India

महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरी का जिक्र, पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri Death news) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उनका शव फंदे से लटका मिलने के बाद उनके शिष्य आनंद गिरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने एक शिष्य से दुखी होने की बात कही और वो शिष्य आनंद गिरी बताया गया। हालांकि पुलिस ने साफ तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पिछले दिनों नरेंद्र गिरी (Narendra giri) का उनके शिष्य आनंद गिरी (Who is Anand Giri) से विवाद हुआ था। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि जानकारी मिली थी कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत आत्महत्या से हुई है। शिष्यों ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3-4 बजे उन्होंने दरवाजा तोड़ा...

RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत को मिली बड़ी सफलता, 8 साल बाद जयपुर में होंगे दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों का सुखद परिणाम सामने आया है। राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह परिणाम काफी उत्साहवर्धन करने वाला हैं। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल गई है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीम का जयपुर में भारतीय टीम के साथ मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड की टीम नवंबर में भारत दौरे पर आएगी। न्यूजीलैंड टी-20 के साथ दो टेस्ट भी भारत से खेलेगा। इसमें पहला टी-20 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा अगले साल फरवरी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। वेस्टइंडीज के साथ भारत तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगा। वेस्टइंडीज का भारत से दूसरा वनडे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाना है। बता...

बच्चे के सामने नंगा होकर अय्याशी के वीडियो बनवाने वाला पुलिस अधिकारी हीरालाल सैनी सेवा से बर्खास्त!

जयपुर. राजस्थान पुलिस के छवि को दागदार करने का आरोपी अय्याश राजस्थान पुलिस सेवा का अधिकारी आरपीएस हीरालाल सैनी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई और बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त इसके आधिकारिक आदेश भी जारी होने वाले हैं। राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी एमएल लाठर ने भी इस घटनाक्रम को बेहद गंभीर माना था और इस मामले में समय रहते सख्त एक्शन लेते हुए कई अधिकारियों और और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामले में तुरंत कार्रवाई न कर लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की गई।   गृह विभाग ने बर्खास्त करने की फाइल सीएम को भेजी थी। सीएम से मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग ने फाइल कार्मिक विभाग को सौंप दी है। अश्लील वीडियो प्रकरण में दोनों आरोपियों सहित अब तक 6 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। SOG ने निलंबित RPS ही...

दिग्गजों की लड़ाई में चरणजीत सिंह चन्नी की बल्ले-बल्ले, बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़. आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 24 घंटे बाद पंजाब को दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री के तौर पर मिल गए हैं। वो राज्य के नए CM होंगे। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस विधायक दल ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव का फ़ैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया था. हालांकि सीएम पद के लिए कांग्रेस के चार नेताओं- सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा के नाम की सबसे अधिक चर्चा और संभावना जतायी जा रही थी लेकिन बाजी चरणजीत सिंह चन्नी ने मारी. गौर करने वाली बात है कि पंजाब में अगले साल फरवरी महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं और ऐसे में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा उसका कार्यकाल कुछ महीनों का ही होगा....

पंजाब CM पद से कैप्टन के इस्तीफे पर CM गहलोत बोले, 'हमें अपने से ऊपर उठकर पार्टी व देश हित में सोचना होगा'

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब में हुए घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरे मामले में पंजाब के सीएम रहे अमरिंदर सिंह को संयम बरतने की भी नसीहत दी है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि "मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है। हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं। परन्तु वही मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले को नाराज होकर गलत ...

राजस्थान में आधी रात बदले गए 25 IAS अधिकारी, कई अधिकारियों को हल्का किया गया तो कुछ की जिम्मेदारियां बढाई गईं

जयपुर। राजस्थान में देर रात 12:00 बजे के बाद दो घटनाक्रम अचानक चर्चा में आ गए। एक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा का अपने पद से इस्तीफा देना और दूसरा राजस्थान में 25 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट। राजस्थान में बिजली संकट के बीच ऊर्जा विभाग में प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश कुमार को यहां से हटा दिया गया। दिनेश कुमार के पास डिस्कॉम चेयरमैन की जिम्मेदारी भी थी। अब सुबोध अग्रवाल को ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव-ACS की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस भास्कर आत्माराम सावंत को डिस्कॉम चेयरमैन के साथ-साथ राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सीएमडी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सुबोध अग्रवाल अब तक खान एवं पेट्रोलियम के एसीएस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब ऊर्जा की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। रोली सिंह को प्रमुख आवासीय। आयुक्त, नई दिल...

CM OSD लोकेश शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा, यहां पढ़ें क्या लिखा इस्तीफा पत्र में

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा के शनिवार देर रात इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भिजवा दिया है। साथ ही मीडिया के साथियों को भी खुद उसकी कॉपी भेजी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना है। बताया जा रहा है कि कुछ ट्वीट ऐसे किए गए थे जिनको लेकर लोकेश शर्मा से सवाल जवाब हुए या उनकी कार्यशैली पर प्रश्न उठाए गए, जिससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है और उनको अपने काम को जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। ...

राजस्थान विधानसभा का षष्ठम सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें सत्र से जुड़ी 10 बड़ी बातें

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का षष्ठम सत्र शनिवार को सांय 6ः25 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। कई हंगामे, नाराजगी, महत्वपूर्ण प्रश्न और प्रस्ताव इस कार्रवाई के दौरान देखने को मिले। सत्र की समाप्ति पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने उन्होंने आखिर में सभी राजनैतिक दलों के नेतागण व समस्त सदस्यों को उनके द्वारा सदन के कार्य-संचालन में दिये गये सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने सभापति तालिका के सदस्यों को उनके द्वारा दिये गये सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने साथ ही सदन के नेता मुख्यंमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष, सरकारी मुख्य सचेतक व सरकारी उप मुख्य सचेतक, प्रतिपक्ष के सचेतक को सदन के कार्य संचालन में दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधान सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके द्वारा सत्र कार्य में दिये गये सहयोग एवं पुलि...

सिद्धू एक आपदा की तरह, एक अस्थिर व्यक्ति, पाकिस्तान से इसका संबंध: अमरिंदर सिंह

पंजाब। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू को अस्थिर आदमी बताते हुए कहा कि वे एक आपदा की तरह हैं। मैं अगले सीएम चेहरे के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा। जो एक मंत्रालय नहीं चला सकता, वह राज्य क्या संभालेगा। कैप्टन ने कहा कि 'मैं जानता हूं पाकिस्तान के साथ कैसे इसका(नवजोत सिंह सिद्धू) संबंध है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इसका दोस्त है। जनरल बाजवा के साथ इसकी दोस्ती है। रोज़ हमारे कश्मीर में जवान मारे जा रहे हैं। आपको लगता है मैं सिद्धू के नाम को स्वीकार करूंगा। वो(नवजोत सिंह सिद्धू) मेरा मंत्री था और उसे निकालना पड़ा। 7 महीने तक अपनी फाइलें क्लियर नहीं की। क्या इस तरह का व्यक्ति जो एक विभाग नहीं संभाल सकता वो एक राज्य संभाल सकता है? निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनना ही इसका (...

मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले-मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं

पंजाब/नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से कलह के बाद इस्तीफा देते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि 'भविष्य के विकल्प खुले हैं. मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं. समय आने पर मैं विकल्पों का प्रयोग करूंगा.' मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला ले लिया था. इससे पहले कैप्टन अमरिंदर से के बेटे ने इस बात की पुष्टि की थी कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. कांग्रेस ने आज शाम को पंजाब के विधायकों की एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी विधायकों से शामिल होने के लिए कहा गया है. बैठक के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) खुद को पंजाब कांग्रेस में अलग-थलग महसूस कर रहे थे. यह मीटिंग कैप्टन ...