India

कन्हैया कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- 'कांग्रेस नहीं बची, तो देश नहीं बचेगा'

नई दिल्ली। 'कांग्रेस नहीं बची, तो देश नहीं बचेगा' यह कहते हुए कन्हैया कुमार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. लगातार मिल रहे झटकों के बीच कांग्रेस को आज दो युवा नेता मिल गए. कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया. दोनों के स्वागत के लिए बकायदा पार्टी दफ्तर में पोस्टर भी लगाए गए थे. हालांकि जिग्नेश ने औपचारिक तौर पर पार्टी की सदस्यतता नहीं ली है. जिग्नेश ने कहा, 'मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, इसलिए औपचारिक रूप से कांग्रेस ज्वॉइन नहीं कर सकता. लेकिन 2022 के चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर ही लड़ूंगा.' दो युवा नेताओं के कांग्रेस में शामिल कराए जाने से पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंचे और वहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से संपर्क किया....

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद गहलोत खेमे में खुशी, राजस्थान में अब जल्दबाजी करके रिस्क नहीं लेना चाहेगा कांग्रेस आलाकमान

जयपुर. पंजाब में कई बार कैप्टन अमरिंदर जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेता ने कहा कि आलाकमान ने जल्दबाजी में अपरिपक्वता के साथ फैसला लिया है, और सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं, वह पार्टी और राज्य दोनों के लिए खतरा है. बावजूद इसके आलाकमान ने कैप्टन से पद छीनकर सिद्धू के भरोसे पंजाब कांग्रेस में बदलाव कर दिए लेकिन जैसे ही मंगलवार को सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो कैप्टन फिर से कांंग्रेस आलाकमान को याद आने लगे. और अब लग रहा है मानो को बहुत बड़ा धोखा हो गया है, चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस किसी चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है. कांग्रेस की जगत हंसाई हुई सो अलग. पर इन सबके बीच राजस्थान कांग्रेस में गहलोत खेमा खासा उत्साहित नजर आ रहा है. इस एपिसोड के बाद अब यह तय हो गया है कि राजस्थान में गहलोत को हटाने जैसा फैसला अब आलाकमान के लिए सोचना भी मुश्किल होगा. क्योंकि अब आलाकमान किसी भी तरह क...

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अ​मरिंदर बोले - 'मैंने पहले ही कहा था कि सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं'

पंजाब. विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. एक तरफ कांग्रेस आलाकमान पहले ही कैप्टन अ​मरिंदर सिंह से नाराजगी मोल ले बैठा और नवजोत को खुश करने के लिए सीएम तक बदल डाला वहीं अब नवजोत सिंह ने ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है.  सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सिद्धू ने कुछ माह पहले ही पंजाब में पार्टी की कमान संभाली थी। सिद्धू से पहले सुनील जाखड़ प्रदेश प्रधान थे। इस बीच, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मैंने पहले ही कहा था कि सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं। वह सीमावर्ती राज्य के लिए फिट नहीं हैं।'' पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद गहलोत खेमे में खुशी, राजस्थान में अब जल्दबाजी करके...

राजस्थान विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। वल्लभनगर व धरियावद पर उप चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने आज इन दोनों सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी. वल्लभनगर सीट कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत व धरियावद सीट भाजपा के गौतम लाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई थी, जिस पर उपचुनाव की लंबे समय से रणनीति बन रही थी. दोनों ही सीटों पर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी. बता दें कि चुनाव आयोग ने 3 लोकसभा के साथ 30 विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की है. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 से 8 अक्टूम्बर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 30 अक्टूबर को मतदान तथा 2 नवम्बर को वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किये जायेंगे. दोनों ही प्रमुख दलों ने जीत की रणनीति पर काम शुरू कर...

औवेसी समर्थकों ने कहा, 'पाकिस्तान जिंदाबाद'! भड़की शिवसेना ने बताया ओवैसी को BJP का अंडरगारमेंट

मुंबई. Asaduddin Owaisi पर एक बार शिवसेना भड़की है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में ओवैसी को बीजेपी का अंडरगारमेंट तक बता दिया है. असल में ओवैसी समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने से से शिवसेना खफा है. 'सामना' में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश चुनाव के मौके पर जातीय, धार्मिक विद्वेष निर्माण करने की पूरी तैयारी ओवैसी महाशय ने कर ली है, ऐसा नजर आ रहा है. दो दिन पहले ओवैसी के प्रयागराज से लखनऊ जाने के दौरान रास्ते में उनके समर्थक जुट गए और उन्होंने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए.  इतना ही नहीं सामना में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होने तक क्या-क्या देखना पड़ेगा, क्या क्या कराया जाएगा, ये कहा नहीं जा सकता. बीजेपी की सफल यात्रा के परदे के पीछे के सूत्रधार मियां असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी बेहतरीन ढंग से काम में जुटी नजर आ रही है...

जयपुर में व्यापारी को 1 करोड़ की रंगदारी के लिए गैंगेस्टर से धमकी दिलवाने वाला उसका जानकर आनंद शांडिल्य गिरफ्तार

जयपुर. एक व्यापारी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी देने के लिए धमकी भरा फोन करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि व्यापारी का जानकार हार्डकोर बदमाश आनंद शांडिल्य निकला। जवाहर नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आनंद शांडिल्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया हार्डकोर बदमाश आनंद शांडिल्य कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल गैंग (Gangster Anandpal Gang) का सक्रिय सदस्य भी रहा है। और जयपुर के एक बड़े राजनेता के अलावा कई राजनेताओं से भी इसके सबंध रहे हैं। कई बड़े पैसे वालों में उनकी बैठक रही है। पड़ताल में यह बात सामने आई है कि आनंद शांडिल्य अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था। उसी दौरान वह आनंदपाल गैंग के गुर्गे सुभाष बराल और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। जिस व्यापारी को 1 करोड़ रुपए की रंगदारी देने के लिए व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई। वह पीड...

राजस्थान सरकार के इस अधिकारी ने 10 मिनट में करा दी 7 कोर्ट मैरिज, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ नाम दर्ज

जयपुर. अक्सर सरकारी अधिकारियों पर काम में लापरवाही और ढिलाई के आरोप लगते आए हैं, और सरकारी सिस्टम की सुस्ती पर भी सवाल उठते रहे हैं. लेकिन इस बात को गलत साबित करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने ना केवल भारत के अधिकारियों को अपने काम की गतिशीलता के मामले में पछाड़ा बल्कि उनके जितना तेजी से दुनिया में कोई भी अधिकारी सरकारी काम को अब तक निपटा नहीं पाया, जिसके चलते उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना डाला है. इंडिया हेल्थ: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अजवाइन के ये 7 रामबाण फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पंकज ओझा ने 10 मिनट में करा दी 7 कोर्ट मैरिज करा कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करवाया है. पंकज ओझा ने 4 जनवरी 2019 को कोटा एडीएम सिटी और मैरिज रजिस्ट्रार रहते हुए यह विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था. वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा यह र...

नकल के लिए ब्लू टूथ लगी चप्पल रीट अभ्यर्थियों को 6 लाख में बेची, तीन पकड़े गए

बीकानेर. रीट परीक्षा के दौरान नकल के कई तरीके एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. इसके बाद पिछले कुछ सालों  में हुई परीक्षाओं पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं. ऐसा लग रहा है मानों ऐसी कोई परीक्षा राजस्थान में नहीं हुई हो जिसमें नकल कराने वाले गिरोह सक्रिय ना रहे हों. ऐसा ही एक ताजा मामला रीट परीक्षा के दौरान बीकानेर में सामने आया जहां राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में नकल का हाईटेक मामला पकड़ा गया. बीकानेर में REET अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल देकर नकल कराने वाली एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया.  इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. बीकानेर के गंगाशहर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी चप्पल में डिवाइस लगाकर अभ्यर्थियों को नकल कराने में जुटे थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने डिवाइस लगी चप्पल करीब 6 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेची थी. पुलिस अधीक...

कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बनेगी जिला स्तरीय कमेटी, आवदेन के 30 दिन में जारी होगा सर्टिफिकेट

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में जिला स्तरीय कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में किसी भी शिकायत का निस्तारण तुरंत हो सके इसके लिए एक अपीलीय बोर्ड का भी गठन करने के लिए भी ​कहा है जो कि राज्य स्तरीय होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है और इसी कारण उसकी मृत्यु हुई है। इसके लिए मार्गदर्शक सिद्धांत तय किए गए हैं। उन्होंने बताया ​कि आरपीटपीसीआर या प्रमाणित टेस्ट में पॉजिटिव होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि यदि संक्रमित आत्म​हत्या कर लेता है या फिर दुर्घटना में मौत होती है तो उसे कोरोना मृत्यु नहीं माना जाता है।...

सिविल सेवा परीक्षा-2020 का अंतिम परिणाम घोषित किया, IAS टीना डाबी की बहन रिया डाबी 15वीं रैंक पर

UPSC 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का अंतिम परिणाम घोषित किया, जिसमें कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी 2020 का रिजल्ट देखा जा सकता है। यह परिणाम केवल उन उम्मीदवारों के लिए निकला जो परीक्षा के इंटरव्यू में शामिल हुए थे। UPSC परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने पहली रैंक हासिल की। दूसरे और तीसरे स्थान पर जागृति अवस्थी और अंकिता जैन रहे। राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने भी इस परीक्षा को पास किया और 15वीं रैंक हासिल की।...