जयपुर। सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाते हुए राजस्थान समूचे देश में पहले पायदान पर आ गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा व चेयरमैन राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 31 जनवरी, 22 तक के जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान ने 10 गीगावाट से अधिक सोलर ऊर्जा क्षमता विकसित कर इस क्षेत्र के दिग्गज कर्नाटक व गुजरात आदि प्रदेशों को काफी पीछे छोड़ दिया है। अब देश में कुल विकसित सौर ऊर्जा क्षमता में अकेले राजस्थान की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है।
एसीएस माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दूरगामी सोच के परिणाम स्वरुप दिसंबर, 2019 में जारी राजस्थान सौर ऊर्जा नीति और राजस्थान पवन व हाईब्रिड नीति जारी की गई। उन्होंने ...
उत्तर प्रदेश. कहा जाता है कि भारत में केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुज़रता है. राजनीतिक गलियारों की ये कहावत नई नहीं है. और इसीलिए सारी पार्टियां दम लगाने में नुती हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है. पहले चरण में 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. शाम 6 बजे तक 60.17% मतदान हुआ. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ. कोरोना के चलते वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने 1 घंटे का समय बढ़ाया है. 58 सीटों में से 12 सीटें संवेदनशील हैं. ये सीटें खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत और कैराना हैं. पहले चरण में 898 मोहल्ले और 5535 पोलिंग सेंटर संवेदनशील रखे गए हैं.
उधर अब 14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार को धार देने में ज...
जयपुर। REET का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ ईडी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया है और इसमें 400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ा है। बड़ा मगरमच्छ शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डीपी जारौली अब भी सरकार की पकड़ से दूर है। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने रीट की तैयारी में हजारों रुपए खर्च किए हैं। उन्हें 15 हजार रुपए प्रति महीने के हिसाब से सरकार को भुगतान भी करना चाहिए।
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि रीट पेपर खरीदने के लिए मनी ट्रांसफर किया गया था। इस घोटाले में 400 करोड़ की डील हुई है। पूरे मामले पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आया हूं। ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। सांसद किरोड़ी लाल मीणा न...
जयपुर। जलदाय एवं भूजल मंत्री डॉ. महेश जोशी की उपस्थिति में गुरुवार को शासन सचिवालय में अटल भूजल योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सम्बंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (इरिगेशन मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट-आईएमटीआई), कोटा द्वारा चालू एवं अगले वित्तीय वर्ष में इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इस एमओयू पर अटल भूजल योजना की स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (एसपीएमयू) तथा भूजल विभाग की ओर से परियोजना निदेशक सूरजभान सिंह तथा आईएमटीआई, कोटा की तरफ से महानिदेशक श्री राजेन्द्र पारीक ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर जलदाय एवं भूजल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधांश पंत, अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी डॉ. वीएन भावे, मुख्य लेखाधिकारी श्री जेके जैन, प्रोक्...
जयपुर। तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद राज्य की गहलोत सरकार ने आज आखिरकार राजनीतिक नियुक्तियां कर दी। 44 आयोग, बोर्ड, निगमों में 58 पार्टी नेताओं को मनोनीत किया है। इनमें कई विधायकों को भी स्थान दिया गया है। विधायकों में निर्दलीय बीएसपी से आए विधायक विशेष रूप से शामिल है। हालांकि लिस्ट में अर्चना शर्मा का नाम नहीं होने से उनके समर्थकों में नाराजगी है। इसके अलावा कई और नाम भी लिस्ट में नहीं आने पर नेताओं में निराशा देखने को मिल रही है।
...
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी अब दिल्ली की तर्ज पर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाया जाएगा। बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्लब का शिलान्यास किया। 80 करोड़ की लागत से 18 माह में यह काम पूरा होगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेत प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव उषा शर्मा, राजस्थान आवासन मण्डल आयुक्त पवन अरोड़ा भी मौजूद रहे। क्लब का निर्माण राज्य सरकार का हाउसिंग बोर्ड करेगा। इस क्लब के निर्माण की समय सीमा 18 महीने रखी गई है। सीएम गहलोत ने 2021-22 के बजट में जयपुर में दिल्ली की तर्ज पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाने की घोषणा की थी। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आयुक्त पवन अरोड़ा के जिम्मे यह एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार ने दी है। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने पवन अरोड़ा के काम की भी जमकर तारीफ की।
कार्यक्रम के...
नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ANI को दिए विशेष साक्षात्कार में आगामी विधानसभा चुनावों में NDA की जीत का दावा किया। पार्टी की जीत पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो लड़कों का खेल पहले भी देखा था, उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने गुजरात के दो गधों का शब्द प्रयोग किया था। लेकिन उन्हें यूपी ने सबक सिखाया। पीएम मोदी ने यूपी और पंजाब चुनाव को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। एएनआई से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण का मतदान गुरुवार यानि कल होना है। इस दौरान यूपी की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का नाम लिए बिना हमला बोला। कहा कि ''हमने पहले भी दो लड़कों का खे...
जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर में सीजीएसटी अधीक्षक और दलाल को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा श्योराम मीना, अधीक्षक सी0जी0एस0टी0 व दलाल(प्राईवेट व्यक्ति) करताराम को परिवादी से 01 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जालौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि ‘‘ मेरी फर्म का
सी0जी0एस0टी0 रजिस्ट्रेशन रि-ओपन करने की एवज में अधीक्षक सी0जी0एस0टी0 जालोर श्योराम मीना द्वारा 02 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर कैलाशचन्द्र बिश्नोई उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के निर्देशन में एसीबी जालोर इकाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन ...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पहले ही दिन REET पेपर लीक मामले में जमकर हंगामा हुआ। जैसा कि विपक्ष ने पहले ही इस बात पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी थी उसी के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदन में हंगामा देखने को मिला।
राज्यपाल अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने रीट भर्ती धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सदन में तख्तियां लहराई और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
रीट सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायक हाथ पर काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे थे। इसी तरह आरएलपी के तीनों विधायक नारायण बेनीवाल, पुखराज और इंदिरा देवी भी रीट की सीबीआई जांच की मांग को लेकर वेल में आ गए और बाद में राज्यपाल के अभिभाषण का वॉकआउट कर सदन से चले गए और अपनी नाराजगी जताई।
राज्य विधानसभा में जैसे ही राज्यपाल अभिभाषण के लिए विपक्षी सदस्यों ने रीट को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भ...
जयपुर। राज्य के 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को नंद घर के रूप में विकसित करने हेतु वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन के साथ राजस्थान सरकार ने एमओयू हस्ताक्षर किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रेया गुहा एवं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से नंद घर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु झींगन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। फाउंडेशन करीब 750 करोड़ रूपये (प्रति आंगनबाड़ी 3 लाख रूपये) व्यय कर 25 हजार नंद घर विकसित करेगा।
इस मौके पर CM अशोक गहलोत ने कहा कि बच्चे हमारे देश की वह पौध हैं, जिनको बेहतर पोषण, अच्छी शिक्षा एवं सुसंस्कार देकर हम उत्कृष्ट मानव संसाधन के रूप में तैयार कर सकते हैं। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमारा लक्ष्य हो कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त नंद घर के रूप में विकसित हों। अनिल अग्रवाल फा...