India

90 करोड़ की अवैध कॉलोनी पर चला JDA का बूलडोजर, सीकर रोड के बढ़ारणा में तोड़ी अवैध फैक्ट्रियां

जयपुर। JDA जोन 13 की प्रवर्तन विंग ने विश्वकर्मा इण्डस्ट्रियल एरिया के पास बढ़ारणा गांव में सरकारी स्कूल के पास कृषि भूमि पर 20 बीघा में बसाए जा रहे नए इण्डस्ट्रीज एरिया व नई अवैध कॉलोनी पर गुरुवार बड़ी कार्रवाई की। जेसीबी से यहां डाली नई ग्रेवल सड़कों को उखाड़ दिया और निर्माणाधीन फैक्ट्रियों व गोदाम को तोड़ दिया। यहां बिना भू रूपांतरण करवाए ही कृषि भूमि पर फैक्ट्रियां व वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद जेडीसी गौरव गोयल व मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) रघुवीर सैनी के निर्देश के बाद प्रवर्तन अधिकारी गणेश सैनी ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की है। हालांकि लोगों का आरोप है कि जेडीए यहां अधूरी कार्रवाई की है। यहां बन रहे कुछ गोदाम व फैक्ट्रियों को नहीं तोड़ा। जबकि उनसे यहां प्रदूषण फैल रहा है। यह कॉलोनी भगवान नगर के नाम से मोती भवन गृह निर्माण सहकारी...

टोक्यो पैरालंपिक में जयपुर की अवनि लखेरा का कमाल, स्वर्ण पदक के बाद अब कांस्य पदक और जीता

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लखेरा ने कमाल कर दिखाया है. मौजूदा पैरालंपिक में पहले ही गोल्ड जीत चुकी जयपुर की इस पैरा शूटर ने एक और मेडल पर कब्जा कर लिया है. अब उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में शुक्रवार को कांस्य पदक जीता. वह इस स्पर्धा के फाइनल में 445.9 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहीं. इन खेलों में देश के पदकों की संख्या 12 तक पहुंच गई है. इस स्पर्धा में चीन की झांग क्यूपिंग (457.9) और जर्मनी की हिलट्रॉप नताशा (457.1) क्रमशः गोल्ड और सिल्वर जीतने में कामयाब रहीं. क्वालिफिकेश में अवनि लखेरा 1176 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं....

2025 तक टीबी मुक्त राजस्थान बनाने के लिए व्यापक स्तर पर चलेगा अभियान

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश को 2025 से पूर्व टीबी मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में आगामी नवंबर माह में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में व्यापक स्तर पर जांच कर टीबी के मरीजों का चिन्हीकरण किया जाएगा। डॉ. शर्मा गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में वर्चुअली आयोजित एक्टिव केस फाइंडिग कैंपेन और निक्षय पोषण योजना अभियान को गति देने के लिए लॉन्च कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। टीबी रोगियों के चिन्हीकरण में लाई जाएगी गति चिकित्सा मंत्री ने कहा कि आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में आगामी नवंब...

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से गई जान

मुंबई। बिग बॉस सीजन-13 के विनर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से जान गई, टीवी शो बालिका वधु से उन्हें शोहरत मिली थी. मुंबई (Mumbai) के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की. 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मृत्यु हुई है. जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की और कहा कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है. सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं. कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी. सिद्धार्थ शुक्ला के शव को सुबह उनके परिजन ही कूपर अस्पताल ले गए थे. कूपर अस्पताल में ही सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम किया गया. पुलिस के मुताबि...

सितंबर की शुरुआत, महंगाई की मार के साथ. घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े

नई दिल्ली। महीने के पहले दिन महंगाई का झटका भारतवासियों को लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं।   यह घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमत में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा किया है। दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये पहुंच गई है। इससे पहले राजधानी में सिलेंडर 859.20 रुपये थी। 1 जुलाई से अब तक सिलेंडर की कीमत में 75.50 रुपये की बढ़ चुके हैं। जुलाई और अगस्त में भी इसकी कीमत में 25.50 और 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।...

जयपुर के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर! 17 महीने बाद 0 कोरोना केस मिले

जयपुर। एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है वहीं जयपुर के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि 17 महीने बाद में यहां पर कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। इसके अलावा राज्य में जब से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है तब से अब तक अगस्त पहला ऐसा महीना रहा जब इससे एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राजधानी जयपुर में आज एक भी जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। ऐसा पिछले 17 महीने में पहली बार हुआ है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे राज्य में आज केवल 2 ही केस मिले, जो अब तक एक दिन में मिले केसों में सबसे कम है। इससे पहले 26 अगस्त को राज्य में सबसे कम 3 केस आए थे। बीकानेर और जोधपुर के अलावा किसी भी जिले में एक भी केस नहीं मिला, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य से 13,553 सैंपल की जांच की गई। जयपुर में 2940 सैंपल की जांच में सब नेगेटिव मिले।...

राजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा, मध्यप्रदेश के 11 लोगों की मौत, 7 घायल

जयपुर. राजस्थान के नागौर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 7 लोग घायल हो गए. यह हादसा श्रीबालाजी के पास हुआ, जहां ट्रेलर और जीप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. सुबह एक ट्रेलर ने तूफान जीप को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में घायल हुए 7 लोगों को नोखा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह सभी लोग मध्य प्रदेश के सजनखेड़वा दौलतपुर के रहने वाले थे. जो बीकानेर से रामदेवरा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही ये दर्दनाक हादसा हो गया. यह हादसा इतना खतरनाक था कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया. टक्कर होते ही 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई. मौके पर पुलिस ने लोग...

राजस्थान सरकार ने अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़ देने की घोषणा की, देवेंद्र झाझड़िया, सुन्दर सिंह गुर्जर को भी मिलेगी बड़ी इनामी राशि

TokyoParalympics में प्रदेश की अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़, देवेंद्र झाझड़िया को रजत जीतने पर 2 करोड़ तथा सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रूपये की राशि इनाम स्वरुप प्रदान की जाएगी। तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी हुई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमें उन पर बेहद गर्व है....

टोक्यो पैरालिंपिक में जयपुर की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मैडल

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में नया पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मैडल जीता. अवनि ने कुल 249.6 का स्कोर बनाया जो की पैरालिंपिक खेलों का नया रिकॉर्ड है. चीन की सी झांग (248.9 अंक) ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जबकि यूक्रेन की इरीना स्खेतनिक (227.5 अंक) ने कांस्य पदक जीता. बता दें कि जयपुर की रहने वाली अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में यह भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है. अवनि इस इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रही थीं. फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. अवनि RAS अधिकारी प्रवीण लखेरा (राजीविका में कार्यरत) की पुत्री हैं....

CM गहलोत को अस्पताल से मिली छुट्टी, चिकित्सकों ने आराम करने की दी सलाह

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तबीयत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. एसएमएस अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा फाइनल चैकअप के बाद गहलोत को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल से छुट्टी मिल गई. बता दें कि दो दिन पहले ही SMS अस्पताल के कार्डिक केयर यूनिट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हुई थी. उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज हुआ था. जिसके बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोप्लास्टी के बाद कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है. इससे पहले आज सुबह SMS अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, मुख्यमंत्री के पुत्र और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, SMS मेडिकल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा सहित मेडिकल मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट पर डिस्कशन किया था, जब सीएम की ...