BJP को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका लगा है. मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था. और आज टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि 'टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं. हम इस मौके पर हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं.'
बता दें कि बीते जुलाई के महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कहा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए...
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक अब अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। एक ओर जहां सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से आलाकमान ने इस्तीफा मांग लिया है वहीं दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने तीखे तेवर दिखा दिए हैं। और साफ कह दिया है कि वह इस तरह के माहौल में पार्टी के साथ नहीं रह पाएंगे।
यह भी पढें: पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा
सूत्रों का कहना कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा, "इस तरह का अपमान काफी हो चुका. यह तीसरी बार हो रहा है. मैं इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता." बताया जा रहा है कि आलाकमान ने सीएम अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांग लिया है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगने के साथ ही विधायक दल...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने कोरोना संकटकाल के दौरान लगाई सख्त पाबंदियों में छूट देते हुए अब कई रियायतें दी हैं. नई गाइडलाइन जारी कर सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के आदेश भी जारी किए गए है वहीं छठी से आठवीं तक की स्कूलें 20 सितंबर से तथा पहली से 5वीं तक की कक्षाएं 27 सितंबर से 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ शुरू हो सकेगी.
INDIA HEALTH: इन फलों में छुपा है आपकी सेहत का राज
शादी-विवाह में शामिल होने वालों की संख्या 200 तक रहेगी. इसके अलावा रेस्टारेंट रात 10 बजे तक खुल सकेंंगे. इसी तरह सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स पूर्ण क्षमता के साथ प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे. पशु हाट, प्रदर्शनी एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी छूट जारी की गई है. तरणताल 20 सितंबर से शुरू होंगे। प्रमुख शासन सचिव गृह अभय कुमार ने आदेश जारी किए हैं.
INDIA HEALTH: नकारात...
जयपुर. राजस्थान में दूध में की जाने वाली मिलावट और गुणवत्ता से छेड़छाड़ को लेकर राजस्थान सरकार सख्त है. राज्य सरकार के गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने शुक्रवार को विधानसभा में दावा किया कि दूध की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं हो, इसके लिए दूध की आधुनिक मशीनों से विभिन्न मानकों पर जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि जयपुर दुग्ध संघ के एक टैंकर में निम्न गुणवत्ता का दूध पाया गया था तथा यह प्रकरण वर्तमान में एसओजी में लम्बित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र जांच पूरी करने के लिए एसओजी को लिखेंगे।
भाया प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरों पर दूध की जांच की जाती है। पहला जहां एकत्र किया जाता है फिर बीएमसी पर तथा अंत में डेयरी प्लांट पर। उन्होंने बताया कि ...
जयपुर।वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार पिंक सिटी प्रेस क्लब एवं राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष ईश मधु तलवार का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पत्रकार जगत और कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि ईशमधु तलवार पत्रकार, कथाकार, नाटककार और व्यंग्यकार के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखते थे। इनकी बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार दान सिंह के जीवन संघर्ष पर लिखी पुस्तक वो तेरे प्यार का गम राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित होकर चर्चा में रही है।
ईशमधु तलवार राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से साहित्यिक एवं रचनात्मक पत्रकारिता के लिए 2013 में पुरस्कृत हो चुके हैं। अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। गजल सम्राट मेहदी हसन पर उनके पैतृक गाँव लूणा को लेकर एक बड़ा आलेख पाकिस्तान के मशहूर जंग समूह के अंग्रेजी अखबार द ...
झुंझुनूं। मिलिट़्री इंटेलीजेन्स दक्षिणी कमान के इनपुट पर एक और पाकिस्तानी जासूस की गिरफ़्तारी हुई है। जासूसी के आरोप में इण्डेन गैस एजेन्सी संचालक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं में आर्मी कैम्प नरहड की गोपनीय सूचनाओं को पाकिस्तानी हैंडलिंग अफसर को पहुंचाने पर गिरफ़्तारी हुई है।
धनराशि के प्रलोभन में वाट्सअप के ज़रिये फ़ोटोग्राफ़ व गोपनीय जानकारी भेजी गई। 12 सितम्बर को आरोपी को हिरासत में लिया गया था। मोबाइल की छानबीन हुई और पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। DG इंटेलीजेन्स उमेश मिश्रा ने ये जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि हाल ही जासूसी के आरोप में रेलवे के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था।...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से फिर शुरू होगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी अनिश्चिकाल के लिए स्थगित की गई सदन की बैठक को फिर शुरू करने के लिए मान गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने स्वयं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को जानकारी दे अवगत करवाया। इस बारे में विधानसभा का अधिकृत बुलेटिन भी जारी होगा। कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तय एजेंडे के अनुसार विधानसभा की कार्यवाही दो दिन चलने की संभावना है। आपको बता दे कि कल संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल से हुई तीखी नोकझोंक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। विधानसभा की बैठक कल से फिर शुरू होने से अनुपूरक अनुदान की अतिरिक्त मांगों तथा अन्य बिलों के पास होने का रास्ता साफ हो गया है।...
विधानसभा में रोडवेज से जुड़े बिल पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद भाजपा विधायकों ने वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते सभापति राजेंद्र पारीक को दो बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन सेवा (बिना टिकट यात्रा-निवारण) (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित कर दिया। इससे पहले परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया। विधेयक पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस विधेयक के जरिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगेगा। खाचरियावास ने सदन में कहा कि वर्तमान सरकार की मुख्य प्राथमिकता भ्रष्टाचार को रोकना हैं। इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। हर सरकार की ज...
जयपुर. राजस्थान में युवा मामलात एवं खेल विभाग द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने और गांवों में खेल का वातावरण बनाने के लिए नवम्बर माह में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजित होंगे. यह पहला अवसर होगा जब पूरे राज्य में 50 लाख खिलाड़ी एक ही दिन ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेंगे.
युवा मामलात एवं खेल विभाग के शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के अनुरूप ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा.
उन्होंने बताया कि ओलम्पिक खेल राज्य के सभी 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे जिसमें कुल 6 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा, इनमें कबड्डी, शूटिंग वॉलीबाल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल और हॉकी शामिल हैं.
जिला स...
नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया। लम्बे समय फर्नांडिस बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 80 साल थी और मंगलुरु के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. निधन पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है. फर्नांडिस की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे. यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे. फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे. फर्नांडिस लंबे वक्त के तक गांधी परिवार के साथ रहे. राजीव गांधी के वक्त वह संसदीय सचिव थे....