भाजपा आलाकमान ने फिर सबको चौंकाते हुए गुजरात का ताज एक नए चेहरे भूपेंद्र पटेल के सिर पर रख दिया। सरल स्वभाव व मिलनसार भूपेंद्र पटेल को प्रदेश की राजनीति में अजातशत्रु के रूप में देखा जाता है। नए सीएम को लेकर दो दिन तक चली चर्चा में उनका दूर तक कहीं नाम नहीं था। सोमवार दोपहर राजभवन में वे गुजरात के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इधर, भूपेंद्र पटले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल आदि नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उसे टूटने नहीं दूंगा। सीएम पद के बारे में कभी विचार नहीं किया था भाजपा में ऐसी ही पद्धति है कि सब मिलकर अपना नेता चुनते हैं। नेता को भी पहले इसकी जानकारी नहीं होती है। गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़...
जयपुर। महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 49 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। बैच के सितारे में सर्वप्रथम RPS राजेश कसाना ने सर्वेश्रेष्ठ ऑलराउंड का ख़िताब जीता. दूसरे स्थान पर RPS आदित्य पूनिया रहे. DGP एम.एल लाठर, DG ACB बी.एल सोनी सहित आलाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे.
इस अवसर पर 14 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित भी किया गया।
यह भी पढें: कमजोर दिल को बिना दवाओं के इन 11 नुस्खों से बनाएं मजबूत, हृदय की निर्बलता को कहें गुडबाय
राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस लाठर परेड का निरीक्षण किया। ततपश्चात परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शपथ...
जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. 1 करोड़ 50 लाख के बिल पास करने, ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में 5 लाख की रिश्वत लेते राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम का स्कीम काॅर्डिनेटर अशोक सांगवान, प्रबंधक राहुल कुमार गर्ग को गिरफ्तार किया गया है. विभाग से जुड़े 2 आईएएस अधिकारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी जारी है
RSLDC चेयरमैन नीरज के.पवन का ऑफिस सील कर दिया गया है. साथ ही RSLDC दफ्तर में ACB ने 9 अन्य लोगों के ऑफिस भी सील कर दिए हैं. प्रकरण के संबंध में आई.ए.एस. नीरज के. पवन चैयरमेन, आर.एस.एल.डी.सी. एवं आई.ए.एस. प्रदीप कुमार गवडे मुख्य प्रबन्धक, आर.एस.एल.डी.सी. के मोबाईल जांच हेतु कब्जे में लिए गये हैं तथा इनकी भूमिका की वि...
अहमदाबाद. चुनाव से एक साल पहले अचानक गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं. भाजपा में यह स्वभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है.
विजय रुपाणी भाजपा शासित राज्यों में इस्तीफा देने वाले 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री बन गए है. जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदला गया था. फिर जुलाई में ही उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए. पहले त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह को और फिर उनकी जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंप दी गई.
भाजपा सूत्रों के मुताबिक गांधीनगर में कल विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसमें नया मुख्यमंत्री चुना जा सकता है. नए CM की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन म...
जयपुर. राजस्थान में डॉक्टर बनने की चाह रखने वालों के लिए राहत की खबर है. राजस्थान में शीघ्र ही एमबीबीएस की 300 सीटें और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया के मुताबिक श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़ और धौलपुर में 3 नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रयास किए जा रहे हैं कि इन तीनों मेडिकल कॉलेज में अगले सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम को प्रारंभ कर दिया जाए। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं.
यह भी पढें: सुबह उठकर नीबू का गुनगुना पानी-पीने के 10 चमत्कारी फायदे
चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ भी सम्मिलित हुए। गौड़ ने कहा कि नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से आम जनता को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मेडिक...
कोटा। भाजपा नेता व कोटा नॉर्थ के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को एक प्रदर्शन के दौरान बड़ी भीड़ जुटाना भारी पड़ गया है। गुंजल सहित 111 लोगों के खिलाफ नयापुरा थाने में FIR दर्ज की गई है। यह मुकदमा महामारी एक्ट आईपीसी धारा 188, 269, 270 के तहत दर्ज हुआ है।
बता दें कि गुंजल ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भीड़ जुटाकर प्रदर्शन किया था। सरकार व स्थानीय मंत्री पर जमकर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की है। गुंजल ने राज सरकार के पौने तीन साल के कार्यकाल व बढ़ते अपराधों के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया था। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जुटे।
किशोर सागर तालाब की पाल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली थी। करीब 500 मीटर लंबी रैली में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए थे। बाद में कई नेताओं ने रैली को सम्बोधित किया। मीडिया से बातचीत म...
जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में हिंदू परिवारों की सुरक्षा पर BJP ने सवाल उठाया है। और उनके पलायन से जुड़े मामले को गंभीर बताते हुए तुरंत सरकार से एक्शन लेने की मांग की है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि मालपुरा वो कस्बा है, जहां बहुसंख्यक लोग बहुत शांति से सब लोगों का सम्मान करते हुए रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अनेकों बार वहां दंगे हुए और सांप्रदायिक तौर पर वहां अशांति के मामले भी सामने आए। डॉ. पूनियां ने कहा कि जानकारी मिली है कि मालपुरा क्षेत्र में लगभग 300 परिवारों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा और डर के माहौल में जीवनयापन कर रहे परिवारों को अपने घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा करने पड़े। इस मामले का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए, जिससे बहुसंख्यक लोग शांति से रह सके।
...
जयपुर की सड़कों पर विधानसभा सत्र शुरु होते ही अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला. जहां जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष सूरज सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता राक्षसी मुखौटे लगाकर प्रदर्शन करने पहुंचे. जनता की अलग-अलग 15 समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया.
विधानसभा के पास ज्योति नगर क्षेत्र में यह प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन को विभिन्न संगठनों का भी साथ मिला. प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका आमजन के आकर्षण का केन्द्र तो बना ही मीडिया की कवरेज का भी केन्द्र बना.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि 15 मुख्य मांगें हैं जो पूरी तरह से आमजन से जुड़ी हैं, इनका शीघ्र समाधान निकाला जाए.
15 प्रमुख मांगें
1.कोविड महामारी के दौर से निकली जनता के सामने भारी भरकम बिजली-पानी बिलों का बड़ा बोझ है। इसलिए कोरोना काल के बिजली और पान...
जयपुर। राजस्थान पुलिस की छवि पर दाग लगाने वाला एक और मामला सामने आया है। कुछ लोगों की वजह से पूरे पुलिस महकमे की अच्छी खासी छवि को दाग लगाने वाले मामले हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
अब एक RPS अधिकारी का एक महिला कांस्टेबल के साथ पोर्न वीडियो वायरल होने की खबर है। खुद कांस्टेबल के पति ने मामले में अपनी पत्नी और RPS के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर राजस्थान DGP ML लाठर ने मामले को गंभीर माना है और अजमेर के ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं महिला कांस्टेबल को भी जयपुर कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है डीजीपी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों का एक अश्लील वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। मामला इस लिहाज से भी गंभीर है क्योंकि इसमें एक छोटे बच्चे के सामने यह सारी ह...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ सम्बन्धी आयोजन यथा सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद, मनोरंजन संबंधी, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह, त्योहारों आदि के आयोजनों के साथ जुलूस, मेलों एवं हाट बाजारों पर प्रतिबंध को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार ने इस संबंध में 10 जुलाई, 2021 को जारी आदेश का हवाला देते हुए सभी जिला कलक्टर, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है कि सार्वजनिक स्थानों पर आमजन द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना का अभाव कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड-19 संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुएप्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये किकिसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ वा...