ड्रग्स की तस्करी के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। जयपुर में डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू सर्विसेज (डीआरआई) ने गुप्त सूचना के आधार परकार्रवाई करते हुए सूडान की महिला से 6 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। यह ड्रग्स महिला ने प्राइवेट पार्ट और पेट में छिपाकर लाई थी। इसे निकालने में करीब 11 दिन का समय लगा।
मेडिकल टीम ने जांच की तो पता चला महिला अपने बॉडी में करीब 88 कैप्सूल लेकर आई थी। महिला दुबई के शारजाह से यह ड्रग्स लेकर जयपुर पहुंची थी। महिला से कैप्सूल बरामद कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है।
शारजाह से 19 फरवरी को सूडान की महिला जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर आई है। महिला से पूछताछ की तो उसने कुछ बताया नहीं। जांच हुई तो उसके प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स के कैप्सूल होने की पुष्टि हुई। डीआरआई अधिकारियों की ओर से मेडिकल ...
जयपुर। गैंगस्टर बदमाश राजू ठेहट को जयपुर में महेश नगर थाना पुलिस ने उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी बात यह है कि बीजेपी नेता प्रेमसिंह बाजौर के घर से राजू ठेहट की गिरफ्तारी हुई है। जहां उसके तीन गनमैन और एक रसोइया भी शामिल है।
महेश नगर थाना सीआई सज्जन सिंह कविया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी की राजू महेश नगर इलाके में कहीं बैठा है। इस पर पुलिस ने मकान पर पहुंच कर उससे पूछताछ की तो वह पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा था। जिस पर उसे थाने लाकर धारा 151 में गिरफ्तार किया है। स्वेज फार्म स्थित सुंदरसिंह भंडारी नगर के प्लॉट नम्बर 30 जो कि प्रेमसिंह बाजोर का है, वहीं पर बीती रात को महेश नगर थाना पुलिस गई थी।पुलिस को वहां राजू अपने साथियों के साथ मिला। जिसे पुलिस रात को थाने लेकर आई और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
गुरुवार को फिर महेश नगर थाना पुलिस ने र...
घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत किसी बहू को संयुक्त घर में रहने का अधिकार नहीं है और उसे ससुराल के बुजुर्ग लोगों की ओर से बेदखल किया जा सकता है, जो शांतिपूर्ण जीवन जीने के हकदार हैं।
बता दें न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने एक बहू द्वारा निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। अपील में कहा गया था कि उसे ससुराल में रहने का अधिकार नहीं दिया गया था। जज ने कहा कि एक संयुक्त घर के मामले में संबंधित संपत्ति के मालिक पर अपनी बहू को बेदखल करने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। मौजूदा मामले में यह उचित रहेगा कि याचिकाकर्ता को उसकी शादी जारी रहने तक कोई वैकल्पिक आवास प्रदान कर दिया जाए।
जस्टिस खन्ना ने कहा कि मौजूदा मामले में दोनों ससुराल वाले वरिष्ठ नाग...
जयपुर। राज्य में ऊर्जा दक्षता के लिए डेडिकेटेड विद्युत उपभोक्ताओं को केन्द्र सरकार के ऊर्जा दक्षता मापदण्डों की पालना और सालाना एनर्जी रिटर्न प्रस्तुत करने के निर्देशों की सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी। इसी क्रम में उदयपुर की लीला होटल को 15 दिन में फार्म 3 व संशोधित फार्म 3 की सूचना प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि चालू सर्कल 2019-20 से 2021-22 के अनुसार प्रदेश की छह कंपनियां इस दायरे में आती है वहीं अब तक प्रदेश के 86 संस्थान इस कैटेगरी में हैं। एसीएस एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को अक्षय ऊर्जा निगम में समीक्षा बैठक में ऊर्जा दक्षता मापदंडों की पालना सुनिष्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 10 प्रकार की विभिन्न केटेगरी में ऊर्जा संरक्षण के लक्ष्यों का निर्धारण करते ह...
यूक्रेन/रूस। रूस और यूक्रेन के बीच की जंग और थर्ड वर्ल्ड वार की ओर आगे बढ़ चुकी है। लाख कोशिशों के बावजूद रूस सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। दुनिया भर की अपीलों को दरकिनार कर रूस लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को तीसरे विश्व युद्ध की धमकी तक दे डाली और कहा अगर थर्ड वर्ल्ड वॉर होता है तो इसके नतीजे बेहद खौफनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी खुलकर होगा। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही साफ कर दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपंस हासिल नहीं करने देंगे। जो जंग चल रही है, उसके जिम्मेदार अमेरिका और पश्चिमी देश हैं। उन्होंने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है। उधर भारत लगाता रूस और यूक्रेन के हालातों और यहां के बड़े नेताओं के बयानों पर नजर रखे हुए हैं। दूसरी तरफ भारत ने तुरंत अपने देश के नाग...
जयपुर। ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ की ओर से एक भव्य समारोह में प्रदेश की 31 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को ‘‘राजस्थान गौरव‘‘ के अलंकरण से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह, आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा, आईएएस वैभव गालरिया, एडवोकेट आर.एन. माथुर, महिला पायलट गरिमा गणेशिया, जयपुर जिला कलक्टर राजन विशाल, सहायक अभियंता रश्मी गोदारा, पूर्व कुलपति प्रोफेसर ए.के. गहलोत, महिमा ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र मदान, गोल्ड लीफ डिजायनर शहजाद अफजल खान, जिला कलेक्टर जोधपुर हिमांशु गुप्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विपिन कटारा, केयर्न ग्रुप के चेयरमैन अयोध्या प्रसाद गौड़, मूर्तिकार ज्योति गौतम, एक्सपोर्टर तिलक पालावत, न्यूरो फिजिशियन डाॅ. रविन्द्र सिंह, एडवोकेट सारांश सैनी, डिजायर वेडिंग अर्पित खंडेलवाल, मिस इंडिय...
नई दिल्ली. यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खारकीव शहर में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। और घटना पर दुख जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
बता दें कि यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना का हमला जारी है। इस हमले की चपेट में आने से मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। इस छात्र का नाम नवीन शेखरगौड़ा बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने शेल्टर से निकलकर पास के एक स्टोर पर सामान लेने और करेंसी एक्सचेंज के लिए गया थे। इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शेखर के परिवार ने बताया कि उसने पहले शिकायत भी की थी कि भारतीय दूतावास का कोई व्यक्ति उस तक नहीं पहुंचा। वह खारकीव मेडिकल कॉलेज में चौथे साल की पढ़ाई कर रहा था।
उधर यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के निधन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्र...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार द्वारा बोर्ड एवं निगमों में की गईं अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इन्हें मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। पूर्व में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. वहीं अन्य सभी अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाएगा. राजस्थान सरकर में विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष इसकी मांग कर रहे थे कि उन्हें मंत्री स्तर का दर्जा दिया जाए जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने यह बड़ा फैसला किया है.
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है.
...
जयपुर। राजनीतिक नियुक्तियों की एक और लिस्ट राजस्थान में जारी कर दी गई है। दूसरी लिस्ट में भी बंपर नियुक्तियां की गई हैं। राजस्थान में राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड, निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी लिस्ट में 67 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा मिला है।
दूसरी लिस्ट में सचिन पायलट कैंप से जुड़े कई नेताओं को स्थान मिला है। विधायक सुरेश मोदी को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड, विधायक गजराज खटाणा को भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति श्रम विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।
राजस्थान कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता रहीं और TV डिबेट्स में कांग्रेस की संकट मोचक कही जाने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। मीनाक्षी चंद्रावत को उपाध्यक्ष राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड बनाया गया गया है। इसके अलावा सुचित्रा आर्य को उपाध्यक...
Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के वॉर में दोनों ही देशों को बड़ा नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा बर्बादी यूक्रेन में हुई है। दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूस के सैनिकों ने कीव के पास एक हवाई क्षेत्र में नष्ट कर दिया है। खुद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी, दुख जताते हुए उन्होंने बताया कि मॉस्को ने चौथे दिन भी अपने पड़ोसी पर हमला जारी रखा और काफी नुकसान पहुंचाया और AN-225 'Mriya' जिसे (Mriya) यूक्रेन में 'ड्रीम' कहा जाता है को नष्ट कर दिया। यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने यह विमान बनाया था।
इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमान के रूप में होती थी। यह विमान रूसी गोलाबारी के कारण कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कथित तौर पर जला दिया गया। उधर भारत में भी सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार इस विमान के नष्ट होने पर दुख जता र...