर के हाथ में चली जाएगी तब कंपनी की बैलेंसशीट पर मौजूद 46,262 करोड़ रुपए का कर्ज AIAHL के पास जाएगा। सरकार को इस डील में 2,700 करोड़ रुपए का कैश मिलेगा। इसके साथ ही कार्गो और ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS की आधी हिस्सेदारी भी मिलेगी। दिसंबर तक डील क्लोज कर ली जाएगी, यानी लेनदेन पूरा हो जाएगा।
बता दें कि स्पाइसजेट के चेयरमैन के कंसॉर्टियम ने 15,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।...
नई दिल्ली/जयपुर। कांग्रेस के सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने 500 और 2000 के नोट से गांधीजी की फोटो को हटाने की मांग की है। प्रधानमंत्री से इस मामले में मांग करते हुए कहा कि 500 और 2000 के नोटों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो को हटाया जाए क्योंकि इन नोटों का इस्तेमाल भष्ट्राचार और रिश्वतखोरी के लिए किया जाता है, जो महात्मा गांधी जी का अपमान है।
बड़ी बात यह है कि राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार है और राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर कर रहे हैं।
विधायक ने बताया कि जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2020 तक भ्रष्टाचार के 616 मामले दर्ज किए गए हैं यानी औसतन हर दिन दो भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए। इस बीच इसे चिंतनीय आंकड़ा बताते हुए उन्होंने पीएम मोदी को खत लिखकर बड़े मूल्य के इन नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की अपील की है।
भरत सिंह ने ...
नई दिल्ली. भाजपा आलाकमान ने 2022 में पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की लेकिन ना तो मेनका गांधी को इसमें जगह दी गई और ना ही वरुण गांधी को. कार्यकारिणी में 80 लोगों को शामिल किया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा विवाद के बाद वरुण गांधी लगातार यूपी सरकार और मोदी सरकार पर आक्रामक नजर आ रहे हैं. पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लखीमपुर खीरी कांड पर हर दिन ट्वीट कर योगी सरकार पर दबाव बना रहे हैं. अपनी ही सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं. जिसके चलते उन्हें कार्यकारिणी से आउट रखा गया.
कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने कुछ दिनों पहले ही जयपुर के बड़े सरकारी अस्पताल जयपुरिया हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट (अधीक्षक) पद की जिम्मेदारी डॉ. सुनीत राणावत को सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि मरीजों से ज्यादा ध्यान उनका किसी और ही काम में लग गया, और राजस्थान सरकार ने ऊंची हैसियत रखने वाले डॉक्टर राणावत को तुरंत ही जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक पद से हटा दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए कर उनको मुख्यालय में लगाया है। राणावत की जगह अब डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को अधीक्षक बनाया है।
बता दें कि राणावत के खिलाफ हॉस्पिटल की एक कनिष्ठ सहायक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाए थे और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में उच्च स्तर पर इसकी शिकायत भी दी थी। राणावत के पास वर्तमान में जयपुरिया हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट के अलावा राजस्थान मेडीकल कौंसिल का रजिस्ट्रार पद और सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में अतिरिक्त ...
जयपुर। राजस्थान में रीट परीक्षा के नाम पर हो रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां इस मामले में सियासत गर्म है वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में नकल और पेपर लीक की जांच को CBI से कराने की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, DGP, प्रारम्भिक शिक्षा के निदेशक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव और SOG के ADG को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। REET पेपर आउट और नकल के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से निष्पक्ष जांच नहीं करने को लेकर लगी याचिका पर कोर्ट ने ये नोटिस जारी किए हैं। साथ ही याचिका की कॉपी एएजी और बोर्ड के वकील को भी दिलवाई गई है। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस इंद्रजीत सिंह की कोर्ट ने म...
हनुमानगढ़. राजस्थान एसीबी ने एक और भ्रष्टाचारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी श्रीगंगानगर की टीम ने मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले में आबकारी विभाग के जमादार होशियार सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जमादार को जंक्शन स्थित आबकारी कार्यालय में ही गिरफ्तार किया गया। इसकी शिकायत शराब ठेकेदार ने की थी। एसीबी के डीएसपी भूपेंद्र सोनी ने बताया कि परिवादी हेतराम को आबकारी विभाग हनुमानगढ़ से गांव लिखमीसर में शराब की कम्पोजिट दुकान वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित हुई है। दुकान का संचालन परिवादी व उसका सहयोगी दोस्त राकेश आजाद चला रहे हैं। एसीबी ने बताया कि परिवादी से आबकारी थाना हनुमानगढ़ के जमादार होशियार सिंह ठेका चलाने व अवैध ब्रांच चालू करने के लिए दो हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से पिछले महीनों की बकाया मंथली की मांग कर रहा है।
इस शिकायत का सत्यापन सोमवार को करव...
नई दिल्ली| मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) ने सोमवार शाम को अचानक काम करना बंद कर दिया. रात 9:07PM के बाद न तो व्हाट्सएप्प पर कोई मैसेज भेज पा रहा था, न ही रिसीव कर पा रहा था. इसके साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी काम करना बंद कर दिया. हालांकि, इस दौरान ट्विटर (Twitter) सामान्य रूप से चल रहा था.
बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए। बता दें दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं। ऐसे में इन...
नई दिल्ली। एक पति पर अपना घर जमाई बनकर रखने का दबाव एक औरत की जिंदगी इस कदर तबाह कर देगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। IAS पिता की इस बेटी और पूरे परिवार को अब अपने इस किये पर इतना पछतावा है। महिला फिर से पति के साथ रहने की मिन्नतें कर रही है, लेकिन अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत। 1995 से पत्नी पति से पीहर वालों के चक्कर मे ससुराल छोड़कर मायके चली तो गई लेकिन जब तक उसे समझ आयी वक़्त बहुत बीत चुका था। आज महिला की उम्र 50 साल और पति 55 साल है। ऐसे में अब एक दंपती से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि आप एक साथ नहीं रह सकते हैं तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर है। पत्नी के आगे बेबस पति ने दावा किया कि 13 जुलाई, 1995 को शादी के बाद उच्च शिक्षित और संपन्न परिवार से आने वाली उनकी पत्नी ने उन पर अपनी बूढ़ी मां और बेरोजगार भाई को छोड़ अगरतला स्थित अपने घर में 'घर जमाई' बनकर रहने के लिए दबाव ...
जयपुर। राज्य के माइंस विभाग ने सितंबर माह तक रिकॉर्ड दो हजार चार सौ दस करोड़ रुपए का राजस्व संग्रहित किया है। माइंस पेट्रोलियम एवं उर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राजस्व संकलन का यह नया रेकार्ड है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह में अवैध खनन परिवहन और भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करते हुए 4818 वाहन मशीनरी आदि जब्त करते हुए करीब 36 करोड़ रुपए की राशि वसूली गई है। इसमें करीब 21 करोड़ रु. की राशि की वसूली अवैध बजरी खनन परिवहन और भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए वसली गई है। अधिकारियों को रात्रिकालीन गश्त जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि लीज प्लॉट्स की नीलामी बजरी प्लॉट्स का आवंटन अवैध खनन परिवहन और भण्डारण पर सख्ती से राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि उच्च स्त...