जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. रिटायर्ड होने पर अब कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिलेगी. अंशदायी पेंशन योजना खत्म करने की घोषणा कर दी गई है. 2004 से पहले वाली पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से बहाल होगी, जिससे कर्मचारियों को बडी राहत मिलेगी. वेतन की आधी पेंशन अब सेवानिवृत कर्मचारियों को दी जाएगी. रिटायर्ड होने पर अब कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिलेगी. नई पेंशन सिस्टम में कर्मचारी को खुद पैसा कटवाना होता था पर अब पुराने पेंशन सिस्टम को बहाल किया जाएगा. राजस्थान सरकार के कर्मचारियों में इस घोषणा के बाद खासा उत्साह देखने को मिला. और मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया गया.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल 2022 से संविदाकर्मियों की सैलरी 20 फीसदी बढ़ाने की भी घोषणा की.
...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने बजट में बड़ी घोषणा की है. इसके तहत अब शहरों में रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की गई है। अगले साल से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर राज्य सरकार 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके साथ ही मनरेगा में 100 दिन का रोजगार बढाकर 125 दिन करने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार इसका पूरा खर्च उठाएगी। इस पर करीब 700 करोड़ रुपए खर्च होंगे। माना जा रहा है कि इससे शहरी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और दो वक्त की रोटी चिंता कम हो सकेगी.
...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में बड़ी घोषणा करते हुए 50 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जायेगा. इस पर 4000 करोड़ का खर्च होगा.
बजट घोषणा के मुताबिक करीब 118 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने की दृष्टि से आगामी वर्ष 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वालों को 50 यूनिट तक बिजली निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी.
इससे पहले अशोक गहलोत ने बजट में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिहाज से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की.
...
Rajasthan Budget 2022: जयपुर. राजस्थान सरकार ने बजट में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिहाज से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की है.
बजट में सीएम अशोक गहलोत स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा फोकस करते हुए यह घोषणा की. बता दें कि बुधवार को सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विधानसभा में राजस्थान का वर्ष 2022-23 का बजट (Rajasthan Budget) पेश किया. यह गहलोत की तीसरी सरकार का चौथा बजट है. इस बार यह बजट कई मायनों में काफी खास है.
...
उदयपुर। इंदिरा आईवीएफ पर CGST की स्पेशल टीम ने छापा मारा है। इसमें बड़ी कर चोरी के खुलासे की संभावना है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की यहां पर पड़ताल की गई है। उधर जैसे ही छापे की जानकारी सेंटर संचालकों को मिली तो हड़कंप मच गया। स्टाफ में भी अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप देखने को मिला।
मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा आईवीएफ के उदयपुर में कुम्हारों का भट्टा स्थित कार्यालय पर मंगलवार शाम सीजीएसटी की टीम का छापा पड़ा। सीजीएसटी के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई सीजीएसटी की टीम के साथ उदयपुर डिवीज़न की टीम भी कार्रवाई में साथ है। कार्रवाई 24 घंटे से अधिक चल सकती है। संभावना जताई जा रही है की बड़ी टैक्स चोरी के मामले का खुलासा हो सकता है। फ़िलहाल उदयपुर स्थित कार्यालय में कार्रवाही जारी है।
उल्लेखनीय है की इंदिरा आईवीएफ की ...
जयपुर. कहते हैं कर्तव्य कठोर होता है, भावप्रधान नहीं. कर्तव्य की भावना के बिना काम करना भूख के बिना खाना खाने जैसा है. और ऐसा ही एक नायाब उदाहरण राजस्थान सरकार के बजट पेश करने से पहले देखने को मिला. जहां एक कर्मठ, विजनरी, कर्तव्यपरायण सीनियर आईएएस अखिल अरोड़ा ने अपने कर्तव्य की अनूठी और मार्मिक मिसाल पेश की.
दरअसल 20 फरवरी को सीनियर आईएएस अखिल अरोड़ा की माता का निधन हो गया था, निधन के बाद जहां उन्होंने अपनी माता की अर्थी को कंधा दिया. उनका अंतिम संस्कार किया. माता के निधन के बाद तीये की बैठक भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही तुरंत प्रदेश के बजट को अंतिम रूप देने में लग गए. दिन रात एक कर बजट को अंतिम रूप दिया. 22 फरवरी को राजस्थान के सीएम और अधिकारियों के साथ वो बजट को अंतिम रूप देते नजर आए.
चूंकि अखिल अरोड़ा राजस्थान सरकार के वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव हैं और उनका मह...
हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरएएस-प्री परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया है। ऐसे में अब 25- 26 फरवरी को आरएएस मुख्य परीक्षा नहीं होगी। हाईकोर्ट ने 5 विवादित प्रश्नों पर दोबारा से कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर नए सिरे से प्री-परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करनी होगी।
जस्टिस महेन्द्र गोयल की बेंच ने अंकित शर्मा व अन्य की याचिका पर यह आदेश दिया है। एडवोकेट रामप्रताप सैनी ने मामले में पैरवी की। हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री परीक्षा के प्रश्न नम्बर 62 के ऑप्शन 1 को सही माना है। ऐसे में अब आरएएस-प्री का परीक्षा परिणाम नए सिरे से आने के बाद ही आर एस की मुख्य परीक्षा हो सकेगी।
आरएएस भर्ती 2021 की प्री परीक्षा 27 अक्टूबर, 2021 को हुई थी। इसका रिजल्ट 19 नवम्बर, 2021 को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग अभ्यर्थी लगातार कर रहे थे। बहुत से अभ्यर्थी प्री परीक्षा के रिजल्...
जयपुर. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रिश्वतखोरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाइयां हुईं. एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में पूरे राजस्थान में एसीबी की टीम ने अलग अलग जिलों में कार्रवाई की.
एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये नगर विकास न्यास (यू.आई.टी.) अलवर के कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार सहित दो संविदाकर्मीयों को परिवादी से 32 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों
गिरफ्तार किया गया. परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में नगर विकास न्यास (यू.आई.टी.) अलवर के कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार व सहयोगी संविदाकर्मियों द्वारा 32 हजार रूपए की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है. जिस पर एसीबी क...
जयपुर। सही डिजाइन व रंग संयोजन से ही बिजली की 40 प्रतिशत तक बिजली की बचत की जा सकती है। यह जानकारी राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण में एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड पर आयोजित कार्यशाला में उभर कर आए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा दक्षता व ऊर्जा बचत के लिए राजस्थान अक्षय उर्जा निगम राज्य स्तरीय नोडल संस्था है। उन्होंने बताया कि एनर्जी कंजरवेशन बिल्डिंग कोड की पालना कराने के लिए अक्षय ऊर्जा निगम और बीईई द्वारा संयुक्त रुप से जागरुकता अभियान का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जयपुर विकास प्राधीकरण में कार्यशाला का आयोजन कर आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत की पहल पर बिजली बचाओं अभियान व जनचेतना कार्यक्रम का ही परिणाम है कि राजस्थान उर्जा दक्षता में दूसरे स...
कोटा। बारात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बराती बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। बारात चौथ के बरवाड़ा से कोटा आई थी। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख जताया है।...