India

पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर SI ने शादी का झांसा देकर रेप का मामला कराया दर्ज

अजमेर। पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने पलाड़ा सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नागौर के पूर्व एएसपी संजय गुप्ता भी शामिल हैं। पीड़ित महिला एएसआई का आरोप है कि भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर पर भंवर सिंह ने वर्ष 2018 से 2021 तक कई बार शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके सबूत महिला के पास हैं। महिला मूल रूप से अजमेर के मसूदा की रहने वाली है। प्रताप नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के पुलिस लाइन में रहने वाली एएसआई ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में भंवर सिंह के ड्राइवर रविंद्र, पीए किशन पुरी, बॉडीगार्ड करण, बजरंग, विजय, संग सा, मनीषा, धीरज, महिला कॉन्स्टेबल रश्मि, नागौर के एएसपी संजय गुप्ता और शिव बन्ना का नाम भी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू क...

रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली बर्खास्त

राजस्थान में रीट पेपर लीक मामले में सरकार ने एक बड़ा सख्त कदम उठाते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को बर्खास्त कर दिया है। जैसा कि पहले इस बात की सूचना आ रही थी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बढ़ते विवाद के बीच में जारोली को बर्खास्त करने का मन बना लिया है। और अब उसके बाद में आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि एसओजी लगातार इस मामले में कार्रवाई करती जा रही है जिसमें जारोली भी विवादों में है। ...

राजस्थान सरकार बजट सत्र में लाएगी नकल, पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों का बिल

जयपुर। राजस्थान में लगातार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सख्त सरकार अब कानून बनाने की तैयारी में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि "देशभर में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल एवं ठगी की खबरें आती रहती हैं। कई बार तो इसकी सूचना भी समय पर नहीं मिलती जिसके कारण समय रहते कार्रवाई नहीं होती। परन्तु रीट परीक्षा के विषय में जब से सूचना मिली तब से SOG ने पूरी गंभीरता से जांच की है। राज्य सरकार ने SOG को जांच के लिए फ्री हैंड दिया है। जिन लोगों की संलिप्तता पाई गई है उन्हें गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।" उन्होंने कहा पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त करने तक की कार्रव...

REET पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार सेंगवा निलंबित

जयपुर : रीट पेपर लीक मामले में नित नए खुलासों के बाद में अब अधिकारियों पर लगातार एक के बाद एक गाज गिरना शुरू हो गई है। पेपर लीक मामले में अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने अरविंद कुमार सेंगवा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। अब REET पेपर लीक मामले में सेंगवा से भी पूछताछ हो सकती है। इनके अलावा अन्य कई अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।   इससे पहले REET पेपर लीक मामले में देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाईलेवल बैठक बुलाकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने का फैसला कर लिया है। जारौली की बर्खास्तगी के आदेश आज कभी भी जारी हो जाएंगे और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। शुक्रवार देर रात बैठक में यह भी फैसला हुआ कि पेपर लीक मामले में जो भी कर्मचारी लिप्त होगा, उसे तत्काल सस्पेंड किया जाएगा। ...

राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया, स्कूल खोलने को लेकर भी दी गई छूट

जयपुर। कोरोना के मामलों की समीक्षा के बाद में राज्य सरकार ने कुछ राहत प्रदान की है। समीक्षा के बाद नई गाइडलाइन जारी की जो 31 जनवरी से प्रभावी होगी। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में निजी, सरकारी 10वीं से 12वीं तक की शैक्षिक गतिविधियां 1 फरवरी से तथा कक्षा 6 से 9 तक की शैक्षिक गतिविधियां 10 फरवरी से संचालित की जा सकेगी। वीकेंड कर्फ्यू को समाप्त कर दिया गया है। दुकाने, मॉल आदि व्यवासियक प्रतिष्ठान रात 10 बजे तक खुल सकेंगे, लेकिन रात्रि 11 बजे से सुबह 5 तक का कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों, खेलकूद, जुलूस, मेलों में अब 100 तक की संख्या की अनुमति होगी। इस गाइडलाइन के तहत वैक्सीन की दोनो डोज लगाया जाना सुनिश्चित करना जरूरी होगा। हालांकि राज्य सरकार ने अभी भी कोविड गाइडलाइंस की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं।...

Air India का सरकार से 'टाटा', 69 साल बाद घर वापसी, रणनीतिक विनिवेश पूरा हुआ

एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज पूरा हो गया है, जिसके तहत सरकार को रणनीतिक भागीदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) से 2,700 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसके पास एयर इंडिया और एआईएक्सएल का 15,300 रुपये का ऋण भी है और एयर इंडिया के शेयरों (एयर इंडिया और इसकी सहायक एआईएक्सएल के 100 प्रतिशत शेयर तथा एआईएसएटीएस के 50 प्रतिशत शेयर) को रणनीतिक भागीदार को हस्तांतरण किया जाना शामिल हैं। इसके साथ ही लंबे इंतजार के बाद अब एयर इंडिया एक बार फिर से टाटा समूह की हो गई है। अब तक सरकार के स्वामित्व में चल रही एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा हो गया है और अब ये आधिकारिक तौर पर टाटा की हो गई है। आज आधिकारिक तौर पर सरकार ने एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया। जिसके बाद आज से एयर इंडिया की कमान अब टाटा समूह के हाथों ...

REET EXAM का पेपर शिक्षा संकुल से ही हुआ था आउट, SOG की पूछताछ में बड़ा खुलासा

जयपुर। रीट पेपर लीक मामले में बुधवार को एसओजी ने बड़ा खुलासा किया है। रीट का पेपर जयपुर से शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से ही लीक हुआ था। आरोपी भजनलाल से पूछताछ के बाद एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक एसओजी इस पूरे मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी मुख्य कड़ी तक पहुंच गई है। मामले में उदाराम और रामकृपाल मीणा को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने भजनलाल से पूछताछ के बाद उदाराम बिश्नोई निवासी जालौर व रामकृपाल मीणा निवासी जगन्नाथपुरी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता लगा है कि भजनलाल को उदाराम ने रीट पेपर दिया था। यह दोनों जालोर में एक ही गांव के रहने वाले है। भजनलाल ने पेपर मिलने के बाद कई लोगों को बांट दिया। एसओजी ने बताया कि रामकृपाल मीणा ने ही श...

देशभर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राजपथ के आसमान पर दिखी भारतीय वायु सेना की ताकत

Republic Day 2022: भारत में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. देशभर में जश्न मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन भी किया. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई. इस दौरान 'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू का शानदार नजारा देखने को मिला. एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित, 7 एयरक्राफ्ट ने 'एरोहेड' फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरी. गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा “आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!”...

ओवरलोड और अवैध वसूली के आरोप, ट्रक ऑपरेटर्स ने आंदोलन की दी चेतावनी

जयपुर। राजस्थान के ट्रक ऑपरेटर मानसरोवर के एक विवाह स्थल में एकत्रित हुए और आंदोलन का आह्वान किया। ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने आरोप लगाया कि 4 साल के लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से प्रदेश में फिर से बजरी खनन शुरू हुआ है, लेकिन लीज धारकों ने बजरी भराई की दरों में बढ़ोतरी कर ट्रक ऑपरेटर के साथ आम उपभोक्ता की भी कमर तोड़ दी है। यही नहीं सड़क पर पुलिस और आरटीओ की अवैध वसूली के चलते ट्रक ऑपरेटर अब आंदोलन के लिए लामबंद हो रहे हैं। बैठक में इन सभी मांगों को लेकर जल्द ही मुख्य सचिव,खान मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने की रूपरेखा तैयार की गई और निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। शर्मा ने कहा कि लीज धारक की ओर से की जा रही अधिक शुल्क और सड़क पर हो रही अवैध वसूली के कारण ही उपभोक्ता को आज भी सस्ती बजरी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।...

राजस्थान CM ने की ACB के काम की प्रशंसा, कहा-भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में एसीबी की अहम भूमिका

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के काम की एक बार फिर से जमकर तारीफ हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति का ही परिणाम है कि एसीबी ने वर्ष 2021 में ट्रेप की 430 कार्यवाही कर भ्रष्ट कार्मिकों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जो ब्यूरो की स्थापना के बाद किसी वर्ष में सर्वाधिक हैं। एसीबी ने पिछले वर्ष भारत सरकार के 32 अधिकारी भी रिश्वत के मामलों में गिरफ्तार किए और 575 अभियोगों का निस्तारण किया, जो एक उपलब्धि है। गहलोत ने कहा कि वर्ष-2021 में कुल 587 मामलों में अभियोजन स्वीकृति के निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिये गए, जो अब तक के सर्वाधिक हैं।   राजस्थान के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को देखते...