जयपुर. राजस्थान में करदाताओं की समस्याओं के समाधान एवं कर संग्रहण व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग में कई बडे कदम सरकार ने उठाए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद बदले हुए परिदृश्य तथा राज्य में इसके बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाणिज्यिक कर विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जोन, नियमित सर्किल एवं वार्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है. साथ ही, करदाताओं की सुविधा के लिए अपीलीय प्राधिकारी कार्यालय भी स्वीकृत किए गए हैं. कर अपवंचन रोकने के लिए एन्फोर्समेंट विंग को मजबूत किया जा रहा है.
राज्य सरकार के कर राजस्व संग्रहण में वाणिज्यिक कर विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। राज्य के कर राजस्व में इसका योगदान लगभग 50 प्रतिशत तक है। वित्त वर्ष 2021-22 में कर राजस्व लक्ष्य 6...
नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट में एक गैंगस्टर की पेशी के दौरान गैंगवॉर हुआ है, जिसमे मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जितेंद्र पर हमला करने वाले दो हमलावर भी मौके पर ढेर कर दिए गए. गोगी, 2 शूटर सहित चार लोगों की मौत हो गई.
रोहिणी कोर्ट में हुए इस गैंगवार के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी और दहशत का माहौल फेल गया. बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट में जीतेंद्र गोगी की पेशी थी. लेकिन पेशी से पहले ही कोर्ट में मौजूद 2 शूटर ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई है.
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में शूटर पर फायरिंग की और उनकी भी मृत्यु हो गई है. हालांकि फायरिंग बहुत ज्यादा हुई है और ऐसी आशंका है कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है.
यह घटना रोहिणी कोर्ट के कोर्ट नम्बर 207 के अंदर हुई. कोर्ट में 35-40 राउंड फायरिंग हुई. एक महिला वकील के पैर ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने 26 सितंबर को राजस्थान के इतिहास में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। युवाओं के हित में रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
10 महत्वपूर्ण निर्णय:
1. रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के साथ पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था कर अभ्यर्थियों की निशुल्क यात्रा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
2. नकल, पेपर लीक अथवा परीक्षा से जुडी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल सरकारी कर्मचारी को सीधे बर्खास्त किया जाएगा। ऐसी गतिविधि में शामिल निजी संस्थानों के कार्मिकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ संस्थान की मान्यता हमेशा के लिए रद्द की जाएगी।
3. परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
4. प्रिंटिंग प्रेस से एग्जाम पेपर के परीक्षार्थी के पा...
नई दिल्ली. 16 दिसंबर, 2021 को बांग्लादेश की मुक्ति और 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 50 साल पूरे हो जाएंगे। भारत के इतिहास में इस ऐतिहासिक घटना के उपलक्ष्य में देशभर में स्वर्णिम विजय वर्ष समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। "विजय सांस्कृतिक महोत्सव" नामक सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य युद्ध् के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रदर्शन करना है। यह कार्यक्रम 26 से 29 सितंबर, 2021 तक कोलकाता में भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। फिल्म स्क्रीनिंग, थिएटर नाटकों, संगीत समारोहों और बैंड प्रदर्शनों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पांच दिन तक रवींद्र सदन और नंदन कॉन्वेंशन सेंटर कोलकाता में आयोजित करने की योजना बनाई गई है। "विजय सांस्कृतिक महोत्सव" के आयोजन द्वारा 1971 के मुक्ति संग्राम में इन बहादुर यो...
नई दिल्ली. आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम केन्द्र सरकार ने उठाया है. आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास के अंतर्गत पेटेंट फाइलिंग और अभियोजन के लिए 80% कम शुल्क से संबंधित लाभों को शैक्षणिक संस्थानों तक भी बढ़ाया गया है। केंद्र ने इस संबंध में पेटेंट नियमों में संशोधन को अधिसूचित कर दिया है।
ज्ञान अर्थव्यवस्था में नवाचार और रचनात्मकता को पोषित करने के महत्व को स्वीकार करते हुए भारत हाल के वर्षों में अपने बौद्धिक संपदा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। नवाचार के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने के लिए भारत सरकार का उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग उद्योग और शिक्षाविदों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसा शैक्षिक संस्थानों में किए गए अनुसंधान के व्यावसायीकरण को सुविधाजनक बनाकर ही किया ...
जयपुर। राजस्थान में 26 सितंबर को रीट परीक्षा (REET Exam 2021) के सफल और सुचारू संचालन के लिए सरकार की नींद उड़ी हुई है। अकेले जयपुर जिले में ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थियों की इस परीक्षा में शामिल होने की संभावना है जबकि पूरे प्रदेश में संख्या करीब 16 लाख के आसपास है। जयपुर कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा (Antar Singh Nehra) की पहल पर व्यापार संघों के पदाधिकारियों ने रीट परीक्षा को देखते हुये 26 सितम्बर को जयपुर में स्वैच्छिक बंद की घोषणा की है. राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि 26 सिंतबर को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में 16.51 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह प्रदेश की अभी तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट में यह भी जानकारी दी कि राजस्थान सरकार ने रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का इंतजाम किया है। अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है ...
नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री पद को छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह बागी हो गए हैं. और आगामी विधान सभा चुनाव में वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है. साथ ही कहा कि सिद्धू को किसी भी हाल में मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे क्योंकि वह देश के लिए बड़ा खतरा है.
उन्होंने सिद्धू को ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि राहुल-प्रियंका को अभी अनुभव नहीं है और सलाहकारों की ओर से उन्हें गुमराह किया जा रहा है. जिसका कांग्रेस को नुकसान हो रहा है.
अमरिंदर सिंह ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि चन्नी को गृह विभाग संभालने का कोई अनुभव नहीं है, जो काफी चिंताजनक है क्योंकि पंजाब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ 600 किमी की सीमा तय करता है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू न सिर्फ पंजाब बल्...
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कहर से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके आश्रितों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. मुआवजा देने को लेकर केंद्र सरकार ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दी है. मुआवजा उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो कोरोना से मौत का सर्टिफिकेट दिखाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने यह भी बताया कि शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तर पर काम करने वाली कमेटी भी गठित की जाएगी. जिसमें वो लोग शामिल होंगे जो कोरोना के राहत बचाव कामों में जुटे थे.
आपको बता दें कि कोविड डेथ पर मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस पर चल रही सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इस पर हलफनामा दाखिल करने को कहा था. याचिकाकर्ता ने 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 22 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का वक्त दिया था, जिसके बाद अब ...
जयपुर. राजस्थान के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ी ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ सहित 5 विभिन्न विभागों की 7 योजनाएं स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम सूची में शामिल की गयी है। इस संबंध में आयोजना विभाग ने आदेश जारी कर संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इन कार्यक्रमों के क्रियान्वन की गहन मनिटरिंग करें तथा वित्तिय एवं भौतिक प्रगति की सूचना तैयार कर हर माह की 7 तारीख तक मुख्यमंत्री कार्यालय तथा आयोजना विभाग को भिजवाना सुनिश्चित करे।
आदेश के मुताबिक इसके तहत कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’, उच्च शिक्षा विभाग की ‘कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ और ‘देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना’, स्वायत्त शासन विभाग की ‘इंदिरा रसोई योजना’ और ‘इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना&rsquo...
जयपुर. राजस्थान में भी अब सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का क्रेज लगातार बढने लगा है. जहां 75 हजार छात्र-छात्राएं वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रदेश में एक मॉडल बना है जिसमें 75 हजार छात्र-छात्राएं वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा सोमवार को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में महात्मा गांधी विद्यालय में कक्षा-कक्षों का शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में भामाशाह बलबीर सारण द्वारा 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्रवेश द्वार, विश्राम स्थल, ओटी मशीन एवं जल सुविधा का लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने कहा कि महात्मा ...