नागौर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दर्द एक बार फिर छलक गया. नागौर के डेगाना विधानसभा क्षेत्र के निम्बोला बिश्वां में शुक्रवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विजयपाल मिर्धा जैसे दोस्त उस वक्त साथ रहे, वरना ये लोग (भाजपा) मेरी सरकार गिरा देते. इन लोगों ने सरकार को गिराने के लिए छापे डलवाए, मेरे परिवार पर छापे डाले.
सीएम गहलोत ने युवा विधायक विजयपाल की आगे तारीफ करते हुए कहा कि विजयपाल मिर्धा जैसे दोस्त 34 दिन तक मेरे साथ रहे, तब जाकर सरकार बची. इस दौरान मौके पर विजयपाल मिर्धा समर्थकों में भारी उत्साह भी देखने को मिला.
करीब 23 मिनट के भाषण में सीएम गहलोत ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने गांव के व्यक्ति का काम गांव में करने के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाया है ...
जयपुर. राजस्थान के थानों में कई ऐसे भ्रष्टाचारी थानाधिकारी लगे हैं जिन्होंने पूरे महकमे की वर्दी पर बदनामी का दाग लगा रखा है. इस चक्कर में कई अच्छे पुलिसकर्मियों को भी जनता शक की निगाह से देखती है या उन पर विश्वास नहीं करती. पर ऐसे ही पुलिस को बदनाम करने वाले एक और रिश्वतखोर दरोगा को राजस्थान एसीबी ने सबक सीखाया है. कुछ ले दे के रफा दफा करने में लगा बगरू थानाधिकारी राजस्थान एसीबी ने 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया है.
INDIA HEALTH TV आपके स्वास्थ्य का रक्षक. देखने के लिए यहां क्लिक करें और सब्सक्राइब करें.
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर मुख्यालय की स्पेशल इन्वेस्टिंगेशन यूनिट, जयपुर द्वारा पुलिस निरीक्षक रतन लाल को ट्रेप किया गया है. जो बगरू, जयपुर पश्चिम, आयुक्तालय जयपुर महानगर में तैनात था. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि
परिव...
जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में चल रहे भ्रष्टाचार के भंडाफोड़ करते हुए कनिष्ठ लिपिक विष्णु शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.
INDIA HEALTH TV आपके स्वास्थ्य का रक्षक. देखने के लिए यहां क्लिक करें और सब्सक्राइब करें.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके बी.फार्मा. रजिस्ट्रेशन करने की एवज में विष्णु दत्त शर्मा कनिष्ठ लिपिक, राजस्थान फार्मेसी काउंसिल, जयपुर द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा है. जिस पर एसीबी जयपुर नगर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजपाल गोदारा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस अभिषेक पारीक एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप की कार्यवाही की गई. जयपुर क...
मध्य प्रदेश। मिग एक बार फिर उड़ता ताबूत साबित हुआ, हालांकि पायलट खुश किस्मत रहा जो जान बच गई। घटना मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मन का बाग गांव की है। जहां बीहड़ में वायु सेना का मिराज विमान क्रैश हो गया।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष समय रहते पैराशूट की मदद से विमान से बाहर हो गए थे, इसलिए वह सकुशल हैं। उनका पैराशूट से कूदते हुए वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी लगते ही एसपी मनाेज कुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। IAF ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट को हेलीकाप्टर से ग्वालियर पहुंचाकर उनका आर्मी हास्पिटल में चेकअप एवं उपचार किया जा रहा है।...
जयपुर। उत्तराखण्ड राज्य में अतिवृष्टि के कारण विभिन्न स्थानों पर राजस्थान राज्य के फेले हुए व्यक्तियों के बारे में राज्य सरकार को सूचना देने हेतु तुरन्त प्रभाव से नियन्त्रण कक्ष संचालित किया है।
जरूर देखें: स्वस्थ जीवन और खुशियां चाहिए तो अपनाएं यह 7 आदतें
आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि यह नियन्त्रण कक्ष 24 घण्टे संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में फंसे व्यक्तियों की सूचना राज्य स्तरीय नियन्त्रण कक्ष पर दी जा सकती है।
शासन सचिवालय की फूड बिल्डिंग में संचालित इस नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0141-2227296(टोल फ्री नं. -1070), 0141-2385776, 0141-2385777, एवं फैक्स नम्बर 0141-2227230 व 2227603 पर इस सम्बन्ध में कोई भी सूचना दी जा सकती है।
...
जयपुर। राजस्थान सरकार डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर एक्शन के मूड में है। डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों पर काबू पाने के लिए राज्य में 20 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक ‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय से जुटने के निर्देश दिए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के दौरान फोगिंग एवं एंटी-लार्वल गतिविधियां पूरी मुस्तैदी से संचालित की जाएं। नगरीय इलाकों के साथ-साथ गांव-ढाणियों में भी मच्छरों को नष्ट करने के लिए फोगिंग की जाए। घरों के आसपास मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराएं। निर्देश दिए कि जिन जिलों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप अधिक है, वहां स्थानीय चिकित्सा प्रशासन की सहायता के लिए नोडल ऑफिसर भेजे जाएं
। साथ ही अभियान के दौरान लोगों को जागरूक...
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया। बाबुल सुप्रियो ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा ओम बिड़ला को सौंप दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा दिल भारी है, क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था। मैं पीएम, पार्टी प्रमुख और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझमें आत्मविश्वास दिखाया। मैंने पूरे मन से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा था कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं, तो मुझे अपने लिए सीट नहीं रखनी चाहिए। बता दें कि बाबुल टीएमसी में शामिल पहले ही हो गए थे लेकिन आज औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब वो बीजेपी मुक्त हो गए हैं।...
जयपुर। राजस्थान और स्विट्जरलैंड के बीच आपसी सहयोग की संभावनाओं को बढाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ. रॉफ हैकनर ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान एवं स्विट्जरलैंड के बीच आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए 20 एवं 21 जनवरी, 2022 को जयपुर में स्टेट इन्वेस्टर समिट ‘इन्वेस्ट राजस्थान-2022‘ का आयोजन करने जा रही है। जिसमें स्विस निवेशकों की भी भागीदारी अपेक्षित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इनमें एमएसएमई एक्ट-2019, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स-2019), राजस्थान इंडस्टि्रयल डवलपमेंट पॉलिसी-2019, सोलर एवं विण्ड पॉलिसी, वन स्टॉप शॉप प्रणाली जैसी कई महत्वप...
जयपुर। राजस्थान में गृह विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने एवं अनुचित साधनों के प्रयोग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्ती के लिए राज्य सरकार इससे जुड़े कानून को और कड़ा बनाने का फैसला किया है। इस सम्बन्ध में जल्द ही अध्यादेश लाया जाएगा। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने, पेपर लीक सहित अन्य गड़बड़ियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान होंगे। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग को संज्ञेय अपराध के साथ ही इसे गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाएगा और इससे जुड़ी सजा तीन साल से बढ़ाकर सात साल करने का प्रावधान किया जाएगा।
गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित गृह विभाग की उच्च-स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रह...
जोधपुर। राजस्थान के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna ) का कैंसर से निधन हो गया है।
उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। महिपाल मदेरणा के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि महिपाल मदेरणा हाल ही में चर्चित भंवरी हत्याकांड मामले में बरी हुए थे और उसके बाद परिवार के साथ ही थे। उनका लंबे समय से स्वास्थ्य खराब था। उनका आज सवेरे अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनकी बेटी विधायक दिव्या मदरेणा ने की है। महिपाल मदेरणा कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय परसराम मदेरणा के बेटे, वर्तमान में विधायक दिव्या मदेरणा के पिता और जोधपुर जिला प्रमुख लीला मदेरणा के पति हैं। दिव्या मदेरणा ने बताया कि उनके पिता ने आ...