भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन लेने वाली राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पक्षी और पर्यावरण प्रेम की भी अनूठी मिसाल पेश कर रही है। राजस्थान एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में जहां राजस्थान एसीबी के मुख्यालय में पूरी तरह से हरा-भरा और फूलों से आच्छादित वातावरण तैयार किया गया है वहीं एसीबी मुख्यालय परिसर में पक्षियों के लिए भी एक खास अनूठी पहल की गई है।
अब एसीबी मुख्यालय में तेज धूप, बरसात से पक्षियों को बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए 108 'बर्ड होम' स्थापित किए गए हैं, जहां पक्षी आसानी से रह सकते हैं। खास बात यह है कि यह वुडन बर्ड होम इस तरह से तैयार कर दीवार पर लगाए गए हैं कि एक पक्षी का घरौंदा किसी दूसरे पक्षी के घर से बिल्कुल चिपका हुआ ना हो और एक पक्षी के कारण दूसरे पक्षी को परेशानी ना हो।
राजस्थान एसीबी के मुखिया बीएल सोनी का कहना है कि प्रकृति और पक्षी हर ...
नई दिल्ली।
UP, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में BJP सरकार बनाने में लिए मजबूत हो चुकक है वहीं, पंजाब में AAP की सरकार बनेगी।
यूपी की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती के बाद नतीजे सामने आ गए। हो रही है और शुरुआती रुझानों में शुरुआती रुझानों में UP, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में BJP की तो पंजाब में AAP की सरकार बनी है।
नियम के अनुसार, सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स गिने गए। ...
नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन युद्ध पर दुनिया की नजरें भारत पर हैं लेकिन भारत का रूख कई देश समझ नहीं पा रहे. ऐसे में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा है कि वो चाहता है कि यूक्रेन संकट पर भारत साफ साफ अपना रूख साफ करे.
फ्रांस चाहता है कि भारत इस मसले पर अपना रुख बिना लाग-लपेट के सबके सामने रखे.
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में मतदान से भारत परहेज करता रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस यूक्रेन में रूसी हमले के बाद उत्पन्न मानवीय संकट को लेकर चर्चा के लिए एक प्रस्ताव लेकर आया. इसी बीच फ्रांस के राजदूत ने भारत को लेकर ये बयान दिया है. फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि फ्रांस स्वायत्तता पर भारत के फोकस को समझता है और उसका सम्मान करता है. लेकिन यूक्रेन की कार्रवाई बेवजह की आक्रामकता थी और फ्रांस को उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगली बैठकों में भारत और अधिक मजबू...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के भविष्य को सुरक्षित करने की दृष्टि से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी आज वहां के कार्मिकों के लिए यह पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा कर दी है। उन्हाेंने छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार एवं अन्य राज्यों को भी राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा की दिशा में की गई इस पहल का अनुसरण करना पड़ेगा।
गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर जुबेर खान को मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाने, विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने, राजेन्द्र सोलंकी को पशुधन विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाने तथा बजट घोषणाओं पर आभार व्यक्त करने आए प्रतिनिधिमण्डलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार...
आजादी के अमृत महोत्सव एवं माघ महोत्सव के अंतर्गत राजस्थान संस्कृत अकादमी, कला एवं संस्कृति विभाग एवं विश्व गुरु दीप आश्रम शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में इंडिया हेल्थ और करुणा संस्था के सहयोग से हुआ आयोजन
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संस्कृति संस्कार के आलोक में- नारी की सार्वभौमिक सत्ता, महत्ता और गुणवत्ता विषय पर आयोजित की गई.
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतापुरा आद्योगिक क्षेत्र में आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर जयपुर हेरिटेज नगर निगम मुनेश गुर्जर , वहीं इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वनस्थली विद्यापीठ की कुलपति प्रोफेसर इना शास्त्री ने की. संगोष्ठी विशिष्ट अतिथि के तौर पर करिश्मा हाडा संस्थापक करणी कृपा फाऊंडेशन एवं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प...
जयपुर। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि राज्य में सभी हैल्थ केयर फेसिलिटीज में बायो मेडिकल वेस्ट के नियमों को कड़ाई से लागू किया जाए। उन्होंने कॉमन ट्रीटमेंट फेसिलिटीज (CTF) में वेटरनरी अस्पतालों को भी जोड़े जाने के लिए कहा, ताकि बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल की प्रक्रिया को और अधिक व्यवहारिक और सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट के संबंध में जो भी नियम बने हुए हैं, सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल तथा लेबोरेट्रीज के द्वारा इनकी पालना सुनिश्चित की जाए।
सोमवार को बायो मेडिकल वेस्ट नियमों की पालना और इस संबंध में एनजीटी के लम्बित मामलों की समीक्षा बैठक ले रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीटीएफ में बार कोडिंग का सिस्टम लागू किया जाए, जिससे वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल सिस्टम में पारदर्शिता आए और स्पष्ट आंकडे प्राप...
संस्कृति मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से "स्वच्छाग्रह: स्वच्छता और स्वाधीनता का उत्सव" का आयोजन किया. संस्कृति मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में नई दिल्ली में "स्वच्छता, स्वाधीनता और सुलभ" के मूल विचार के साथ व्यापक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम "स्वच्छाग्रह" का आयोजन किया।
गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल, योग गुरु बाबा रामदेव, सुलभ स्वच्छता, सामाजिक सुधार और मानवाधिकार आंदोलन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, संस्कृति मंत्रालय के विशेष अधिकारी रत्नेश झा, जल शक्ति मंत्रालय से उप सचिव राजीव जौहरी, निदेशक प्रियंका चंद्रा और सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष उषा चौमार भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।
कार्यक्रम दो सत्...
जयपुर। राजस्थान के नागौर पंस के एक मामले में बीएसआर दर से ज्यादा फर्म को भुगतान करने पर तत्कालीन तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, पंचायत समिति नागौर में टीएफसी एवं एसएफसी मद से वित्तीय वर्ष 2015 से 2018 के मध्य में करवाए गए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित किया है। उल्लेखनीय है कि खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने भी नागौर पंचायत समिति के इस मामले को लेकर विधानसभा सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्न लगाया था। जिस पर पंचायती राज मंत्री रमेश मीना ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
पंचायती राज विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने एक आदेश जारी कर सतपाल तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति नागौर हाल विकास अधिकारी पंचायत समिति मालपुरा जिला टोंक, हरिराम फिड़ौदा तत्कालीन सहायक अभि...
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लेने वाले वार्न ने दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे और अपने रूम में बेहोश पाए गए।
शेन वार्न विश्व क्रिकेट का एक ऐसा नाम थे जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के जरिए स्पिन के मायने ही बदल दिए। अपनी गेंदबाजी के लिए वार्न ने दुनिया में एक ऐसी मिसाल कायम की जिसे क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ही याद रखा जाएगा। उन्होंने खेल के मैदान पर ना सिर्फ विकेट लिए बल्कि अपने खेल से तमाम क्रिकेट फैंस के दिल भी जीते
...
जयपुर. मेडीकल स्टोर संचालक से निरीक्षण रिपोर्ट में कोई कमी ना निकालने की एवज में 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते जयपुर में ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी डीजी बीएल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एएसपी बजरंग सिंह शेखावत, सीआई प्रिया व्यास एवं उनकी टीम ने यह कार्यवाही की.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके मेडीकल स्टोर के किये गये निरीक्षण की रिपोर्ट में कोई कमी नहीं निकालने की एवज में सिन्घु कुमारी आषधि निरीक्षक (ड्रग इन्सपेक्टर) आषधि नियन्त्रण संगठन, सेठी काॅलोनी, जयपुर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व ...